शनिवार, 31 दिसंबर 2022

उम्मेद साहब ताने वाले का आज मेरठ हॉस्पिटल में हुआ इन्तेकाल

 


*मय्यत इत्तला*

*अस्सलामु अलैयकुम*  

* क़स्बा बनत, तहसील- शामली,  जिला  शामली, उत्तर प्रदेश*

बेहद ही रंजो गम के साथ इत्तला दी जा रही है कि ,आज बा तारीख़ 31 दिसंबर 2022, दिन शनिचर सुबह 11 बजे उम्मेद साहब वल्द मरहूम रफीक अहमद ताने वाले,का मेरठ के हॉस्पिटल में कजाऐ इलाही से**
*इन्तिक़ाल* हो गया है ।
आज 31/12/2022 को दिन शनिचर को बाद नमाज़ मगरिब दफन रखा गया है

   *इन्ना लिल्लाहि वाईन्ना इलैही राज़ीउन*  *अल्लाह*
*मरहुम को जन्नत में  आला मुकाम अता* *फरमाये*
*आमीन*
अल्लाह इन के परिवार वालो व  रिश्तेदारो को सब्र आता फरमाये।
*आमीन*

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला चेयरमैन युवा प्रकोष्ठ मेहरान अहमद की अहलिया व बच्चें का देर रात हुआ इन्तेकाल


*
मय्यत इत्तला*

*अस्सलामु अलैयकुम*  

*थानाभवन, तहसील- शामली,  जिला शामली, उत्तर प्रदेश*

बेहद ही रंजो गम के साथ इत्तला दी जा रही है कि , मेहरान अहमद वल्द मरहूम शकूर साहब पेलखा वाले, चेयरमैन मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट युवा प्रकोष्ठ की अहलिया व नवजात बच्चें का कजाऐ इलाही से
इन्तिक़ाल हो गया है ।
आज 29/12/2022 को दिन में 01:30 बजे दफन रखा गया है

   *इन्ना लिल्लाहि वाईन्ना इलैही राज़ीउन* *अल्लाह*
*मरहुम को जन्नत में  आला मुकाम अता* *फरमाये*
*आमीन*
अल्लाह इन के परिवार वालो व  रिश्तेदारो को सब्र आता फरमाये।
*आमीन*

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

वक्फ संपत्ति बचाओ विंग के शफी मंसूरी प्रदेश संगठन मंत्री पद पर हुए मनोनीत....

 


वक़्फ़ सम्पत्ति बचाओ विंग ( इकाई) धरती पुत्र राजस्थान

 के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ शब्बीर ख़ान

 निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री माजिद खान पठान की

 सहमति से  "शफी मंसूरी s/o मुनीर" को प्रदेश संगठन मंत्री

 के पद पर मनोनीत किया जाता हैं!


मुझे आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है की आप इस पद का

 निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे !!


           *!! शुभकामनाओ सहित!!*


माजिद खान पठान

 प्रदेश महामंत्री

वक़्फ़ संपत्ति बचाओ विंग (इकाई)

धरती पुत्र राजस्थान

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

शकील अहमद की अहलिया का पी0जी 0आई0 हॉस्पिटल में हुआ इन्तेकाल

 


बड़े दुख के साथ इतना दी जाती है मरहूम हाजी बशीर के सबसे छोटे बेटे शकील अहमद की अहलिया का आज बा तारीख़ 22 दिसंबर 2022 , शाम 5:00 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में इंतकाल हो गया है मरहूम का दफीना इंशाल्लाह बा तारीख़ 23 दिसंबर 2022 , सुबह 9:00 बजे होगा अल्लाह ताला मरहूम की मगफिरत फरमाए  आमीन

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450

सानिया मुल्तानी बनी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

 


मिर्जापुर- सानिया मुल्तानी बनी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, टीवी मैकेनिक के बेटी ने NDA की परीक्षा पास कर भारतीय वायु सेना में बनी फाइटर पायलट, देहात कोतवाली के जसोवर की रहने वाली है सानिया मुल्तानी 

@Multani_Samaj_News

8010884848

7599250450

मरहूम रहीमुल्ला के फरजंद का रात हुआ इंतकाल


रुड़की मोहल्ला क़ानूनगोयान के रहने वाले आलम साहब ( मरहूम रहीमूल्ला साहब के बेटे ) का रात इंतेकाल हो गया है। अल्लाह मग़फ़िरत फ़रमाएँ

