कैराना, शामली (उत्तर प्रदेश) से एक निहायत ही रंज-ओ-ग़म भरी खबर सामने आई है। क़स्बा कैराना निवासी जनाब मोहम्मद कमर साहब वल्द जनाब हाफ़िज़ मोहम्मद उमर साहब का आज बरोज पीर, बा-तारीख़ 11 मई 2026 को कज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया। इस दुखद खबर के बाद परिवार, रिश्तेदारों और बिरादरी में गहरे ग़म का माहौल बना हुआ है।
मरहूम अपने अख़लाक, सादगी और मिलनसार तबीयत की वजह से इलाके में खास पहचान रखते थे। उनके इंतेकाल की खबर सुनते ही लोगों का ताज़ियत के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचना लगातार जारी है। हर आंख नम है और हर ज़ुबान से मरहूम के लिए मग़फिरत की दुआ निकल रही है।
परिजनों के मुताबिक मरहूम की मय्यत को बाद नमाज़ असर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश की गई है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत करें और ग़मज़दा परिवार को सब्र दें।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। साथ ही घर वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।नोट :
मय्यत के सिलसिले में ज्यादा मालूमात के लिए मोहम्मद शहज़ाद साहब से मोबाईल नंबर 9639473913 पर राब्ता कायम किया जा सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज पोर्टल / यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए कैराना, शामली (उत्तर प्रदेश) से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, किस्से-कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :
📞 9410652990
📞 8010884848
No comments:
Post a Comment