Tuesday, December 26, 2023

मुल्तानी लोहार बिरादरी से डॉक्टर्स की लिस्ट, जो प्रेक्टिस के साथ साथ अपने चिकित्सा के पेशे में बिरादरी का नाम भी रौशन कर रहे है।

पैदाईशी इंजीनियर मुल्तानी लोहार बिरादरी पूरे भारत में सेवारत डॉक्टर्स की सूची तैयार कर रही है। कुछ नाम हमें हासिल हुए है जिनको आपके सामने पेश करते हुए हमें फख्र महसूस हो रहा हैं। इनके अलावा और भी चिकित्सक जो देश और समाज सेवा में कार्यरत हो और आप उन्हे जानते हो उनके नामों की सूची नीचे लिखें संपादक जी के मोबाईल नंबर पर भेजें ताकि सूची पूरी की जा सके।1-डॉ० मौ० असलम,जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी
(MBBS,MS) 
2-डॉ० कमाल  धामपुर 
 (MBBS)
3-डॉ० मौ० शाहिद,सहारा नर्सिंग होस्पिटल बडौत
  (BUMS) 
4-डॉ० मौ० इरफान,रशीदिया होस्पिटल, बडौत
   (BUMS)
5-डॉक्टर नईम अहमद (न्यूरोलोजिस्ट) खतौली
6- डाक्टर मिस्बाह फिजियोथैरेपिस्ट (P.T) ओखला दिल्ली
7- डॉक्टर मौo अथर (जनरल फिजिशियन) (DAM.BIM. CMS,EDT) खतौली।
8-डॉक्टर माजिद (BUMS),सहारनपुर                                                    9- डॉ सलमान अहमद (MBBS) खतौली, (intern at जिला अस्पताल सहारनपुर)                                  10-डाक्टर मोहम्मद नदीम गगोंह सहारनपुर BUMS।                           11-डॉ बुशरा आकिल(MBBS), सरसावा।                                          12-डॉ अर्शी (MBBS), मोहाली।         
13-डॉ मिस्बाह मिर्ज़ा (BDS), बेहट, सहारनपुर।                                           14- डॉ0 अफ़ज़ाल हनफ़ी( bums)बेहट सहारनपुर   15_डॉ0 मोहम्मद अकरम(bums)  बेहट सहारनपुर 
16-डॉ0 शोयब जमाल हनफ़ी (bums )बेहट सहारनपुर
17-डॉ0 जावेद हनफ़ी (बच्चो के डॉ0) बेहट सहारनपुर
18-मौ० साजिद(MBBS)रोहिणी दिल्ली
19-डॉ० अर्शी(BAMS),बडौत 
20-डॉ० अजीम अहमद(MBBS)रामपुर मनिहारान
21-डॉ० कमल खान(BAMS) सरधना,मेरठ
22-डॉ० मौ० कलीम(MBBS MS AIIMS Delhi)शामली से
23-डॉ० शाकिर आलम(Veterinary)गोहाना, हरियाणा
24-डॉ० मु० अहमद बिलाल(BDS MIDA)देवबंद
25 - डॉo.फराज़ी BHMS ( MD ) हापुड यूपी 
26- डॉ0 - साहिल मिर्ज़ा MBBS करनाल हरियाणा 
#multanisamaj
#मुल्तानीसमाज
www.msctindia.com
8010884848

मुल्तानी लोहार बिरादरी से डॉक्टर्स लिस्ट (मेडिकल छात्र )जो या तो पढ रहे हैं या अभी प्रेक्टिस (चिकित्सा) सेवा में नही है

पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी लोहार बिरादरी की देश की सबसे बड़ी एवम् क्रांतिकारी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पूरे भारत से बिरादरी के मेडिकल छात्र - छात्राओ की सूची बनाने का अभियान शुरु किया है। जो नाम अभी तक हमें मिले है। आपके सामने पेश किए जा रहे है। यदि आपके आसपास भी कोई ऐसा स्टूडेंट हो जो मेडिकल फील्ड से हो नीचे लिखें संपादक जी के मोबाईल नंबर पर सेंड करिए

