Wednesday, April 8, 2026

ख़तौली से दुखद ख़बर: नसीम साहब का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर

निहायत ही अफसोस के साथ यह इत्तला दी जाती है कि आज दिन बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को गांव तिसंग निवासी जनाब नसीम साहब (उम्र 54 वर्ष), वल्द जनाब अब्दुल कय्यूम साहब (मरहूम), हाल निवासी नजदीक रोडवेज बस स्टैंड, क़स्बा खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से पूरे इलाके और बिरादरी में गहरा दुख और शोक व्याप्त है।

मरहूम नसीम साहब अपने अच्छे अख़लाक, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते थे। उनके जाने से परिवार ही नहीं, बल्कि जानने वालों के बीच भी एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी क़ब्र को रौशन करे और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे। साथ ही, शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

नमाज़-ए-जनाज़ा व दफ़न की जानकारी:
मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज बाद नमाज़ असर अदा की जाएगी, जिसके बाद मगरिब के समय सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब और बिरादराना हजरात से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें।


(ख़ास रिपोर्ट)
ज़मीर आलम, पत्रकार
खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, दिल्ली से संचालित “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल व यूट्यूब चैनल के लिए विशेष रिपोर्ट

🌐 www.multanigharana.com
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com

📧 msctindia@gmail.com
📞 9410652990, 8010884848

No comments:

Post a Comment