Monday, February 16, 2026

रियाज़ साहब का इंतेक़ाल — बिरादरी के लिए गहरा सदमा, दुआओं की दरख़्वास्त,

🕯️ इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन, निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादराने इस्लाम को यह इत्तला दी जाती है कि आज बरोज़ मंगल, 17 फ़रवरी 2026 को रुड़की, ज़िला हरिद्वार (उत्तराखंड) में जनाब हसीनुद्दीन मिर्ज़ा उर्फ़ मंजू भाई के बड़े भाई जनाब रियाज़ साहब वल्द जनाब का सुबह क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।

यह खबर पूरे समाज के लिए बेहद अफसोसनाक और दिल को रंज देने वाली है। मरहूम की शख्सियत सादगी, ख़ुलूस और नेक-अख़लाक़ी का आईना थी। अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता करे और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील नसीब फ़रमाए। आमीन या रब्बल आलमीन।

🕌 नमाज़-ए-जनाज़ा

नमाज़-ए-जनाज़ा आज असर की नमाज़ के वक़्त अदा की जाएगी। तमाम अहबाब और बिरादरान से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें और मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें।

📍 निवासी: मोहल्ला सत्ती, निकट मस्जिद लोहारान, रुड़की, ज़िला हरिद्वार, उत्तराखंड

📞 मज़ीद मालूमात के लिए:
मुल्तानी समाज के सदर जनाब मोहम्मद मुदस्सिर साहब
मोबाइल: 9917117593


📢 एक ज़रूरी ऐलान – इंतेक़ाल की खबर भेजने के लिए अहम हिदायतें

अक्सर देखने में आता है कि इंतेक़ाल की खबर अधूरी या देर से पहुंचने की वजह से लोग जनाज़े में शरीक नहीं हो पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि जब भी किसी के इंतिक़ाल की खबर भेजें, तो इन बातों का खास ख्याल रखें:

1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम और वल्दियत या शौहर का नाम।
2️⃣ मुकम्मल पता — पहले और मौजूदा निवास।
3️⃣ दफ़ीने का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के जिम्मेदार अफ़राद के संपर्क नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतिक़ाल हुआ हो तो मरहूम की तस्वीर शामिल करें।
6️⃣ इंतिक़ाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)।
7️⃣ घर के बाकी अहल-ए-ख़ाना के नाम।

👉 मुकम्मल जानकारी से खबर सही और वक़्त पर बिरादरी तक पहुंच सकेगी।


📰 डिस्क्लेमर

पत्रिका में प्रकाशित किसी भी प्रकार का लेख, समाचार, विचार, टिप्पणी, प्रेस विज्ञप्ति या विज्ञापन संबंधित लेखक, संवाददाता अथवा विज्ञापनदाता के निजी विचार होते हैं।
इनसे संपादक, प्रकाशक या संस्थान की सहमति आवश्यक रूप से अभिप्रेत नहीं है।

प्रकाशित सामग्री की सत्यता अथवा दावों के लिए लेखक या विज्ञापनदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे।
किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।


🖋️ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका

“मुल्तानी समाज”

एडवोकेट मुदस्सिर साहब की खास रिपोर्ट

📱 9410652990
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com

#multanisamaj

No comments:

Post a Comment