1-डॉ० निगारिश(MBBS 3rd Yr from Belarus) D/O मिर्जा अकील अहमद मेरठ

2-मौ० उवेश(BAMS 3rd Yr)S/O नईम अहमद एडवोकेट बागपत

3-Asif(BAMS 3rd yr) S/O Sahinudeen (Baraut)    
 
4-Pravej Alam (BAMS 2nd yr) S/O abdul Sattar (Baraut)
 
5- Alisha (BAMS 2nd yr) S/O Aalam (Panipat) 

6-Sameera (BAMS) S/O (khatauli) 

7- Asif Mirza (BAMS) S/O Mohd. Hasan (Baraut) 

8- Uvesh (MBBS 1st yr) S/O Kanwar Iqbal ( Baraut) 

9-Nabeel (BAMS 3rd yr) S/O Mohd. Younus (Baraut)

10- Dr. M. Azam B.U.M.S Aligarh 
S/0   Haji Shabbeer Sb. Deoband
 ⭐⭐⭐⭐⭐⭐

11-मौ० ताहिर(MBBS th yr Ukrain)4 S/O मौलवी अनीस नदवी
बावली वाले,शामली

12-नबील अहमद जमीर first year BMRIT,खतौली

13- मोहम्मद आतिफ BAMS first year खतौली
14 मोहम्मद अनस S/O हाजी शाकिर खतौली BUMS first year
15. Dr Shadma Anjum D/o Engr Mohammad Afzal (BSc Optometry)Eye7 Delhi 
16. लाइबा अहमद BAMS 2nd year D/O अहमद हुसैन मुल्तानी सरधना.                                          
17- Nabiya naaz d/o haji tauqueer sb, BDS 3rd year, TMU,moradabad, from saharanpur
18Adiba hayat (BAMS 2nd yr) S/O Liyakat ali,Seelampur
Delhi 
19. Sahil (BAMS 1st yr) S/O mohd. Furkan
Garhi pukhta ( shamli) 
20. Muskan khan(BAMS 1st yr) S/O mohd. Irfan ( haryana) 
21. Dr. Sanawaar ali (MBBS) S/O Muntiyaz Ali
 Garhi pukhta ( shamli) 
22. Soyab Ali (MBBS 1st yr Russis) S/O Muntiyaz Ali
Garhi pukhta (Shamli)
23.Dr Mohd Danish S/o Engr Mohammad Afzal. Khatauli.
24-Sara Ali Khan (MBBS 2nd year ukrain) d/o Haider Ali Dehradun also
25- DR. HEENA MIRZA (BAMS 2 ND YEAR STUDENT)D/O RAJ MOHAMMD KUNJPURA  KARNAL
26- Dr. Sahin mirza  MBBS final year  Russia D/o moh. Ali Sher  karnal
27- Sameer Ahmad $ Mohd Shahzad new Ganv Wale, Shamli - UP

