Wednesday, June 30, 2021

नए डीजीपी की तैनाती तक ADG एल ओ प्रशांत कुमार देखेंगे चार्ज

 

केरल-1988 बैच के आईपीएस अनिल कांत केरल के DGP बने,दिल्ली के रहने वाले अनिल कांत,केरल के पहले दलित DGP बने अनिल !! 88 बैच के अधिकारी देश में चहुंओर रेस में हैं,उत्तरप्रदेश में भी 88 बैच के 3 अफसर UPDGP बनने की रेस में हैं !!

मुकुल गोयल यूपी के नए डीजीपी बने


1987 बैच के IPS हैं मुकुल गोयल CM ने मुकुल गोयल को DGP बनाया बीएसएफ में ADG हैं मुकुल गोयल शामली के रहने वाले हैं मुकुल गोयल।

Monday, June 28, 2021

मेरे यूट्यूब चैंनल को लाइक और सब्सक्राइब के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करके इस मुहिम का हिस्सा बने

 


बहुत ही ज्यादा खुशी के साथ इत्तला दी जाती है कि बहुत ही तेज़ी के साथ देश में लोहार, बढई बिरादरी के सम्मान में बढ़ते क़दम , क्रांतिकारी ट्रस्ट, आई0एस0ओ0 प्रमाणित संख्या AN ISO : - 9001:2015 सर्टिफाइड संगठन *मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा बिरादरी के हर सुख और दुःख की ख़बरों के साथ साथ रोचक जानकारियां आप हम तक पहुँचाने के मक़सद से यूट्यूब पर MULTANI SAMAJ NEWS के नाम से एक चैंनल बनाया है। MULTANI के नाम से यूट्यूब पर सैकड़ों चैंनल किसी और मक़सद से पहले से ही बने हुए है। इसलिये हमारा चैंनल जल्दी से सर्च नही हो पा रहा यदि आप हम सब मिलकर इस चैंनल को लाइक और सब्सक्राइब करेगें तो थोड़ी सी मेहनत से ही हमारा चैंनल सर्चिंग में आ सकता है। हमने अपने इस चैंनल को सब्सक्राइब करने कराने का मिशन शुरू किया है। इस मिशन में मुझे आप सबकी मदद की सख्त ज़रूरत है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बिरादरी की तरक़्क़ी के लिहाज से आप सब हमारी पूरी मदद करेंगे। ख़बर के बाद नीचे आपको चैंनल का लिंक भी सेंड कर रही हूँ। जिसको आप अपने घर, गली मोहल्लों, रिश्तेदारों, यार दोस्तो को भेजकर ज्यादा से ज्यादा वीवर्स , वॉच टाइम तो बढवाएँगे ही इसको लाइक और सब्सक्राइब भी कराएंगे इसी उम्मीद के साथ .....

Sunday, June 27, 2021

बिरादरी के लिये जरूरी इत्तला


पूरे हिंदुस्तान में जितने भी न्यूज़ पेपर, अखबार, न्यूज़ चैंनल है उन सबको जनता ही पॉपुलर करती है जनता जिसको चाहे आसमान की बुलंदियों पर पहुँचा दे जिसको चाहे मिट्टी में मिला दे हमनें भी अपनी बिरादरी के लिये एक यूट्यूब चैंनल बनाया हुआ है। इस चैंनल से रुपये कमाना हमारा मक़सद नही है। हम चाहते है हमारी बिरादरी के इस चैंनल के जरिये हमारी हर दुःख सुख व नई नई जानकारियों की वीडियो हम तक पहुँचे मुलतानी नाम से यूट्यूब पर बहुत सारे चैंनल पहले से ही बने हुए है। जिस कारण हमारी बिरादरी के इस चैंनल का यदि किसी के पास लिंक ना हो तो यूट्यूब पर सर्च करने पर आसानी से नही मिल पाता क्योंकि इस चैंनल पर वीवर्स बहुत ही कम है। और इसको पता नही हम लोग लाइक, सब्सक्राइब क्यों नही करते जबकि यही चैंनल किसी लड़की द्वारा बनाया गया होता तो ना जाने किंतने कमेंट्स तो प्रतिदिन आते ही और चैंनल भी सुपर डुपर हिट होता बहराल इस चैंनल को हम सबको मिलजुलकर इतना फेमस करना है। यानी लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना है कि कुछ ही दिनों में चैंनल सर्चिंग में आने लगे आओ आज से ही हम सब शुरुआत करते है।

