अहले मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को बड़े ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तला दी जाती है कि जनाब हाजी हनीफ साहब (गांव बसी, तहसील खेकड़ा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश) हाल बाशिंदे स्वरूप नगर, नई दिल्ली — के पोते और जनाब नदीम साहब के साहबज़ादे, तैमूर उम्र तक़रीबन डेढ़ साल, कल बरोज़ पीर बा-तारीख़ 16 फ़रवरी 2026 को एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आज बरोज़ मंगल बा-तारीख़ 17 फ़रवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे उस मासूम तैमूर ने कज़ा-ए-इलाही से इंतक़ाल फरमा लिया।
यह खबर पूरे बिरादराने इस्लाम के लिए बेहद अफ़सोसनाक और दिल को झकझोर देने वाली है। इतनी कम उम्र में इस दुनिया से रुख़्सती हर दिल को नम और आंखों को अश्कबार कर गई।
नमाज़-ए-जनाज़ा और तदफ़ीन
मय्यत का वक़्त अभी मुक़र्रर नहीं हो सका है। जैसे ही तफ़सीलात हासिल होंगी, खबर अपडेट कर दी जाएगी।
दिल्ली-करनाल बाईपास, दिल्ली स्थित कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी और वहीं सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम मासूम को जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए, उसके सदमे में डूबे वालिदैन और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।
मालूमात के लिए राब्ता
मय्यत के सिलसिले में ज्यादा जानकारी के लिए मरहूम के चाचा जनाब मोहम्मद नईम साहब से मोबाइल नंबर 9211770077 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।
एक ज़रूरी ऐलान – इंतेकाल की खबर भेजने के लिए अहम हिदायतें
अक्सर देखा गया है कि किसी अज़ीज़ के इंतेकाल की खबर बिरादरी तक देर से पहुंचती है या अधूरी जानकारी के कारण लोग जनाज़े में शरीक नहीं हो पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि इंतेकाल की खबर भेजते वक्त इन बातों का खास एहतिमाम करें:
1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम और वल्दियत या शौहर का नाम।
2️⃣ मुकम्मल पता (असली वतन और मौजूदा रिहाइश)।
3️⃣ दफीने का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के जिम्मेदार शख्स (एक-दो) के मोबाइल नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतकाल हुआ हो तो मरहूम की तस्वीर।
6️⃣ इंतेकाल की वजह (अगर बयान करना मुनासिब समझें)।
7️⃣ बाकी अहल-ए-ख़ाना के नाम – जैसे वालिदैन, भाई, बहन, औलाद वगैरह।
👉 मुकम्मल जानकारी से खबर सही और वक़्त पर पहुंचती है, जिससे बिरादरी को शामिल होने में आसानी रहती है।
📰 डिस्क्लेमर
पत्रिका में प्रकाशित लेख, समाचार, संपादकीय, विचार, टिप्पणी, प्रेस विज्ञप्ति या विज्ञापन संबंधित लेखक, संवाददाता अथवा विज्ञापनदाता के निजी विचार हैं। इनसे पत्रिका के संपादक, प्रकाशक या प्रबंधन की सहमति आवश्यक रूप से अभिप्रेत नहीं है।
प्रकाशित सामग्री की सत्यता एवं दावों के लिए संबंधित लेखक या विज्ञापनदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे। पत्रिका एवं प्रबंधन किसी भी प्रकार की कानूनी, सामाजिक अथवा वित्तीय जिम्मेदारी से मुक्त रहेंगे।
किसी भी विवाद या न्यायिक कार्यवाही की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए
ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
🤲 या अल्लाह, इस मासूम की मग़फ़िरत फरमा, उसे अपनी रहमत के साये में जगह अता कर और उसके ग़मज़दा घर वालों को हिम्मत और सब्र बख़्श दे। आमीन।
No comments:
Post a Comment