मेरठ। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल (AICOI) के तत्वावधान में रविवार को शांति निकेतन विद्यापीठ, मेरठ में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले सरधना (जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश) के प्रसिद्ध लेखक, शायर एवं साहित्यकार डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी को साहित्य और कविता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “मेरठ रत्न” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के महासचिव प्रकाश निधि शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोक अदालत, नैनीताल हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजेश टंडन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश निधि शर्मा, सह संयोजक अनुश्री तथा शांति निकेतन विद्यापीठ के डायरेक्टर विशाल जैन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग दस प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल, शॉल ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी को मिला यह सम्मान न केवल उनकी साहित्यिक साधना की पहचान है, बल्कि इससे सरधना और मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी का नाम भी पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। उनकी लेखनी लंबे समय से समाज, साहित्य और संस्कृति के विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती रही है, जिससे नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है।
“मुल्तानी समाज” न्यूज़ परिवार की ओर से डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी को इस सम्मान के लिए दिली मुबारकबाद दी गई है। साथ ही अल्लाह तआला से दुआ की गई है कि वे इसी तरह अपनी काबिलियत और इल्मी खिदमत के जरिए अपने कस्बे, बिरादरी और पूरे देश का नाम रोशन करते रहें।
रिपोर्ट: ज़मीर आलम, पत्रकार
सरधना, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत तथा देश की राजधानी दिल्ली से संचालित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए विशेष रिपोर्ट।
🌐 www.multanigharana.com
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 msctindia@gmail.com
📞 9410652990, 8010884848
No comments:
Post a Comment