चैंनल का लिंक
https://youtube.com/channel/UCEFK2Onf1LbDs_5ed4sk5Dg

अपीलकर्ता : मोहम्मद आलम रास्ट्रीय उपाध्यक्ष मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) नई दिल्ली

देवबंद सदर और जरनल सेकेट्री को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी की घोषणा हुई : मिर्ज़ा/मुलतानी वेलफेयर सोसाइटी की अहम मीटिंग आज देवबंद में आयोजित


आज दिनांक 27 जून 2021 को मिर्ज़ा/मुलतानी वेलफेयर सोसायटी की एक कोर कमेटी की मीटिंग का आयोजन सुबह 11 बजे मिर्ज़ा आरिफ़ के आवास निकट रोडवेज बस स्टैंड  देवबंद में आयोजित हुई जिसकी सदारत मोहम्मद याकूब ने की इस बैठक में  कोर कमेटी द्वारा फैसला लिया गया कि आज देवबंद में बिरादरी की कमेटी का गठन करके

कार्यकारिणी की घोषणा की जावे । ओर मीटिंग में निर्णय लिया गया कि दोपहर 1 बजे देवबंद कार्यकारिणी बनाने के लिये मीटिंग का आयोजन हाजी दानिश उमर निवासी मोहल्ला पठानपुरा में रखी जाए।

अब्दुल सलाम की सदारत में हाजी दानिश के ( पठानपुरा ) निवास पर हुई मीटिंग की शुरुआत मोहम्मद आलम द्वारा तिलावते क़ुरआन से करते हुए सभा का संचालन भी संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम द्वारा किया गया आज की मीटिंग में  क़ई लोगों ने अपने अपने विचार रखें आज की


कोर कमेटी की मीटिंग में संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद उस्मान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम,  महासचिव मोहम्मद इस्माईल मिर्ज़ा, शकील अहमद कानूनी सलाहकार, अब्दुल सत्तार सेकेट्री  मौजूद रहे। उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम ने बताया कि अभी देवबंद कमेटी में सदर और जरनल

सेकेट्री को छोड़कर बिरादरी के चुनिंदा लोगों में से दस , हजरात को सरपरस्त , तीन उपाध्यक्ष, तीन सेकेट्री व एक खजांची सहित दो विशेष

आमंत्रित सदस्य बनाये गए है। देवबंद की कमेटी फाइनल हुई इन सभी को सरपरस्त बनाये उनके नाम इस प्रकार है। मोहम्मद शमीम दाउदी,

डॉक्टर मोहम्मद आजम, मोहम्मद अख्तर, अब्दुल सलाम, मोहम्मद शकील, मोहम्मद बाबर, मोहम्मद शमीम,हाफिज़ खलील,शमीम अहमद ( नोजल प्लंजर वाले ) मोहम्मद याकूब और 

:  विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद आलम, अब्दुल सत्तार व नायब सदर मोहम्मद आरिफ,

मोहम्मद नफ़ीस, मोहम्मद इनाम सहित सेकेट्री के पद पर मोहम्मद शुएब, सलीम अहमद, मोहम्मद महबूब और खजांची मोहम्मद सलीम को बनाया गया आज की मीटिंग में इन सब के अलावा अमीर अहमद मुलतानी,

