Saturday, May 9, 2026

शामली में गम की लहर: हज्जन शमशीदा बी का इंतकाल, नम आंखों से दी जाएगी आख़िरी विदाई

शामली जनपद के मोहल्ला गुलशन नगर में उस वक्त गम और मायूसी का माहौल छा गया, जब इलाके की सम्मानित और दीनी ख्यालात रखने वाली बुजुर्ग शख्सियत हज्जन शमशीदा बी का इंतकाल हो गया।

इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन।

मिली जानकारी के अनुसार गली नंबर-2, मोहल्ला गुलशन नगर, शामली निवासी हाजी इलियास साहब (नए गांव वाले) की अहलिया हज्जन शमशीदा बी, जिनका मायका बंतीखेड़ा बताया जाता है, का आज सुबह मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में कज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। उनकी उम्र तकरीबन 65 वर्ष थी।

बीमारी के बावजूद पूरा किया था हज का सफर

परिवार और करीबी लोगों के मुताबिक हज्जन शमशीदा बी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पिछले वर्ष हज का मुकद्दस सफर भी पूरा किया था।
इलाके की महिलाओं में उन्हें एक बेहद नेक, मिलनसार और दीनी ख्यालात रखने वाली शख्सियत के तौर पर जाना जाता था।

बताया जाता है कि वह नमाज़ और रोज़े की पाबंद थीं तथा हमेशा लोगों से मोहब्बत और अदब के साथ पेश आती थीं। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जानने वालों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया।


पीछे छोड़ गई भरा-पूरा कुनबा

मरहूमा अपने पीछे अपने शौहर हाजी इलियास साहब समेत छह बेटे —
मोहम्मद परवेज, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद अमिल — तथा दो बेटियां शाइस्ता बी (खतौली) और गुलिस्ता (भगवानपुर, रुड़की) को रोता-बिलखता छोड़ गईं।

इसके अलावा पौते-पोतियां, नाते-नातिन, रिश्तेदार और पूरा खानदान इस दुखद घटना से सदमे में है।
घर में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।


असर की नमाज़ के बाद होगी सुपुर्द-ए-खाक

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मरहूमा की मय्यत को आज बाद नमाज़ असर मोहल्ला गुलशन नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

बिरादरी और इलाके के लोगों से जनाज़े में शरीक होकर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करने की अपील की गई है, ताकि सवाब-ए-दारेन हासिल हो सके।


दुआ-ए-मगफिरत की अपील

अल्लाह तआला मरहूमा हज्जन शमशीदा बी की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और तमाम घर वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
आमीन सुम्मा आमीन।


ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें

मरहूमा के सिलसिले में अधिक जानकारी के लिए जनाब महबूब साहब (गढ़ी पुख्ता वाले) से संपर्क किया जा सकता है:

मोबाइल नंबर: 9719345444


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल / यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए शामली, उत्तर प्रदेश से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो संपर्क करें:

9410652990
8010884848

No comments:

Post a Comment