Thursday, January 20, 2022

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संगठन धूमधाम से मनाएगा अपना स्थापना दिवस, कोटा में निकाला जाएगा यूनिटी मार्च

 



जयपुर, 20 जनवरी 2022

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 संगठन के मीडिया सचिव  ताज पठान ने बताया कि बैठक में कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को पूर्व के भांति नागरिकों की सेवा के लिए तैयार रहने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही संगठन अपने कार्यकर्ताओं को कोविड़ राहत के लिए विभिन्न स्तर का प्रशिक्षण भी देगा। 

बैठक में संगठन ने राज्य भर में भारत की आजादी का 75 साल पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय किया है। यह संगठन के  राष्ट्रव्यापी अभियान का एक हिस्सा रहेगा।जिसकी शुरुआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के दिन राजधानी जयपुर से की जाएगी और 75वें स्वतंत्रा दिवस के दिन यानी 15 अगस्त 2022 को यह अभियान संपन्न होगा।

 इस अभियान के दौरान आम जनता में गणतंत्र के मूल मूल्य और हमारे संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के संबंध में जागरूकता लाना तथा आजादी के आंदोलन में किसी भी तरीके से हिस्सा लेने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की कुर्बानी को जनता के सामने लाया जाएगा ।

 उन्होंने बताया की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया इस वर्ष अपना स्थापना दिवस 17 फरवरी 2022 को हर्षोल्लास के साथ पूरे राजस्थान में मनाएगा । संगठन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम  कोटा में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस का नाम पॉपुलर फ्रंट डे रखा गया है।इस मौके पर कोटा में यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। बैठक में पॉपुलर फ्रंट डे की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में संगठन के तहसील स्तर पर विस्तार  के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई।

No comments:

Post a Comment