रविवार, 30 जून 2024

इस्लाम साहब कारखाने वालो ने भी इस फानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए कहा अलविदा, बिरादरी में शोक की लहर

बेहद गम के साथ लिखना पड़ रहा है की उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के क़स्बा बड़ौत के बिजरोल मोड़ अग्रसेन मूर्ति के पास रहने वाले जनाब इस्लाम साहब उम्र लगभग 83 साल का आज बा तारीख 30 जून दिन इतवार को अल सुबह लगभग साढ़े तीन बजे इंतकाल हो गया ये कुछ दिनों से बीमार थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। मरहूम जनाब हाजी बशीर मूल रूप से मलकपुर के थे और काफ़ी टाईम पहले बड़ौत आकार बस गए इनके 4 लड़के हुए जिनमे मरहूम मोहम्मद इस्लाम, मरहूम मो0 सत्तार, मरहूम मो0 इकबाल, मो0 युनुस है। बड़ौत में यह परिवार कारखाने वालो के नाम से मशहूर है। आज इंतकाल फरमा गए जनाब मो0 इस्लाम साहब के 9 बच्चें जिनमे 5 लड़के और 4 लड़कियां हुई बेहद सादगी और भोलेपन वाले मो0 इस्लाम साहब का इस फानी दुनियां से अचानक चले जाना बिरादरी के लिए बेहद गमगीन है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन ही है। बाद नमाज़ ए जोहार इनको फूंस वाली मस्जिद के पास वाले कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्दे खाक, हम सब अल्लाह से दुआ करते है कि अल्लाह इनकी मगफिरत फरमाएं और घर वालो को सब्र ए जमील अता फरमाएं आमीन 
#multanisamaj
8010884848

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।