#multanisamaj
#मुल्तानीसमाज
www.msctindia.com
8010884848

Saturday, December 23, 2023

हाफिज इरशाद अहमद झिंझाना वालो ने भी इस फानी दुनियां को कहा अलविदा

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के क़स्बा झिंझाना निवासी मरहूम हाजी मुश्ताक साहब ( बढई) के 4 लड़के और 5 लडकियां हुई जिनमें जनाब हाजी इश्तियाक साहब, जनाब शमशाद अहमद साहब, जनाब इरशाद अहमद साहब है जनाब निसार अहमद साहब हुए।  हाजी मुश्ताक साहब के सबसे बड़े बेटे हाजी इश्तियाक साहब की लगभग एक साल पहले सड़क दुर्घटना से मौत हो गईं थीं। हाजी मुश्ताक साहब की तीसरी औलाद हाफिज इरशाद अहमद काफी सालों पहले अपना कस्बा झिंझाना छोड़कर, अपनी ससुराल के शहर, जनपद बागपत,  बस स्टैंड के नजदीक नई बस्ती में जाकर बस गए थे। इनकी उम्र लगभग 65 साल थी। आज रात तकरीबन 12 बजे अचानक इनकी तबियत बिगड़ी और लगभग रात एक बजे के करीब इन्होंने इस फानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और अल्लाह को प्यारे हो गए । अल्लाह इनकी मगफिरत फरमाएं हाफिज इरशाद साहब अपने पीछे अपनी अहलिया सहित एक बेटे नौशाद, एक बेटी नूर- - ए- सबा सहित पूरे परिवार, खानदान, रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए इस फानी दुनियां से विदा हो गए अल्लाह इन सबको सब्र ए जमील अता फरमाएं और मरहूम को जन्नत उल फिरदोश में आला मकाम अता फरमाए आमीन,  बाद नमाज़ जोहर पांडव रोड, मुगलपुरा स्थित कब्रिस्तान में ही जनाजे की नमाज़ होगी और बाद नमाज़ इनको इसी कब्रिस्तान में किया जायगा सुपुर्दे खाक, मुल्तानी समाज न्यूज आप सभी हजरात से इल्तजा करता है कि दुःख की कोई भी खबर हो उनको ज्यादा से ज्यादा बिरादरी के ग्रुप और एक दूसरो के व्हाट्सएप पर जरूर भेजे , ताकि सभी को बिरादरी की दुःख और सुख की खबरें पहुंचती रहे। 

www.multanisamaj
#multanisamaj
#मुल्तानीसमाज
8010884848

Friday, December 22, 2023

आखिरी पीढ़ी के आखिरी चिराग़ भी इस फानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए विदा

हरियाणा स्टेट के जिला पानीपत के गांव निंमबरी निवासी जनाब अब्दुल सत्तार साहब ने मुल्तानी समाज न्यूज संवाददाता अजहर मुल्तानी को बताया कि आज बा तारीख 23 दिसंबर 2023 बरोज़ शनिचर को हमारे अब्बा हजूर की पीढ़ी के आखिरी चिराग़ जनाब हबीब खान निंमबरी वाले इस फानी दुनियां से रुखसत हो गए है। अब्दुल सत्तार साहब ने बताया कि आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 बाद नमाज़ जोहर इनको निंमबरी में ही किया जाएगा सुपुर्दे खाक, अल्लाह इनकी मगफिरत फरमाएं और घर वालो को सब्र ए ज़मील अता फरमाए आमीन 
www.msctindia.com
#multanisamaj
#मुल्तानीसमाज
8010884848

Tuesday, December 19, 2023

इस शख्स को बिरादरी ही क्या इलाके की छत्तीस बिरादरी भी नही भूल पाएगी, इक़बाल लुहार भी इस फानी दुनियां को छोड़ गए

