Friday, March 13, 2026

मुल्तानी बिरादरी के बुज़ुर्ग मोहम्मद रियासत साहब का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

अहले मुस्लिम मुल्तानी लोहार व बढ़ई बिरादरी के लिए बेहद अफसोस और रंज-ओ-ग़म की खबर सामने आई है। बिरादरी के बुज़ुर्ग और सम्मानित शख्सियत जनाब मोहम्मद रियासत साहब (लगभग 70 वर्ष) वल्द मरहूम जनाब महमूद साहब, निवासी गांव कच्ची गढ़ी उर्फ़ गढ़ी अब्दुल्ला खां, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) तथा हाल बाशिंदे बड़ी नहर, सांसद इमरान मसूद निवास के नजदीक, अंबाला रोड, सहारनपुर का बरोज जुमे, 13 मार्च 2026 को क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।

इस दुखद खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे मुल्तानी समाज में गहरा शोक व्याप्त है। मरहूम अपने पीछे अपनी अहलिया, एक बेटा और चार बेटियों समेत पूरे कुनबे, खानदान और अज़ीज-ओ-अक़ारिब को ग़मगीन छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से रुख़्सत हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज बरोज शनिवार, 14 मार्च 2026 को नमाज़-ए-जुहर के बाद उनके पैतृक गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां (कच्ची गढ़ी) स्थित कब्रिस्तान में अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें वहीं सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

बिरादरी और इलाके के तमाम लोगों से गुज़ारिश की जाती है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और उनके घरवालों के ग़म में शरीक हों, ताकि सवाब-ए-दारैन हासिल हो सके।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी कब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

नोट: मरहूम के बारे में अधिक जानकारी के लिए जनाब महताब आलम साहब से मोबाइल नंबर 9069953216 पर संपर्क किया जा सकता है।

(ज़मीर आलम)
विशेष संवाददाता

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से संचालित, मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल व यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए विशेष रिपोर्ट

🌐 www.multanigharana.com
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com

📧 msctindia@gmail.com
📞 9410652990 / 8010884848

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

No comments:

Post a Comment