मोहम्मद मुनीफ़, मोहम्मद इस्हाक, मोहम्मद सदाक़त, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद महबूब भी मौजूद रहे। कोर कमेटी(ने कहा कि  देवबंद का पूरा सर्वे पूरा होने पर ही   देवबंद नगर अध्यक्ष  और महासचिव का एलान किया जाएगा)                                                                                                                   

Friday, June 25, 2021

गलती कहाँ है ? : अगर पानी का नल चालू हो और उसके नीचे कितना भी बड़ा बर्तन रखा हो वो कभी न कभी जरूर भर जाता है और अगर नहीं भरता तो समझ लीजिए कि बर्तन में छेद हो गया है जो बर्तन को भरने नहीं दे रहा, उसके लिए दो तारिके हैं या तो बर्तन बदल दो या छेद भर दो।


अगर आप गौर करेंगे तो इस्लामी कानून के हिसाब से हर साल हजारों करोड़ रुपए गरीबों के लिए सदका ज़कात के नाम पर निकलता है। सवाल ये पैदा होता है कि हर साल हजारों करोड़ रुपए अगर गरीबों के

लिए जा रहा है तो फिर मुसलमानों के अंदर से गरीबी खत्म क्यों नहीं हो रही आज भी सबसे ज्यादा भिखारी इसी कौम  से आते हैं। और अगर ये पैसा दीनी तालीम पर खर्च हो रहा है तो लगभग 95% मुसलमानों को दीनी तालीम में काबिल हो जाना चाहिए था, जबकि हकीकत ये है कि

दीनी तालीम तो छोड़ो 90% मुसलमानों को कुरान शरीफ पढ़ना भी नहीं आता तो आखिर ये पैसा जाता कहां है? आखिर छेद कहां पर है कि न ही गरीबी खत्म हो रही है और न ही जहालियत । जब तक इस छेद को ढूंढ कर इसे बंद नहीं किया जाएगा तब तक कौम के हालात नहीं सम्भलेंगे........गौर ज़रूर करना ....क्यूंकी बिना गौर किये हुये हमारे हालात नहीं बदलने वाले, और ना ही किसी भी तरह से हमारी नई नसलें सुधरने वाली, इसके लिए हमे अपने दीन और ईमान पर मेहनत करना पड़ेगी ......

# KadvaSach 

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450

Thursday, June 24, 2021

एक आदमी था, जो हमेशा अपने संगठन में सक्रिय रहता था, उसको सभी जानते थे ,बड़ा मान सम्मान मिलता था; अचानक किसी कारण वश वह निष्क्रीय रहने लगा , मिलना - जुलना बंद कर दिया और संगठन से दूर हो गया।


कुछ सप्ताह पश्चात् एक बहुत ही ठंडी रात में उस संगठन के मुखिया ने उससे मिलने का फैसला किया । मुखिया उस आदमी के घर गया और पाया कि आदमी घर पर अकेला ही था। एक बोरसी में जलती हुई लकड़ियों की लौ के सामने बैठा आराम से आग ताप रहा था। उस आदमी ने आगंतुक मुखिया का बड़ी खामोशी से स्वागत किया।

दोनों चुपचाप बैठे रहे। केवल आग की लपटों को ऊपर तक उठते हुए ही देखते रहे। कुछ देर के बाद मुखिया ने बिना कुछ बोले, उन अंगारों में से एक लकड़ी जिसमें लौ उठ रही थी (जल रही थी) उसे उठाकर किनारे पर रख दिया। और फिर से शांत बैठ गया।


मेजबान हर चीज़ पर ध्यान दे रहा था। लंबे समय से अकेला होने के कारण मन ही मन आनंदित भी हो रहा था कि वह आज अपने संगठन के मुखिया के साथ है। लेकिन उसने देखा कि अलग की हुई लकड़ी की आग की लौ धीरे धीरे कम हो रही है। कुछ देर में आग बिल्कुल बुझ गई। उसमें कोई ताप नहीं बचा। उस लकड़ी से आग की चमक जल्द ही बाहर निकल गई।