बिल्कुल अनपढ़ और दिमाग़ पढ़े लिखो से भी ज्यादा , आज की टेक्नोलॉजी को 30 साल पहले ईजाद करके इस्तेमाल करना और उसका फ़ायदा दूसरो को भी पहुंचना, बेहद गरीबी और सुख सुविधाओं का टोटा होते हुए भी हमेशा चेहरे पर मुस्कान, और हर बार कुछ नया करके लोगों को सोचने पर मजबूर कर देने वाले कारनामे कर दिखाना, अपने लोहार के पुश्तैनी काम के साथ साथ अपने खुद के चुटकुले बनाकर लोगों को हंसाना, मो0 रफी और मुकेश की हूबहू आवाज में गाने गाना क्या हुनर नही था इकबाल लोहार के पास, सन 1980 - 90 के दशक में जिस इंसान ने कभी कार के अंदर बैठकर ना देखा हो मानव रहित हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज बनाकर हवा में उडाना, जिस जमाने में आवाज रिकॉर्ड भी की जा सकती है क्या ?..किसी ने सोचा भी ना हो अपने खुद के सॉफ्टवेयर ईजाद करके अपनी आवाज में चुटकुले, और गानों की रिकॉर्डिंग करके स्कूल, कॉलेज सहित अनेकों राजनेतिक मंच पर अपने हुनर का जलवा बिखेर कर सुर्खियां बटोरना, ऐसे कारनामे करना जिनको देखकर लोगो की आंखे फटी की फटी रह जाए । लेकिन पूरे कस्बे में छत्तीस बिरादरी में कोई इतना कह दे कि जिंदगी में इकबाल लुहार ने किसी से एक पैसे का भी सवाल किया हो ,अनपढ़ होने के बावजूद हर स्कूल, कॉलेज में वार्षिक अधिवेशन हो या स्वतंत्रता दिवस या हो गणतंत्र दिवस इन सभी कार्यक्रमों में इकबाल लुहार को ना बुलाया जाता हो , इकबाल लुहार भी सभी संस्थानों का पूरा ख्याल रखते और पैदल ही इन सभी संस्थानों में पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन करके हमेशा सुर्खियों में रहते, पूर्व सांसद और राज्यसभा सांसद अमीर आलम के हर चुनाव में मंच पर खुद सांसद इकबाल लुहार को बुलाते और उनके द्वारा खुद बनाए गए चुटकुलों पर खिलखिलाते यही इकबाल लुहार लगभग 65 साल की उम्र मेंआज बा तारीख़ 19 दिसंबर 2023 बरोज मंगल को इस फानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए यह अपने पीछे अपनी बीवी सहित भाई, बहनों और बेटे बेटियों सहित नाते, नातिन और खानदान, रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए । इनको कल दिनांक 20 दिसंबर 2023 दिन बुध को किया जाएगा सुपुर्दे खाक, अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाएं और जन्नत उल फिरदोश में आला मकाम अता फरमाए आमीन, सुम्मा आमीन
#multanisamaj
8010884848
www.msctindia.com

Monday, December 11, 2023

उतर प्रदेश के जिला शामली से बिरादरी के लिए एक और गमगीन खबर

मिली जानकारी के अनुसार जिला शामली के गांव पिंडोरा निवासी मरहूम हाजी सद्दीक सहाब के सबसे बड़े बेटे अनवर सहाब का आज दिनांक 12 दिसंबर बरोज़ मंगल कि रात लगभग सवा बारह बजे इंतेकाल हो गया यह लगभग 60 साल के थे। अनवर सहाब की अहलिया का भी लगभग 6 साल पहले इंतकाल हो चुका है। अनवर सहाब अपने पुश्तैनी गांव पिंडौरा से लगभग 10 साल पहले गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना आकर बस गए थे। अनवर सहाब अपने पीछे 3 लड़कियां और एक लड़के सहित एक बहन और 6 भाई और अपनी बूढी मां सहित खानदान और रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर इस फानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गए है। इनको आज बा तारीख 12 दिसंबर 2023 को सुबह 01 बजे इमाम सहाब वाले कब्रिस्तान झिंझाना में किया जाएगा सुपूर्दे खाक अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाएं और घर वालो को सब्र ए जमील अता फरमाए आमीन 

#multanisamaj
8010884848
www.msctindia.com

Saturday, December 9, 2023

पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया, दरगाह में चादर पेश कर लम्बी उम्र की मांगी दुआ,

 


अब्दुल क़ादिर मुल्तानी

अजमेर (राजस्थान )

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश महासचिव एस एम अकबर के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्रीमति सोनिया गांधी जी के जन्म दिवस के मौके पर अजमेर दरगाह हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर सोनिया गांधी जी की लम्बी उम्र और सेहत तंदुरुस्ती के साथ खुशियां अता करने की दुआ की गई। खादिम सैयद क़ाज़ी उस्मान अली ने जियारत कराई और मजार पर फूल चादर पेश की।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव एस एम अकबर, दिलशाद अंसारी,वाहिद खान, मुबारिक हुसैन, मुशर्रफ सिद्दीक़ी, शौकत अली, फायक चिश्ती, इम्तियाज़ अंसारी, मुन्नवर हुसैन,अंसार मो,शारूख मो, अब्दुल लतीफ़, सऊद अली, मो सुल्तान खान, शकील मो, सलीम अब्बासी, मो रफीक शाह,सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे


