Friday, April 3, 2026

दिल दहला देने वाली खबर: असलम साहब का इंतकाल, इलाक़े में ग़म की लहर

निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तला दी जाती है कि क़स्बा जलालाबाद, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के मोहल्ला प्रतापनगर के निवासी जनाब असलम साहब (उम्र लगभग 60 वर्ष), वल्द जनाब हाजी महमूद साहब का बीती रात (जुमा, 03 अप्रैल 2026) अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

मरहूम के इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में गहरा दुख और शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे अपनी अहलिया और चार बेटियों सहित पूरा परिवार, रिश्तेदार और चाहने वालों को ग़मगीन छोड़ गए हैं। असलम साहब अपने अच्छे अख़लाक़, मिलनसार मिज़ाज और सादगी भरी ज़िंदगी के लिए जाने जाते थे, और उनके जाने से समाज को एक बड़ा नुकसान हुआ है।

अल्लाह तआला से दुआ है कि वह मरहूम को जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और उनके तमाम अहल-ए-खाना व अज़ीज़-ओ-अक़ारिब को सब्र-ए-जमील अता करे।
आमीन सुम्मा आमीन।

जनाज़े की नमाज़ आज दिन शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को बाद नमाज़ ज़ोहर लगभग डेढ़ बजे अदा की जाएगी, जिसके बाद मय्यत को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए मग़फिरत की दुआ करें और सवाब-ए-दारेन हासिल करें।

अधिक जानकारी के लिए जनाब महमूद साहब से उनके मोबाइल नंबर 9897023252 पर संपर्क किया जा सकता है।



(यह रिपोर्ट समाजिक सूचना के उद्देश्य से तैयार की गई है।)

रिपोर्टर: ज़मीर आलम
नई दिल्ली
“मुल्तानी समाज” न्यूज़ पोर्टल



No comments:

Post a Comment