कुछ समय पूर्व जो उस लकड़ी में उज्ज्वल प्रकाश था और आग की तपन थी वह अब एक काले और मृत टुकड़े से ज्यादा कुछ शेष न था।

इस बीच.. दोनों मित्रों ने एक दूसरे का बहुत ही संक्षिप्त अभिवादन किया, कम से कम शब्द बोले। जाने  से पहले मुखिया ने अलग की हुई  बेकार लकड़ी को उठाया और फिर से आग के बीच में रख दिया। वह लकड़ी फिर से सुलग कर लौ बनकर जलने लगी और चारों ओर रोशनी तथा ताप बिखेरने लगी।


जब आदमी, मुखिया को छोड़ने के लिए दरवाजे तक पहुंचा तो उसने मुखिया से कहा मेरे घर आकर मुलाकात करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।

आज आपने बिना कुछ बात किए ही एक सुंदर पाठ पढ़ाया है कि अकेले व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता, संगठन का साथ मिलने पर ही वह चमकता है और रोशनी बिखेरता है ; संगठन से अलग होते ही वह लकड़ी की भाँति बुझ जाता है।







मित्रों संगठन से ही हमारी पहचान बनती है, इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए ।संगठन के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण किसी व्यक्ति के लिए नहीं, उससे जुड़े विचार के प्रति होनी चाहिए ।

संगठन किसी भी प्रकार का हो सकता है , जैसे पत्रकारिता और पारिवारिक , सामाजिक, व्यापारिक (शैक्षणिक संस्थान, औधोगिक संस्थान )  सांस्कृतिक इकाई , सेवा संस्थान आदि।

संगठनों के बिना मानव जीवन अधूरा है , अतः हर क्षेत्र में जहाँ भी रहें संगठित रहें  !

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450

Friday, June 18, 2021

17 जून मुल्तानी स्थापना दिवस के मौके पर आज ( कल ) चमोली में भी मुल्तानी समाज के लोगों ने वृक्षारोपण किया


देश की राजधानी दिल्ली से संचालित एवं संपूर्ण भारतवर्ष में कार्य करने वाली देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब ज़मीर आलम साहब व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मो0 इक़बाल काजी जी के आह्वान पर पूरे देश में 12

नवंबर को " मुल्तानी-डे और 17 जून को "मुल्तानी स्थापना दिवस " मनाये जाने की खुशी में आज ( कल ) दिनांक 17 जून को मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान साहब ने भी वृक्षारोपण करके अपना पर्यावरण प्रेमी होने और ट्रस्ट की

जिम्मेदारी पूरी करने में अपना योगदान दिया इनके साथ मोहम्मद नबील, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद ज़ुबैर, समद सुल्तान व मोहम्मद सलमान ने भी पेड़ पौधे लगाकर जश्ने "मुल्तानी स्थापना दिवस" मनाया !

बडौत बागपत प्रवीण जहाँ मनव्वर सभासद एवं पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन समाजवादी पार्टी नगर बडौत के यहा 17 जुन को मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के आह्वान पर प्रथम मुल्तानी स्थापना दिवस मनाया गया


 स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते लोहार बढ़ई  विकास मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त मास्टर हारून अली मनव्वर ने समारोह का संचालन आप पार्टी के छात्र विंग के जिला अध्यक्ष डॉ बदर

मनव्वर ने किया। इस अवसर बिरादरी के सेकडौ लोग मौजूद थे। जिस तरह से सैफी डे मनाया जाता है उसी तरह मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट

द्वारा 12 नवंबर को पूरे देश में  multany डे मनाया व 17 जून को  "मुल्तानी स्थापना दिवस" मनाने की जो कोशिश की वह काबिले तारीफ