एस एम अकबर

प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग राजस्थान

Friday, December 8, 2023

मोहम्मद अहमद ने भी इस फानी दुनियां को कहा अलविदा, बिरादरी के लिए एक और गमजदा ख़बर

उत्तर प्रदेश जिले के सहारनपुर जिले के क़स्बा चिलकाना। सुल्तानपुर निवासी नजदीक (जे जे इण्टर कॉलेज) मिस्त्री मोहम्मद अहमद साहब का लम्बी बीमारी के चलते आज बा तरीख 07 दिसंबर 2023 बरोज जुमेरात को इंतकाल हो गया है।
अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाये जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। असर की नमाज के बाद जंगल वाली मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। ज़नाज़े की नमाज 4 बजे असर की नमाज के बाद जंगल वाले मदरसे में अदा की जाएगी इंशा अल्लाह, अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाएं और जन्नत उल फिरदोश में आला मकाम अता फरमाएं आमीन

#multanisamaj

8010884848

Wednesday, December 6, 2023

रहीसुद्दीन साहब बावली वालो ने भी इस फानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कहा

आज बा तारीख 06 दिसंबर 2023 बरोज़ बुध की रात लगभग 8 बजे रहीसुद्दीन ठेकेदार वल्द मरहूम शरीफ़ अहमद उम्र लगभग 75 साल निवासी ग्राम बावली हाल निवासी नियर गेस्ट हाउस बागपत, उत्तर प्रदेश का इंतकाल हो गया । जनाब रहीसुद्दीन साहब 15 - 20 दिनों से बीमार थे । मुल्तानी लोहार बिरादरी का कोई भी कार्यक्रम जिला बागपत में हो और रहीसुद्दीन साहब को न्यौता ना हो ऐसा हो ही नही सकता हर किसी के दुःख सुख , और खुशी गम में शरीक होना तो इनकी आदत में शुमार था । बिरादरी में हर कोई इनकी राय मशवरा लिए बिना कोई भी काम नही करते थे । नेक दिल और मेहमान नवाजी के लिए यह मशहूर रहे। रहीसुद्दीन साहब अपने पीछे एक बेटा और 6 बेटियां क्रमशः अरशद मिर्ज़ा, हसीना, शाहिदा, हीना, रूबी, फरहीन, और अरसी सहित पौते पोतियां और नाते नातिन सहित खानदान और रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए इस फानी दुनियां को अलविदा कह गए, इनको कल ( आज )  बा तारीख़ 07 दिसंबर 2023 बरोज जुमेरात को गांव बावली में बड़ी मस्जिद मालपुरा में नमाज़ ए जनाजा होगी बाद नमाज़ जोहर किया जाएगा सुपुर्दे खाक, , अल्लाह गमजदा फैमिली को सब्र ए जमील अता फरमाए और रहीसुद्दीन साहब की मगफिरत फरमाएं और इनको  जन्नत -  उल - फिरदोश में आला से आला मक़ाम अता फरमाएं आमीन 
#multanisamaj
8010884848

Tuesday, December 5, 2023

उमराह की रौनक, जियारत का महीना और हज का सरूर, सब मिलेगा एक साथ, हमारी गाईडेंस और कंफर्ट के साथ . अब तैयार हो जाएं हज के लिए तमाम सुविधाओं के साथ।

