शनिवार, 25 अप्रैल 2026

🕊️ नई बस्ती में शोक की लहर: जनाब सत्तार साहब का इंतकाल, इलाके में गमगीन माहौल

सरधना (मेरठ)। बेहद रंज-ओ-ग़म के साथ यह दुखद खबर सामने आई है कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी जनाब सत्तार साहब वल्द जनाब शेरदीन साहब (मरहूम), निवासी ( गांव ढ़हार , मेरठ , उत्तर प्रदेश ) वाले जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष, का आज दिन शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को करीब साढ़े 11 बजे क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम दिखाई दी।

मरहूम सत्तार साहब अपने पीछे अपनी अहलिया, चार बेटों और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके इंतकाल से परिवार ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों और तमाम अज़ीज़-ओ-अक़ारिब के बीच गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है।

अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता करे और उनके तमाम घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

मिली जानकारी के अनुसार, मरहूम को आज बाद नमाज़ असर बिनौली रोड स्थित अलकरीम होटल के पीछे वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें और सवाबे दारेन हासिल करें।

नोट: मय्यत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनाब नदीम मिर्ज़ा साहब से मोबाइल नंबर 9917446974 पर संपर्क किया जा सकता है।


✍️ ख़ास रिपोर्ट: ज़मीर आलम
📍 सरधना, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)

📢 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज पोर्टल/यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए

📞 संपर्क: 9410652990, 8010884848

👉 यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, कहानी या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं, तो दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।