रविवार, 30 जून 2024

जश्ने मुल्तानी स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण का नेक काम करके पर्यावरण संरक्षण अभियान में हिस्सेदारी निभाई

देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट प्रतिवर्ष 17 जून को यौमें तसीश "मुल्तानी स्थापना दिवस" बड़ी धूमधाम से मनाती है। इस दिन तंजीम से जुडे मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी जहां जहां भी निवास करती है। सब मिल जुलकर अपने अपने शहरो में पैड पौधे लगाकर पर्यावरण प्रेमी होने का प्रमाण देते है और सरकार की पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाते है। इसी कड़ी में इस साल 17 जून को ईद उल जुहा का त्यौहार होने के कारण तंजीम ने इस कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक दिया था । आज  MSCT के राष्ट्रीय चेयरमैन मो0 आलम ने हाफ़िज़ उवेश, जनाब बशीर साहब व मौ० अम्मार आदि के साथ दिल्ली सीलमपुर रेड लाइट , आसाराम त्यागी रोड पर सात आठ फ़ुटे नीम के पेड़ लगाए इसी के साथ-साथ वीर अब्दुल हमीद व भीम राव अम्बेडकर पार्कों में नीम के छाँव वाले पैड लगा कर मुलतानी स्थापना दिवस मनाया । मुल्तानी समाज न्यूज दिल्ली से पत्रकार अज़हर मुल्तानी की रिपोर्ट 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।