राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में 28 जनवरी को वोटिंग हुई जिसका परिणाम 31जनवरी को घोषित हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रतियाशी फहीम फातिमा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया,
और यह कारनामा अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले हमारी बिरादरी के कोहेनूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के भीलवाड़ा ज़िला अध्यक्ष जनाब हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी साहब ने जिन्होंने प्रचार प्रसार की कमान अपने हाथ में रखते हुए वार्ड 44 के 8 बूथों में सभी पर पूरे राजस्थान में सबसे ज़्यादा वोटिंग कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करा कर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है,
यह एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है की राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कई जगह कांग्रेस के बड़े -बड़े नेता अपने प्रतियाशियों को जीत नहीं दिला पाए? वहीँ हमारे हाजी इक़बाल साहब ने यह कारनामा सर अंजाम दिलाया है,
हम मुलतानी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट की और से आपको बहुत -बहुत मुबारक़बाद देते हैं और दुआ करते हैं की आप इसी तरह बिरादरी के नाम को बुलंदी पर पहुंचाकर कौम व बिरादरी की खिदमत करते रहें!
व हम तमाम मुलतानी बिरादरान से यह इल्तिज़ा करते हैं की हमारी बिरादरी को राज्य व केंद्र सरकारों के फायदों को आमजन तक पहुंचाने के लिए व अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए राजनीती में अपनी भागीदारी निभाएं,




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।