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

मिर्जा/मुल्तानी मैरिज ब्यूरो की मीटिंग


कल बा तारीख़ 21 दिसंबर रात 9:00 बजे मिर्जा/मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी मैरिज ब्यूरो की एक मीटिंग गूगल मीट पर मुनाक्किद की गई जिसमें अलग-अलग स्टेट और शहर-कस्बों से बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने हाजिर होकर अपने तजुर्बात की रोशनी में बिरादरी के बच्चों के रिश्तों को बेहतर बनाने और इस काम को  आगे बढ़ाने में और बेहतर तरीके से नियम कायदे कानून बनाकर, कमेटी के डिस्सिप्लिन कमेटी बनाकर काम को अच्छे तरीके से करने को कहा। मीटिंग में खतौली से इंजीनियर उस्मान अहमद,दिल्ली से हाजी सगीर,गुड़गांव से हाजी युसुफ,सरधना से इस्माइल मिर्जा,सहारनपुर से हाजी तौकीर, फलावदा से मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम

हमदम,नगीना से एडवोकेट इरशाद अहमद, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गुलाम मोहम्मद मुस्तफा,बनत से मास्टर खलील अहमद,खतौली से अहसान मिर्जा,सहारनपुर से मास्टर अरशद मिर्जा,बेहट से अबरार मिर्जा,बड़ौत से डॉक्टर शमशाद,दिल्ली ओखला से मौहम्मद मुबीन,शामली से








सईद अहमद,बड़ौत से मास्टर राशिद,बडौत से मौ० असलम,सहारनपुर से जमील अहमद,बेहट से तनवीर अहमद, सहारनपुर से असलम मिर्जा,बड़ौत से मौहम्मद उमर पटवारी ने अपने ख्यालात पेश किये। बिरादरी को तरक्की की तरफ ले जाने के लिए इत्तहाद-इत्तेफाक-एतमाद के साथ आगे बढ़ने में अपना भरपूर ताऊन करने करने का वायदा करते हुए मीटिंग को कामयाब किया।



   मीटिंग की सदारत नगीना से डॉक्टर दाऊद साहब और निजामत मास्टर मौ० यामीन ने की।प्रोग्राम के कन्वीनर सहारनपुर से अब्दुल खालिक रहे।



    मीटिंग में गोहाना से मौहम्मद फैयाज,बरवाला से मौ०, फारूक शाहनवाज राणा,गुड़गांव से मौहम्मद जावेद,बागपत से साजिद हसन,इंजीनियर अतीक अहमद,और साद अहमद,फलावदा से मिर्जा मिन्हाजुद्दीन,देवबंद से अमीर अहमद मुन्ना ने हाजिर होकर मीटिंग को कामयाब किया।

#Multani Samaj News

8010884848

7599250450

♨♨ *HAJ 2023* ♨♨


हज कमेटी ऑफ इंडिया की जानिब से वर्ष 2023 में हज का इरादा रखने वाले हाजियों को सही मालूमात समय पर उपलब्ध करवाए जाने के लिए  Hajj 2023 जाने वाले आवेदन करता को इंतजार हो रहा है इस साल फार्म भरने की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं हुआ हैं, जिससे यह प्रतित होता हैं कि इस बार फार्म भरने के लिये कम समय मिलने की संभावना हैं। इ‍सलिये जो भी हजरात वर्ष 2023 में हज का इरादा रखते हैं, वेे निम्‍न दस्‍तावेज तैयार रखे :-_*


*1️⃣ _पासपोर्ट (वैलिडिटी कम से कम 31 दिसंबर 2023 तक होना आवश्यक)_*


*2️⃣ _पासपोर्ट साईज कलर फोटो (व्हाइट बैकग्राउंड)_*


*3️⃣ _ब्लड ग्रुप (यदि नहीं पता हो तो चेक करवाकर रख लेवें)_*


*4️⃣ _कवरहेड के बैंक की सेविंग अकाउंट की पासबुक या कैंसिल चेक_*  


*5️⃣ _पैन कार्ड (कम से कम कवरहेड का)_*


*6️⃣ _अपडेटेड आधार कार्ड_*


*7️⃣ _वारिस/नॉमिनी का नाम व मोबाईल नंबर_*


*8️⃣ _कोविड वैक्सीनेश सर्टिफिकेट_*


*9️⃣ _कवर हेड का मोबाइल नंबर_*


*🔟 _पासपोर्ट अगर दूसरे स्टेट का है, तो दूसरे स्टेट के जिस पते से आप फॉर्म भरना चाहते है, वहां का एड्रेस प्रूफ जैसे - आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता या कोई बिल वगैरह_*

*🌹 ज़मीर आलम मुल्तानी 🌹*

*🇮🇳 हज सलाहकार 🇮🇳*

*स्टेट हज कमेटी ऑफ इंडिया*

*8010884848*

*7599250450*

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

अजमेर, तारागढ़ पर रोप वे बनाने की क़वायद तेज़,......

