Sunday, April 12, 2026

रुड़की में शोक की लहर: बेबी तबस्सुम का इंतकाल, इलाके में ग़म का माहौल

निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रूड़की स्थित मोहल्ला सत्ती, नज़दीक लोहार वाली मस्जिद में जनाब बाबू लोहार (मरहूम) की साहबज़ादी, बेबी तबस्सुम (उम्र लगभग 50 वर्ष), जो गफ्फार मिर्जा और अब्दुल रहमान उर्फ़ बाबा की बहन थीं, का आज दिन इतवार, 12 अप्रैल 2026 को क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। बताया जाता है कि उनका इंतेकाल रात लगभग 9 बजे हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मरहूमा के इंतकाल की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में गहरा दुख और मायूसी छा गई। हर आंख नम है और हर दिल ग़मगीन नजर आ रहा है। अल्लाह तआला से दुआ है कि वह मरहूमा की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी तमाम खता को माफ करे और उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए। साथ ही, उनके तमाम अहले-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन।

जनाज़े की जानकारी:
मरहूमा की नमाज़-ए-जनाज़ा कल दिन पीर, 13 अप्रैल को बाद नमाज़ ज़ोहर अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और सवाब हासिल करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
मय्यत से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला चेयरमैन जनाब एम.डी. मुबाशिर से उनके मोबाइल नंबर 9917117593 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह खबर “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल के लिए रुड़की, उत्तराखंड से पत्रकार ज़मीर आलम द्वारा संकलित की गई है, जो समाज की गतिविधियों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फ़िरत फरमाए और उन्हें अपनी रहमतों में जगह अता करे। आमीन।

No comments:

Post a Comment