बड़ौत (जनपद बागपत): खुशियों, दुआओं और मुहब्बत की रौशनी से जगमगाता एक ऐसा दिन, जिसने बड़ौत की फिज़ा को खास बना दिया। जनपद की प्रतिष्ठित शख्सियत, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, समाजसेवा के लिए समर्पित आदरणीय (सलाहकार – MMWS एवं खिदमत सोसाइटी) के सुपुत्र के दावत-ए-वलीमा का आयोजन बड़ौत स्थित में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
यह महज़ एक पारिवारिक समारोह नहीं था, बल्कि बड़ौत की गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।
गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई रौनक
समारोह में क्षेत्र की राजनीति, शिक्षा और सामाजिक जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।मुख्य अतिथियों में सम्मानित , जिला पंचायत अध्यक्ष , वरिष्ठ रालोद नेता , , , एडवोकेट , गायत्री देवी कॉलेज के चेयरमैन , बड़ौत चेयरमैन , वरिष्ठ रालोद नेता एडवोकेट तथा युवा नेता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नव-विवाहित जोड़े को स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया।
मेहमानों की आत्मीय सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।
संस्थाओं का समर्पित सहयोग
समारोह की व्यवस्थाओं और रौनक में (MMWS) का विशेष योगदान रहा।- सदर जनाब इंजीनियर उस्मान साहब व उनकी समर्पित टीम
- तनाज़ा हल कमेटी से हमदम मिर्ज़ा जी
- खेल कमेटी से सनव्वर साहब
- लीगल सेल से एडवोकेट आबिद मिर्ज़ा जी
- मैरिज ब्यूरो सेल के कन्वीनर अब्दुल खालिक
- एजुकेशन कमेटी के सदर मास्टर खलील अहमद
इन सभी ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाया।
खिदमत का जज़्बा और मेहमाननवाज़ी की मिसाल
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और आतिथ्य-सत्कार की जिम्मेदारी के कंधों पर रही। डॉक्टर इरफ़ान मलिक और उनकी टीम ने बारीक से बारीक इंतज़ाम को इतनी खूबसूरती से संभाला कि हर मेहमान ने खुले दिल से प्रशंसा की।यह आयोजन आपसी भाईचारे, दोस्ती निभाने के जज़्बे और सामाजिक सौहार्द की एक शानदार मिसाल बनकर सामने आया।
दुआओं के साए में नई ज़िंदगी की शुरुआत
मास्टर यामीन आज़ाद साहब और उनके समस्त परिवार को इस नई खुशी पर दिली मुबारकबाद। दुआ है कि नव-विवाहित जोड़े की ज़िंदगी खुशियों, कामयाबी और बरकतों से महकती रहे, और उनका दामन हमेशा सुकून व मोहब्बत से भरा रहे। 🤲🌹सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित, मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए
ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
No comments:
Post a Comment