गुरुवार, 6 जनवरी 2022

मा0 हारून अली मनव्वर की अम्मी जैतून बी का आज तड़के हुआ इंतेकाल बिरादरी में शोक की लहर


मुलतानियों की राजधानी कहे जाने वाले बागपत जिले के बड़ौत शहर के जाने माने समाजसेवी मा0 हारून अली मनव्वर किसी परिचय के मोहताज़ नही है। मा0 हारून अली मनव्वर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त व प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 शिक्षक स्नातक संघ सहित प्रांतीय उपाध्यक्ष उर्दू टीचर्स एसोसिएशन और महामंत्री शिक्षक कर्मचारी संघ में अपने बलबूते की गई समाज की ख़िदमत की बदौलत इस मुकाम पर है। बिरादरी के हर सुख दुख में हमेशा अग्रणी रहने वाले मा0 हारून अली मनव्वर की अम्मी जैतून बी का आज बा तारिख़ 6 जून 2022 दिन जुमेरात को सुबह 6.30 बजे इंतेकाल हो गया है। जैतून बी लगभग 85 साल की थी इनके शौहर ज़नाब मो0 यामीन साहब का वर्ष 1997 में इंतेकाल हो गया था। बड़का रोड, बड़ौत जिला बागपत, उत्तरप्रदेश निवासी जैतून बी के 3 बेटे क्रमशः मो0 हारून, मो0 समर, मो0 गुलजार सहित 3 बेटियां व पौते, पोतियों और नाते, नातिनों को रोता बिलखता छोडकर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा हमेशा के लिये इस फ़ानी दुनिया से विदा हो गयी है। बाद नमाज जौहर इनको शहर के कब्रिस्तान में आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर पदाधिकारी दुःख की इस घड़ी में इस परिवार के साथ है। और ट्रस्ट अल्लाह से मरहूमा की मग़फिरत की दुआओं के साथ साथ घरवालों को सब्र-ए-ज़मील अता फरमाये जाने की लिये दुआ करती है।

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।