अलीगढ़। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहीं अलीगढ़ की हिना मिर्जा को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। उन्हें की अलीगढ़ जिला कमेटी का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाज़िया नाज़ एड. के अनुमोदन से आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी मनोनयन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हिना मिर्जा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के तहत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और उपलब्ध कानूनी उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए ज़मीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाज़िया नाज़ एड. ने हिना मिर्जा को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका सामाजिक अनुभव और समर्पण संगठन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि हिना मिर्जा उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
अलीगढ़ जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक शहर से जुड़ी इस नियुक्ति को सामाजिक हलकों में विशेष सराहना मिल रही है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिना मिर्जा को बधाइयाँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में एक सशक्त सेतु साबित होंगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित,
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित
देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए
ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
✉️ multanisamaj@gmail.com
No comments:
Post a Comment