Monday, May 11, 2026

रुड़की से आई इंतकाल की दर्दनाक खबर, मुल्तानी बिरादरी में शोक की लहर

मरहूम मोहम्मद साले आबिद के इंतकाल पर मगफिरत की दुआओं का सिलसिला जारी

क़स्बा रुड़की, जिला हरिद्वार उत्तराखंड से आज एक बेहद रंज-ओ-ग़म की खबर सामने आई, जिसने मुस्लिम मुल्तानी लौहार एवं बढ़ई बिरादरी को गहरे सदमे में डाल दिया। निहायत ही अफसोस के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि मोहम्मद साले आबिद साहब (जालीसुर रहमान बड़े कारखाने, एक्सपोर्टर वाले के साले साहब) का आज बरोज़ पीर, तारीख़ 11 मई 2026 को सुबह इंतकाल हो गया।

मरहूम निवासी मोहल्ला सत्ती, निकट मस्जिद लोहारान, रुड़की थे और अपने अच्छे अख़लाक, मिलनसार तबीयत तथा बिरादरी में इज़्ज़तदार पहचान के लिए जाने जाते थे। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही इलाके में ग़म का माहौल छा गया और दूर-दराज़ से लोगों ने पहुंचकर अफसोस जताया।

मय्यत को बाद नमाज़ ज़ोहर सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया, जहां बड़ी तादाद में लोगों ने नम आंखों के साथ आख़िरी दीदार किया और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। हर जुबान पर यही दुआ रही कि अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। आमीन।

साथ ही तमाम अहल-ए-ख़ाना और रिश्तेदारों के लिए सब्र-ए-जमील की दुआ की जा रही है। किसी अपने का बिछड़ जाना जिंदगी का सबसे बड़ा ग़म होता है और इस मुश्किल घड़ी में पूरी बिरादरी ग़मज़दा परिवार के साथ खड़ी है।

मय्यत के सिलसिले में ज्यादा मालूमात हासिल करने के लिए मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला चैयरमैन मोहम्मद मुद्दसिर साहब से मोबाइल नंबर 9917117593 पर राब्ता कायम किया जा सकता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार एवं बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए भीलवाड़ा, राजस्थान से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, सामाजिक संदेश, आर्टिकल, किस्से, कहानियां अथवा विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

📞 9410652990
📞 8010884848

दुआ:
“ऐ अल्लाह! मरहूम की तमाम खतााओं को माफ फरमा, उनकी मगफिरत अता फरमा, उनकी कब्र को नूर से भर दे और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फरमा। आमीन या रब्बुल आलमीन।”

No comments:

Post a Comment