Monday, May 11, 2026

मंगलौर रुड़की निवासी इदरीस साहब का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर — नम आंखों से की जाएगी सुपुर्द-ए-ख़ाक

मुजफ्फरनगर/रुड़की। निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह दुखद सूचना प्राप्त हुई कि मंगलौर, रुड़की निवासी इदरीस साहब वल्द हमीद साहब, जो वर्तमान में सहारनपुर प्राइवेट बस स्टैंड के निकट माया पैलेस, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में रह रहे थे, का आज दिन मंगलवार, 12 मई 2026 को कज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और बिरादरी में गम का माहौल फैल गया।

मरहूम अपने अच्छे अखलाक, मिलनसार स्वभाव और सादगी भरी जिंदगी के लिए जाने जाते थे। मोहल्ले और बिरादरी के लोगों के बीच उनकी पहचान एक नेकदिल और शरीफ इंसान के रूप में थी। उनके इंतकाल से परिवार ही नहीं बल्कि जानने वालों के दिलों में भी गहरा दुख पहुंचा है।

परिजनों के अनुसार मरहूम की मय्यत को आज बाद नमाज़ असर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। बिरादराना हजरात और तमाम अहबाब से गुजारिश की गई है कि जनाजे में शरीक होकर मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ करें और सवाबे दारेन हासिल करें।

मय्यत के सिलसिले में अधिक जानकारी के लिए हाजी जाहिद साहब (मल्हूपुरा वाले) से मोबाइल नंबर 9258491478 पर संपर्क किया जा सकता है।

अल्लाह तआला मरहूम इदरीस साहब की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे, जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम अहलेखाना को सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन। 🤲

---

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज पोर्टल/यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

📞 9410652990
📞 8010884848

No comments:

Post a Comment