*पुष्कर के जंगलों में छात्रा की रेप वह हत्या कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर छात्र संगठनों और युवाओं का प्रदर्शन*
भारत में एक तरफ महिलाओं को सम्मान देने की बात की जाती है लेकिन दूसरी तरफ उन पर जुल्म होते हैं और इन्हीं जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मंगलवार को युवाओं की एक आक्रोश रैली गांधी भवन चौराहे से निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंची यहां पर विभिन्न संगठनों के युवा नेता और कॉलेज के छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। गुस्साए युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और बीते 3 दिन पहले पुष्कर के जंगलों में मिली छात्रा की लाश को लेकर अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने कहा कि जिस तरह से दरिंदों ने मिलकर एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इतना ही नहीं युवाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान युवाओं की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया
इस मौके पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के युवा नेता राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के युवा नेता तौफीक पठान,
युवा नेता फारुख खान, पृथ्वीराज चौहान कॉलेज के अकबर काठात, अफजल खान आसिफ खान, तौसीफ खान,कोसर अली,पीयूष सुवासिया,। शिवा, सोहेल खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।