 पूरी दुनियां से लाखों मुसलमान भाई बहन हज का सफर करते हैं और इस सफर के लिए उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, गलत लोगों से जुड़ जाने की वजह से न तो आपका सफर मुकम्मल होता है और पैसों की भी बर्बादी होती है। सदाये मदीना टूर एंड ट्रेवल्स, हज उमराह जियारत का सफर करने वालो के लिए एक ऐसा मरकज है जहां आपकी सभी जरूरतों को हल किया जाता है। हम आपको सारे टैक्स अदा देते है जिससे सफर पर जाने के लिए आपको कानूनी रसीद मिल सके, आपका सफर महफूज हो. हमारे यहां पासपोर्ट ,वीजा, बिज़नेस वीजा और एयर टिकट की बुकिंग की जाती है। और तो और पासपोर्ट जमा करने के बाद वीजा कन्फर्म होने के बाद ही पैसा जमा करें.और ज्यादा जानकारी के लिए सदाए मदीना टूर एंड ट्रेवल्स, 810 Mannat House , गली नंबर -2, मरकज के सामने वाली गली मौहल्ला गुलशन नगर , शामली, उत्तर प्रदेश में विजिट करें या दिए गया नंबर 8010884848,9548635965  पर संपर्क करें.

Sunday, December 3, 2023

मुज़फ्फरनगर शहर के मशहूर DELUXE और MECRO फैमिली में इकलौती बची बुजर्ग भी आज इस फानी दुनियां को अलविदा कह गई

मुल्तानी लोहार बिरादरी में उत्तर प्रदेश के जिला मुज़फ्फरनगर में Deluxe और MACRO इंडस्ट्रीज वालो को बिरादरी का कोई ऐसा शख्स नही होगा जो इनको ना जानता हो इस परिवार ने अपने कारोबार के साथ साथ बिरादरी में भी अपना नाम रोशन किया है। यह परिवार सादगी और जिंदा दिली के लिए मशहूर है। इनका व्यवहार हमेशा से ही हर किसी के लिए बेहद लचीला और सभी के लिए कोपरेटिव रहा है। मूल रूप से कस्बा चरथावल के रहने वाले इस परिवार में बड़े बुजुर्गों में मरहूम अब्दुल गफूर साहब की अहलिया हसीना बी को छोड़ कर सभी बड़े बूढ़े काफी समय पहले अल्लाह को प्यारे हो चुके है। आज बा तारीख 03 दिसंबर 2023 दिन इतवार को सुबह 7 बजे इस परिवार की इकलौती बची बुजुर्ग हसीना बी भी हमेशा हमेशा के लिए इस फानी दुनियां को अलविदा कह गई । लगभग 93 साल की बुजुर्ग हसीना बी ने उम्र के आखिरी पड़ाव और बेहद कमजोरी की हालत में भी हमेशा रोजे और नमाज से दिली लगाव रखा फैमिली के लोग जब इनको बोलते कि अम्मा जी आप काफी कमजोर हो चली है इस रमजान में रोजे मत रखना तो वो अपनी फैमिली को समझाते हुए कहती कि बेटा अल्लाह को मुंह दिखाना है मैं पूरे रोजे रखूंगी बेहद नेक दिल और मेहमान नवाजी तो मानो इनकी आदत में शुमार था। पल भर में अजनबी को भी अपना बना लेने की कला तो इनको विरासत में मिली हुई थी । बुजुर्ग हसीना बी हर समय अपने घरेलू कामों में बिजी रहती आराम करना तो मानो उन्होनें कभी अपनी आदत मैं शुमार ही नही किया , हसीना बी के 3 बेटे मरहूम इरशाद अहमद ( मैक्रो  वाले) इरफ़ान अहमद, फुरकान अहमद के अलावा 4 बेटी पौते, पोतियां और नाते नातिन सहित खानदान, रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर इस फानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गई है। इनको आज बाद नमाज़ -ए- जोहर चरथावल कस्बे में गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया अल्लाह इनके घरवालों, अजीजो को सब्र ए जमील अता फरमाए और मरहूमा को जन्नत उल फिरदौश में आला मकाम अता फरमाए आमीन इनके जनाजे की नमाज में बिरादरी की सैकड़ों शख्सियतो ने शिरकत की हर किसी की जबान से यही कहते सुना गया कि इतनी नेक शख्सियत बहुत कम ही पैदा होती है।

#multanisamaj
8010884848