सोमवार, 7 जून 2021

राजस्थान सरकार ने की नई गाइड लाइन जारी, बढ़ा छूट का दायरा, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद....

 



राजस्थान सरकार ने की नई गाइड लाइन जारी, बढ़ा छूट का दायरा, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद,  

 

जयपुर: गृह विभाग ने राजस्थान में सोमवार को अनलॉक-2 की गाइड लाइन जारी की. यह गाइड लाइन गृह विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार ने जारी की.


◆ अब मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी तरह की दुकानें खुलेंगी.


◆ सार्वजनिक उद्यान सुबह 5 से 8 बजे तक खुलेंगे.


◆ प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होगा. वहीं शादी समारोह पर 30 जून तक रोक रहेगी. विवाह से संबंधित किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं हो सकेगा.  


राजस्थान में अनलॉक-2: 

-सभी सरकारी कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे

-निजी कार्यालय भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे

-सभी शैक्षणिक संस्थान कार्मिकों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे

-हालांकि शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होग


-प्रदेश में 10 जून से हो सकेगा रोडवेज बसों का संचालन

-प्राइवेट बसें भी 10 जून से हो सकेंगी संचालित

-शहरों में चलने वाली सिटी बस अभी शुरू नहीं होगी

-प्राइवेट गाड़ियों से लोग सुबह 5 से शाम को 5 बजे तक आ जा सकेंगे

-पब्लिक पार्क सुबह 5 बजे से 8 बजे तक खुलेंगे

-पेट्रोल पंपों पर प्राइवेट गाड़ियों के लिए ईंधन देने का समय बढ़ाया

-सुबह 5 से शाम 5 बजे तक निजी वाहनों में भर सकेंगे तेल

-धार्मिक स्थल अभी नहीं आम लोगों के लिए नहीं खुलेंगे 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।