इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
अहले मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी के लिए आज का दिन बेहद अफ़सोसनाक और ग़मगीन रहा। एक ही दिन में तीन इंतेकाल की खबरों ने दिलों को झकझोर कर रख दिया। हम अल्लाह तआला की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ करते हैं कि वह मरहूमीन के सगीरा-कबीरा गुनाहों को माफ़ फरमाए, उनकी मग़फिरत फरमाए और जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए। घर वालों को सब्र-ए-जमील अता हो। आमीन, सुम्मा आमीन।
🕊️ पहली खबर – गांव बिनोली, खतौली (जनपद , )
आज दिन जुमा, बा-तारीख़ 27 फ़रवरी 2026 को कस्बा खतौली, जिला मुजफ्फरनगर के गांव बिनोली निवासी जनाब असलम साहब की वाल्दा का कज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया है।
दफीने का वक़्त अभी मालूम नहीं हो सका है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी, बिरादरी को इत्तिला दी जाएगी।
अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फिरत फरमाए और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र अता करे।
🕊️ दूसरी खबर – बिज़रोल (ज़िला )
निहायत ही रंजो-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि आज दिन जुमा, 27 फ़रवरी 2026, तक़रीबन असर के वक़्त जनाब हाफिज रहीमुद्दीन साहब s/o हाजी नजीर साहब का इंतिक़ाल हो गया। मरहूम की उम्र तक़रीबन 65 वर्ष थी।
मरहूम की मय्यत को कल दिन शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 को सुबह 10 बजे बिज़रोल (बागपत) के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहले-ईमान और अज़ीज़ो-अक़ारिब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत फरमाएं।
अल्लाह रब्बुल आलमीन मरहूम की मग़फिरत फरमाए और घर वालों को सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन।
🕊️ तीसरी खबर – खतौली / दिल्ली
बड़े रंजो-ग़म के साथ यह खबर दी जाती है कि खतौली के मरहूम हाजी जलालुद्दीन के बेटे मरहूम शरीफ अहमद की अहलिया और मोहम्मद असलम की वाल्दा का इंतकाल दिल्ली के एक हॉस्पिटल में हो गया है।
जनाज़ा अभी खतौली नहीं पहुंचा है, इसलिए दफनाने का वक़्त मालूम नहीं हो सका है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी, बिरादरी को अवगत कराया जाएगा।
मरहूमा की मग़फिरत के लिए खास दुआ की दरख्वास्त है।
📢 एक ज़रूरी ऐलान – इंतेकाल की खबर भेजने के लिए अहम हिदायतें
अक्सर देखने में आता है कि किसी अज़ीज़ के इंतेकाल की खबर अधूरी जानकारी या देरी से पहुंचती है, जिसकी वजह से कई लोग जनाज़े में शिरकत नहीं कर पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि जब भी इंतेकाल की खबर भेजें तो इन बातों का खास ख्याल रखें:
1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम और वल्दियत या शौहर का नाम।
2️⃣ पूरा पता (मूल निवासी और वर्तमान निवास)।
3️⃣ दफीने का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के जिम्मेदार शख्स के एक-दो फोन नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतकाल हुआ हो तो मरहूम का फोटो शामिल करें।
6️⃣ इंतकाल की वजह (अगर बताना मुनासिब समझें)।
7️⃣ घर के बाकी अहल-ए-ख़ाना के नाम (भाई, बहन, औलाद आदि)।
👉 मुकम्मल जानकारी से खबर सही और भरोसेमंद बनती है, जिससे बिरादरी के लोगों को आसानी रहती है और वे वक्त पर जनाज़े में शिरकत कर पाते हैं।
🤲 दुआ के साथ
अल्लाह तआला इन तीनों मरहूमीन की मग़फिरत फरमाए, उनकी क़ब्र को रौशन करे, जन्नतुल फिरदौस में आला मुक़ाम अता करे और तमाम लवाहितीन को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट।
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।