बड़ौत (बागपत)। निहायत ही रंजो-ग़म के साथ तमाम बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि आज बरोज़ जुमा, 24 अप्रैल 2026 को सुबह तक़रीबन 3 बजे जनाब हाजी मोहम्मद हसन साहब (गांव सिलाने, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश) की अहलिया मोहतरमा हज्जन फातमा बी का क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।
मरहूमा की उम्र तकरीबन 75 साल थी। उनका हालिया मक़ाम बड़ी मस्जिद, मोहल्ला पठान कोट, क़स्बा बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। उनके इंतिक़ाल की खबर मिलते ही इलाके में ग़म का माहौल छा गया और घर पर ताज़ियत करने वालों का सिलसिला जारी हो गया।
हज्जन फातमा बी अपने पीछे एक बड़ा भरा-पूरा कुनबा छोड़ गई हैं, जिसमें बेटे, बेटियां, पौते, पोतियां, नाते-नातिनें और तमाम अज़ीज़ो-अक़ारिब शामिल हैं। उनकी ज़िंदगी सादगी, ख़ुलूस और मोहब्बत की मिसाल रही, और यही वजह है कि हर आंख आज अश्कबार है।
परिवार की जानिब से दी गई जानकारी के मुताबिक, मरहूमा की मय्यत को बाद नमाज़ मगरिब गौरे ग़रीबा कब्रिस्तान हीरोज के पास क़स्बा बड़ौत जिला बागपत , उत्तर प्रदेश में किया जायगा सपुर्दे -ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहले-ईमान से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मग़फिरत करें और उनके दर्जात बुलंद होने की दुआ करें।👉 अल्लाह रब्बुल आलमीन मरहूमा की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी क़ब्र को रौशन करे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। साथ ही उनके अहले-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
आमीन, सुम्मा आमीन।
📞 मय्यत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
- भाई सफीक: 8791117252
- मोहम्मद ताहिर: 9990757786
✍️ ख़ास रिपोर्ट:
"मुल्तानी समाज" — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज पोर्टल/यूट्यूब चैनल
बड़ौत, जिला बागपत (उ.प्र.) से
प्रधान संपादक: ज़मीर आलम
📢 यदि आप भी अपनी खबर, आर्टिकल, संदेश, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📱 9410652990, 8010884848
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।