मंगलवार, 4 मई 2021
मुलतानी समाज की अफ़साना ग्राम पंचायत सदस्य बनी
जी हां कल उत्तरप्रदेश में ग्राम प्रधान, बीडीसी, चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिसमें सैफ़ी बिरादरी ( लुहारों ) से सैकड़ो ग्राम प्रधान, बीडीसी व अन्य पदों पर चुनें गए तो बेहट निवासी मुलतानी लुहार बिरादरी के एक कांग्रेसी नेता ने बिरादरी के ग्रुप पर तंज कसते हुए पूछा था कि मुलतानी लुहार बिरादरी से इस चुनाव में कोई ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य बना हो तो बताये यह मैसेज पढ़कर पूरे ग्रुप में सन्नाटा छा गया यह सच भी है कि
हमारी बिरादरी अन्य बिरादरियों से राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी में बहुत कम ही हिस्सा लेती है। इस खबर को जब बिरादरी की सभी सोशल मीडिया की साइट्स पर वायरल किया गया तो एक बेहद खुशी की खबर हम तक पहुँची कि जिला मुजफ्फरनगर की तहसील व ब्लॉक सदर मुजफ्फरनगर के गाँव शाहबुद्दीनपुर माजरा ( नियाज़पुरा ) वार्ड नं0-15,
से मुलतानी लुहार बिरादरी की अफ़साना अहलिया मो0 खलील ग्राम पंचायत सदस्या चुनी गई है। मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) संस्था इनके उज्वल मुस्कबिल की दुआ करती है। और इनको मुलतानी गौरव अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा करती है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।