Monday, November 2, 2026

बिरादरी के रत्नों की आमद से सहारनपुर में सजी महफ़िल-ए-वलीमा, अफ़ज़ाल मुग़ल के भांजे की शादी में उमड़ा बिरादरी का प्यार; दूल्हा-दुल्हन को दीं दिली मुबारकबाद और नेक दुआएँ

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

बिरादरी की मोहब्बत, आपसी भाईचारे, ख़ुलूस और सामाजिक इत्तेहाद की ख़ूबसूरत मिसाल उस वक़्त देखने को मिली, जब सहारनपुर की सरज़मीं पर आयोजित एक शानदार महफ़िल-ए-वलीमा में मुल्क के मुख़्तलिफ़ शहरों से बिरादरी की नामचीन और मोअज़्ज़िज़ शख़्सियात ने शिरकत करके महफ़िल की रौनक़ में चार चाँद लगा दिए। इस मौक़े पर हर तरफ़ ख़ुशी, मोहब्बत, अपनाइयत और दुआओं का ख़ूबसूरत माहौल नज़र आया।

बीती शाम, बरोज़ पीर, दिनांक 02 नवंबर 2026 को मन्नत फ़ॉर्म, अंबाला रोड, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में जनाब अफ़ज़ाल मुग़ल साहब (मुग़ल होटल वाले) निकट विजय टॉकीज सहारनपुर , उत्तर प्रदेश के भांजे, दूल्हा मोहम्मद फ़ैज़, फ़रज़ंद जनाब हाजी मुस्तकीम साहब का शानदार वलीमा आयोजित किया गया। दूल्हे के दादा जनाब गुलज़ार अहमद साहब और दादी मोहतरमा ज़ुबैदा बेगम साहिबा के परिवार में इस ख़ुशी के मौक़े पर ख़ास रौनक़ देखने को मिली।

दुल्हन आयशा मिर्ज़ा, नेक दुख़्तर जनाब सलीम अहमद साहब, निवासी हरबर्टपुर, देहरादून (उत्तराखंड) के साथ इस नए सफ़र के आग़ाज़ पर दोनों ख़ानदानों को दिली मुबारकबाद पेश की गई।

दूल्हा मोहम्मद फ़ैज़ और दुल्हन आयशा मिर्ज़ा की ख़ुशियों में शरीक होने और उन्हें नई ज़िंदगी की शुरुआत पर नेक दुआओं से नवाज़ने के लिए बिरादरी की अनेक जानी-मानी हस्तियाँ मुख़्तलिफ़ शहरों से तशरीफ़ लाईं।

इस ख़ुशनुमा मौक़े पर मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन जनाब मोहम्मद आलम साहब ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर दूल्हा-दुल्हन और दोनों ख़ानदानों की ख़ुशियों में शिरकत की।

महफ़िल में राजपुरा (पंजाब) से जनाब नसीम साहब, छुटमलपुर नगर पंचायत की चेयरपर्सन मोहतरमा शमा परवीन साहिबा, बिरादरी की आन-बान और शान माने जाने वाले जनाब हाजी क़ासिम साहब, हाजी तौकीर साहब, शहज़ाद सलीम, एडवोकेट शकील अहमद और बुढ़ाना की शेरनी के नाम से पहचानी जाने वाली मोहतरमा यास्मीन साहिबा, जनाब यासीन एडवोकेट साहब समेत बिरादरी की अनेक मोअज़्ज़िज़ और नामचीन शख़्सियात ने शिरकत की।

तमाम मेहमानों ने अपनी मौजूदगी, मोहब्बत और दुआओं से इस ख़ुशी के मौक़े को और भी यादगार बना दिया। महफ़िल में मुल्तानी बिरादरी की आपसी मोहब्बत, एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होने की रवायत और सामाजिक रिश्तों की मज़बूती साफ़ तौर पर दिखाई दी। जब बिरादरी के लोग एक-दूसरे की ख़ुशियों में शरीक होते हैं तो ऐसे मौक़े महज़ एक तक़रीब नहीं रहते, बल्कि मोहब्बत और इत्तेहाद की यादगार तस्वीर बन जाते हैं।

दूल्हा-दुल्हन के लिए ख़ास दुआएँ

इस पुरमसर्रत मौक़े पर दूल्हा मोहम्मद फ़ैज़ और दुल्हन आयशा मिर्ज़ा को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करते हुए दुआ है कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त इस नए जोड़े की ज़िंदगी को रहमतों, बरकतों, ख़ुशियों और कामयाबियों से भर दे।

अल्लाह तआला दोनों के दरमियान हमेशा मोहब्बत, उल्फ़त, हमदर्दी, एतमाद और एक-दूसरे का एहतराम क़ायम रखे। हर मुश्किल में दोनों को एक-दूसरे का सहारा बनाए और हर ख़ुशी में साथ मुस्कुराने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए।

उनके घर को सुकून, अमन, ईमान और बरकत का गहवारा बनाए। उन्हें नेक और सालेह औलाद से नवाज़े और दोनों ख़ानदानों के दरमियान मोहब्बत और रिश्तों की मिठास हमेशा बरक़रार रखे।

अल्लाहुम्मा बारिक लहुम व बारिक अलैहिम व अजमअ बैनहुम फ़ी ख़ैर।

(ऐ अल्लाह! इस जोड़े के लिए बरकत अता फ़रमा, इन पर अपनी रहमत नाज़िल फ़रमा और दोनों को भलाई के साथ एक-दूसरे का हमसफ़र बनाए रख।)

आमीन या रब्बुल आलमीन।

मुल्तानी समाज की जानिब से दिली मुबारकबाद

इस शानदार और कामयाब तक़रीब के पुरख़ुलूस एहतिमाम पर "मुल्तानी समाज" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका की पूरी टीम जनाब हाजी मुस्तकीम साहब, जनाब अफ़ज़ाल मुग़ल साहब और दोनों ख़ानदानों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करती है।

अल्लाह तआला इस ख़ानदानी ख़ुशी को हमेशा बरक़रार रखे और मोहम्मद फ़ैज़ व आयशा मिर्ज़ा की जोड़ी को दुनिया और आख़िरत की भलाई से नवाज़े।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत | नई दिल्ली से प्रकाशित एवं प्रसारित

पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अपनी बिरादरी की आवाज़ को क़ौमी सतह तक पहुँचाएँ

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990

📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

"मुल्तानी समाज"

अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment