निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जा रही है कि आज दिन इतवार, 12 अप्रैल 2026 को गांव उमरपुर, ब्लॉक व तहसील बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की निवासी और हाल बाशिंदा राजू पार्क, संगम विहार, दिल्ली की मरहूमा शहनाज़ बी (उम्र लगभग 58 वर्ष) का तकरीबन शाम साढ़े 8 बजे क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।
मरहूमा, जनाब मजीद साहब के बेटे तौफीक साहब की अहलिया थीं। उनके इंतकाल की खबर से पूरे परिवार, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों में गहरा शोक व्याप्त है। मरहूमा का मायका जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) में है। वह अपने पीछे अपने शौहर, एक बेटे और एक बेटी के साथ-साथ पौते-पोतियों और नाते-नातिनों समेत भरा-पूरा कुनबा छोड़ गई हैं, जो इस वक्त ग़मगीन माहौल में डूबा हुआ है।
यह दुनिया फानी है और हर ज़िंदा को एक दिन इस हक़ीक़त का सामना करना है। मरहूमा का इस तरह अचानक दुनिया से रुख्सत होना, परिवार के लिए एक गहरा सदमा है।
दुआ है कि अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फिरत फरमाए, उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में आला मकाम अता करे और तमाम अहल-ए-खाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
कल दिन पीर बा - तारीख़ 13 अप्रैल 2026 को बाद नमाज जोहर मय्यत को किया जाएगा सुपुर्द-ए-ख़ाक, लिहाज़ा आप हजरात भी जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें।।
ज़रूरी इत्तिला:
मरहूमा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जनाब अब्दुल बरी साहब से उनके मोबाइल नंबर 9210520007 पर संपर्क किया जा सकता है।
(विशेष रिपोर्ट)
🌐 www.multanigharana.com
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 msctindia@gmail.com
📞 9410652990, 8010884848
No comments:
Post a Comment