मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

🌹 अक़्द-ए-मसनून की पुरनूर महफ़िल 🌹

अब्दुल गफ्फार पँवार की साहबज़ादी नूर चश्मी आलेमा नूर का निकाह 6 नवंबर को अजमेर शरीफ़ में

बज़्म-ए-निशात में सजेगी खुशियों की महफ़िल, मुल्तानी लोहार बिरादरी के अज़ीज़ो-अक़ारिब को शिरकत की दावत

अजमेर शरीफ़।
मुन्तज़िरे-चश्म भी, क़ल्ब भी, जान भी है,
आपके आने की हसरत भी है, अरमान भी है।

अल्हम्दुलिल्लाह! बफ़ज़्ले रब्बे-करीम और रहमतुल्लिल-आलमीन हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ के सदक़े से खुशियों का एक पुरनूर मौक़ा दस्तक दे रहा है। हमारे हरदिल-अज़ीज़ भाई जनाब अब्दुल गफ्फार पँवार, अजमेर शरीफ़ की साहबज़ादी नूर चश्मी आलेमा नूर सलमहल्लाह का अक़्द-ए-मसनून, इंशाअल्लाह, बड़ी खुशी और दुआओं के माहौल में होने जा रहा है।

इस मुबारक मौक़े पर नूर चश्म मुहम्मद उमैर सलमहू, साहिबज़ादा हाजी सरफराज हुसैन साहब, होटल वाले, इंदौर के साथ निकाह की यह पुरमसर्रत तक़रीब आयोजित की जा रही है।

इस खुशी के मौक़े पर तमाम अज़ीज़ो-अक़ारिब, दोस्तों, अहबाब और मुस्लिम मुल्तानी लोहार बिरादरी के हज़रात की शिरकत मेज़बान ख़ानदान के लिए न सिर्फ़ बाइसे-फ़ख़्र बल्कि बाइसे-मसर्रत भी होगी।

🌹 रसम-ए-हल्दी

31 अक्टूबर 2026, बरोज़ शनिवार
बाद नमाज़-ए-असर

💐 हार-फूल व तआम

4 नवंबर 2026, बरोज़ बुधवार
बाद नमाज़-ए-असर

बमुक़ाम: सकीना पैलेस, अंदरकोट, अजमेर शरीफ़

🌹 तक़रीब-ए-निकाह — 6 नवंबर 2026

बरोज़ जुमा, मुताबिक़ 25 जमादी-उल-अव्वल 1448 हिजरी

💐 इस्तक़बाल-ए-बारात: बाद नमाज़-ए-असर
💐 अक़्द-ए-मसनून: बाद नमाज़-ए-मग़रिब
🌹 दावत-ए-तआम: बाद-अज़-निकाह

बमुक़ाम: अजमेर बाग, फाई सागर रोड, अजमेर शरीफ़

इस पुरमसर्रत मौक़े पर तमाम हज़रात से गुज़ारिश है कि अपनी मसरूफ़ियात में से वक़्त निकालकर इस मुबारक तक़रीब में शिरकत फ़रमाएँ और नवविवाहित जोड़े को अपनी ख़ुलूस भरी दुआओं से नवाज़ें। आपकी आमद हमारे लिए इज़्ज़त, आपकी दुआ हमारे लिए सबसे क़ीमती तोहफ़ा और आपकी ख़िदमत का मौक़ा हमारे लिए बाइसे-सआदत होगा।

🌹 अद्दाईयान

नूर मोहम्मद, शकील अहमद, अहमद नूर, अब्दुल जब्बार, अब्दुल खालिक, मुहम्मद रफ़ीक
पँवार अजमेर वाले

🌹 अल-मुकल्लफ़ीन

फ़ज़लुर्रहमान, निज़ामुद्दीन, फ़ख़रुद्दीन, अब्दुल समद, अब्दुल बारी, अल्ताफ़ हुसैन, अब्दुल अज़ीज़, अब्दुल गफ्फार
व जुमला अज़ीज़ो-अक़ारिब, मुल्तानी लोहार

🌹 मुंतज़िरीन-ए-आमद

मोहम्मद अली, शब्बीर अहमद, मोहम्मद हुसैन, नबी अहमद, ज़ाकिर हुसैन, शाकिर हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज़, मोहम्मद मुज़म्मिल, मोहम्मद मुदस्सिर, मोहम्मद उवेस, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अयान, मोहम्मद उबैद, अबूबकर एवं अली हमज़ा।

अब्दुल गफ्फार मुल्तानी लोहार
वल्द मरहूम हाजी अब्दुल करीम साहब

पता: सकीना पैलेस, नई सड़क, अंदरकोट, अजमेर शरीफ़

राब्ता: 9828684855, 9414017861, 9928574786, 9783928345


🌹 दूल्हा-दुल्हन के लिए दुआ

अल्लाह तआला इस पाकीज़ा रिश्ते को अपनी रहमतों और बरकतों से मालामाल फ़रमाए, दोनों को एक-दूसरे के लिए सुकून, मोहब्बत और वफ़ा का ज़रिया बनाए तथा इनके घर को ख़ुशियों, बरकतों और नेमतों से आबाद फ़रमाए।

बारकल्लाहु लकुमा व बारका अलैकुमा व जमअा बैनकुमा फी ख़ैर।

अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त इस नए सफ़र को ख़ैर, आफ़ियत और कामयाबी से हमकिनार फ़रमाए। आमीन या रब्बल-आलमीन। 🤲


📰 मुल्तानी समाज — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत तथा देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए राजस्थान डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना या कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

🌹 "मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान। 🌹

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।