 


अजमेर, राजस्थान 

*बिग ब्रेकिंग*


राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड की पहल पर युध्द स्तरीय काम शुरू 


तारागढ़ अजमेर को पर्यटन स्थल  विकसित करने की कवायद तेज


  तारागढ़ पर रोप वे बनाने के लिए जिला प्रशासन,वन विभाग एवं रोपवे निर्माण करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किया मौका मुआयना


 जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने ढाई दिन  का झोपड़ा से तारागढ़, कातन बावड़ी से तारागढ़, रिषी उघान से तारागढ़,फाईं सागर से तारागढ़ काजीपुरा से तारागढ़ का संभावित मार्ग किया चिन्हित 


  जिला कलेक्टर अजमेर श्री अंशदीप के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी श्री महावीर सिंह एवं सहायक वन संरक्षक श्री सुधीर माथुर के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने रोपवे  के लिए  की समीक्षा

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

सभी के सुख दुःख में हमेशा शामिल रहने वाले व बहुत ही शांत स्वभाव के धनी मेराजुद्दीन साहब का अभी अभी हुआ इंतकाल


 बड़े ही दुःख के साथ लिखना पड़ रहा है कि मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली प्रदेश चेयरमैन के तायाजाद भाई मेराजुद्दीन साहब खेड़ा वालों का आज बा तारीख़ 14/12/2022 को शाम के लगभग साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आने से घर पर मैट्रो पिलर न0- 398 नागलोई नंबर - 2 , दिल्ली में इंतकाल हो गया वो लगभग 60 साल के थे। अपने काम से काम रखने और हर किसी के दुःख दर्द और खुशी में शामिल होना उनकी आदतों में शुमार था । किसी के भी बुलावे पर वो हमेशा अपनी हाजिरी जरूर लगाते थे। भले ही उनको अपना कितना भी जरूरी और कीमती काम छोड़ना पड़ा और किसी के भी प्यार से न्यौता देने पर उन्होंने यह नही देखा कि मुझे जाना कितनी दूर है। संबंधों को जोड़कर रखने के लिए भले ही इन्हें 
कितनी ही दूर जाना पड़े और आने जाने में  किनते ही दिन लगे इन्होंने इस बात की कभी परवाह नही की यही कारण था । कि  वो हर उस जगह शामिल होते थे जहां भी उनको बुलाया गया । हमेशा सादगी के साथ बिना किसी भेदभाव के हर किसी के काम करना उनकी आदतों में शुमार था। कल ( आज ) उनके अचानक हुए इंतकाल की खबर से घर में कोहराम मच गया जिसको भी खबर लगी वो ही उनके घर की और दौड़ पड़ा , मरहूम मेराजुद्दीन साहब मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली स्टेट के चेयरमैन जनाब हाजी सगीर हसन साहब के चाचा जाद भाई ने मुल्तानी समाज न्यूज को खबर दी और बताया कि मरहूम को कल यानी 15 दिसंबर 2022 को बाद नमाज़ - ए - जोहर उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्दे - ख़ाक किया जाएगा मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर सदस्य दुःख की इस घड़ी में गमजदा परिवार के साथ है। और अल्लाह से दुआ करते है कि अल्लाह इनके घर वालों को सब्र ए - जमील अता फरमाए और मरहूम को जन्नत - उल - फिरदोश में आला से आला मक़ाम अता फरमाए आमीन.. सुम्मा आमीन

जनाजें की नमाज़ में शिरकत करने वाले हजरात किसी भी तरह मदद के लिए हाजी सगीर हसन साहब ( चेयरमैन ) मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली स्टेट , के मोबाइल नंबर 9210647786 पर कॉल करके जानकारी हासिल कर लें ।

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन दिल्ली स्टेट,जनाब नूर अहमद, इस फानी दुनिया को हमेशा हमेशा के अलविदा कह गए

 


बड़े दुख से इत्तला दी जा रही है, हमारी बिरादरी की अज़ीम शख्सियत का आज बा तारीख़ 3 दिसंबर 2022 को अल सुबह तकरीबन 5 बजे जाफ़राबाद, दिल्ली में अपने घर पर अचानक हार्ट अटैक आ जाने पर जनाब नूर अहमद (ताले वाले)  जो कि ज़िला मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे , उन का इन्तक़ाल हो गया है , तदफ़ीन क़रीबी क़ब्रिस्तान सीलमपुर में आज बा तारीख़ 03-12-2022 को बाद नमाज़ - ए - असर होगी ।  जनाब नूर अहमद साहब बिरादरी से बड़ा ही जुड़ाव रखते थे। और हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। मुल्तानी बिरादरी की देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी संस्था मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट में  दिल्ली स्टेट के उपाध्यक्ष के औहदे पर थे । अल्लाह इनकी मग़फ़िरत फ़रमाएँ और सब अज़ीज़ों अकारिब को सबरे-जमील अता फ़रमाएँ॥ मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट दुःख की इस घड़ी में गमजदा परिवार के साथ खड़ा है। और ट्रस्ट का हर सदस्य इनकी मगफिरत के लिए दुआएं करता है। 

@Multani Samaj

8010884848

7599250450