शनिवार, 1 मई 2021

एक चिड़ा और चिड़िया एक शाखा पर बैठे थे, दूर से आते एक आदमी को देखा, चिड़िया ने चिडे से कहा उड़ जाओ ये हमें मार डालेगा, चिड़ा बोला, भला उसे देखो तो सही, उसकी अदा देखो, लिबास देखो, चेहरे से शराफत टपक रही है, ये हमें नहीं मारेगा?

 


क़रीब आते ही आदमी ने तीर निकाल कर चिडे को मार दिया।


चिडीया फरयाद लेकर बादशाह के पास गई, शिकारी को तलब किया गया, शिकारी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।


बादशाह ने चिड़िया को सज़ा देने का अधिकार दे दिया।


*चिड़िया ने कहा "उसे सिर्फ ये हुक्म दिया जाना चाहिए, कि अगर वो शिकारी है तो उसे शिकारी का लिबास पहनना चाहिए, ये शराफत का लिबास उतार दे"*


*#मुलतानी_समाज_चैरिटेबल-_ट्रस्ट*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।