Saturday, December 26, 2020

मोहम्मद शकील सैफ़ी बने पीसीआई के राष्ट्रीय संरक्षक, बधाइयों का सिलसिला जारी


पीस कमेटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली हैं।


देश की एकता व अखंडता के प्रतीक गैरराजनीतिक राष्ट्रीय संगठन पीसीआई यानी के पीस कमेटी ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा आबिद सैफ़ी (सैफ़ी हिंदुस्तानी) द्वारा वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन मोहम्मद शकील सैफ़ी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।


बता दें कि हाज़ी मोहम्मद शकील सैफ़ी  रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साथ ही सैफ़ी फ़िल्म प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

हमेशा से धर्म और जाति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करने में विश्वास रखने वाले जिनका जीवन सेवा को समर्पित हैं दिल्ली से हाज़ी मोहम्मद शकील सैफ़ी को गैरराजनीतिक संगठन पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा आबिद सैफ़ी (सैफ़ी हिंदुस्तानी) द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक बनाना संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जहां संगठन में शकील सैफ़ी की सरपरस्ती में ओर अधिक मजबूती से उभरना लाज़मी है वही राष्ट्रीय अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी भी जोकि हमेशा धर्म और जाति से ऊपर उठकर जनता की से सेवा करने में विश्वास रखते है। इसमें कोई दो राय नहीं दोनों मिलकर एक नई अलख जगायेंगे।

No comments:

Post a Comment