Friday, March 13, 2026

हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी बने राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी, क्षेत्र में खुशी की लहर

भीलवाड़ा, 12 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक घोषणा करते हुए मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले समाजसेवी जनाब हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र और समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता सचिन पायलट, तथा अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं और संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

ज्ञात हो कि हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी इससे पहले भी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अजमेर संभाग अध्यक्ष तथा भीलवाड़ा पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की उनकी पहचान समाज में विशेष रूप से मानी जाती है।

समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वर्तमान में वह मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिरादरी और सर्व समाज के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोगात्मक स्वभाव के कारण उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त है।

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में जनरल सेक्रेटरी के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को राज्य और क्षेत्र में नई ऊर्जा तथा मजबूती मिलेगी।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है। अनेक लोगों ने इसे समाज और संगठन दोनों के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया है।

— ख़ास रिपोर्ट:
अब्दुल क़ादिर मुल्तानी
पत्रकार, भीलवाड़ा (राजस्थान)

प्रकाशन:
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से संचालित
मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल / यूट्यूब चैनल
“मुल्तानी समाज”

🌐 www.multanigharana.com
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com

📧 msctindia@gmail.com
📞 9410652990, 8010884848


No comments:

Post a Comment