बुधवार, 17 जून 2020

न्यूज़ 18 के एंकर अमीश देवगन के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, अजमेर की अंजुमन सैय्यद जादगान व अंजुमन शेख जादगान ने मुख्य रूप से दी शिकायत, पुलिस ने दर्ज की एफ आई आर







अजमेर ( राजस्थान )न्यूज़ 18 के एंकर अमीश देवगन ने 15जून को  टीवी डिबेट,, अयोध्या की आस हुई पूरी,, में हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की शान में गलत बयानी करते हुए अपशब्द कहे!
जिसकी वजह से अजमेर के खुद्दाम ख़्वाजा साहेबान थाना दरगाह जा कर रोष ज़ाहिर किया व अजमेर की खुद्दाम साहेबान की प्रमुख संस्था अंजुमन सैय्यद जादगान, व अंजुमन शेख जादगान की जानिब से लिखित शिकायत दे कर एफ आई आर दर्ज कर अमीश देवगन को 
गिरफ्तार करने की मांग की गई, 

व पुलिस ने धार्मिक भावना को आहत करने, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने, व आई टी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है, 

वहीँ इस मामले को लेकर कई शहरों में भी वहाँ के मुस्लिम सस्थाओं व आम मुसलमानों द्वारा भी शिकायत दर्ज कर कारवाई की मांग की गई!!


2

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।