Thursday, May 14, 2026

दिल्ली अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए रुड़की के समी-उर-रहमान उर्फ पप्पू, पूरे इलाके में गम का माहौल

“अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए और तमाम अहल-ए-खाना को सब्र-ए-जमील अता करे... आमीन”

निहायत ही रंज-ओ-गम के साथ आप सभी बिरादराना हजरात को यह दर्दनाक इत्तिला दी जाती है कि उत्तराखंड के जिला हरिद्वार स्थित रुड़की शहर के मोहल्ला सत्ती, निकट लोहारान मस्जिद निवासी जनाब समी-उर-रहमान उर्फ पप्पू वल्द जनाब मामून साहब ( जिनकी उम्र तकरीबन 65 साल ) का आज बरोज जुमेरात, बा-तारीख़ 14 मई 2026 को कज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया।

मरहूम काफी दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके इंतिकाल की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ गई। हर आंख नम दिखाई दी और लोग मरहूम की नेकियों और अच्छे अखलाक को याद करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि मरहूम समी-उर-रहमान उर्फ पप्पू, कमर मामून के बड़े भाई थे और अपने मिलनसार स्वभाव एवं अच्छे व्यवहार की वजह से इलाके में खास पहचान रखते थे। उनके इंतिकाल से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मय्यत को कल दिन जुमा बा - तारीख़ 14 मई 2026 को बाद नमाज़ जुमा ( सवा बजे ) किया जाएगा सपुर्द - ए - खाक, लिहाजा आप हजरात भी जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें।

अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को जन्नत के बागों में से एक बाग बनाए और तमाम घरवालों को इस सदमे को बर्दाश्त करने की ताकत अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।

नोट:
मय्यत के सिलसिले में ज्यादा मालूमात हासिल करने के लिए मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला चेयरमैन जनाब मोहम्मद मुद्दसिर जी से मोबाइल नंबर 9917117593 पर राब्ता कायम किया जा सकता है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज पोर्टल / यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए रुड़की जिला हरिद्वार, उत्तराखंड से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, किस्से-कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

9410652990
8010884848

No comments:

Post a Comment