बुधवार, 6 जनवरी 2021
उर्दू ज़बान संयुक्त राष्ट्र की सरकारी भाषा बन गई - - -
पहली बार संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल का उर्दू ज़बान मे पैग़ाम जारी किया गया! इस तरह उर्दु अदब एक अंतर्राष्ट्रीय ज़बान बन गई! एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की ओर से 06 भाषाओं - अंग्रेजी, अरबी, चीनी, फ्रांसीसी, रूसी व जापानी को ही संयुक्त राष्ट्र में अन्तर्राष्ट्रीय भाषा का दर्जा था, लेकिन अब इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र की ओर से सेक्रेट्री जनरल का बयान उर्दू ज़बान के साथ जारी किया गया है! गोर तलब है कि उर्दू दुनिया के तकरीबन हर हिस्से में बोली, समझी और पढ़ी जाती है! दुनिया के तकरीबन 40 मुल्कों में उर्दू पाइ जाती है! अमरीका, बरतानिया, फ़्रांस, जर्मनी के कई शहरों में उर्दू की पढ़ाई होती है! संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से उर्दू ज़बान का सरकारी तोर पर प्रयोग किये जाने का फैसला इस ज़बान की मकबूलियत और अहमियत का नतीजा है! उर्दू डवलपमेंट आर्गेनईजेशन कन्वीनर तहसीन अली असारवी, शमीम कस्सार, हाजी ओसाफ, उर्दू टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रईसुदीन राना, मास्टर शोएब, मास्टर शहजाद, कलीम त्यागी, अन्जुम गौहरे अदब के डा०तनवीर गौहर, हनीफ एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर के डाक्टर अकील, सामाजिक वेल्फेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर के नफीस अन्सारी, इकराम एडवोकेट ने संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल का शुक्रिया अदा किया है और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इस कारनामे से उर्दू ज़बान विकास होगा तथा इस की एहमियत भी बढेगी!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।