है इसलिए जो कोई भी तंजीम बिरादरी के लिये अच्छे काम  की शुरुआत करें उसका हौसला बढ़ाना चाहिए ना कि उसकी बुराई करें। बिरादरी के लिये किसी ने शुरुआत तो की

Tuesday, June 15, 2021

अजमेर, पड़ाव क्षेत्र में एक दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की दमकल,पाया आग पर काबू

 




अब्दुल क़ादिर मुलतानी, अजमेर 

अजमेर ब्रेकिंग 15जून 2021


अज़मेर पड़ाव में एक  दुकान पर भीषण आग लगी 




जेन नमकीन की दुकान के पास गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग


आग लगने का कारण अभी तक पता नही चला

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी पहुंचे मौके पर  



सड़क मार्ग को दोनों तरफ के किया बन्द

पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर



अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल भी पहुंची मौके पर 

दोनों विधायकों ने की आग लगने के कारण पर जाँच की माँग 


अग्निशमन वाहन भी मौके पर कर रही आग बुझाने का प्रयास

राजस्थान, नई गाइड लाइन जारी, लॉक डाउन 2.0 की नई गाइड लाइन गुह विभाग ने की जारी

 


अब्दुल क़ादिर मुलतानी, अजमेर 

त्रि-स्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइन में और अधिक छूट दी है। इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। 

मंगलवार को जारी इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन प्रतिबंधों में बुधवार, 16 जून की प्रातः 5 बजे से छूट और बढ़ाई गई है। 

शनिवार सायं 5 से सोमवार प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। पूर्व में खोले जाने के लिए अनुमत समस्त बाजार/व्यवसायिक प्रतिष्ठान जो कि सोमवार से शुक्रवार तक अनुमत थे, उन बाजारों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सोमवार से शनिवार तक खोले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन सायं 5 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। 


त्रि-स्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 के क्रम में प्रमुख अतिरिक्त दिशा-निर्देश - 

ऐसे समस्त सरकारी/निजी कार्यालय, जहां कार्मिकों की संख्या 10 से कम है, वहां 100 प्रतिशत एवं जिन कार्यालयों में कार्मिकों की संख्या 10 या 10 से अधिक है, उनमें 50 प्रतिशत कार्मिक अनुमत होंगे। 

खेल-कूद संबंधी गतिविधियों का आयोजन सम्बन्धित परिसर/स्टेडियम में कोच के निर्देशन में सोमवार से शनिवार प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक अनुमत होगा।

पूर्णतः वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्पलेक्स/मॉल सोमवार से शनिवार प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक खोले जा सकेंगे। उनमें स्थित दुकानें अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान एक छोडकर एक भवन की मंजिलों के अनुसार खुलेंगे। जैसे प्रथम दिन बेसमेंट एवं प्रथम फ्लोर की दुकानें तथा उसके अगले दिन ग्राउण्ड फ्लोर एवं द्वितीय फ्लोर पर स्थित दुकानें एक छोडकर एक खोली जा सकेगी। स्थानीय जन अनुशासन कमेटी द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

रेस्टोरेन्ट्स आदि में बैठाकर खिलाने की सुविधा सोमवार से शनिवार प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक रेस्टोरेन्ट की बैठक व्यवस्था की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ, एक छोडकर एक, के रूप से अनुमत होगी। रेस्टोरेन्ट की बैठक व्यवस्था का प्लान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वेब पोर्टल पर 21 जून तक अपडेट करना होगा। रेस्टोरेन्ट्स संचालकों द्वारा प्रतिष्ठान में वायु का उचित संचारए सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा रेस्टोरेन्ट के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी।

रेस्टोरेन्ट्स द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा रात्रि 10 बजे तक अनुमत होगी एवं टेक-अवे सुविधा सोमवार से शनिवार प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक अनुमत होगी। 

होटल संचालक अपने इन-हाऊस मेहमान (गेस्ट) को सर्विस दे सकेंगे।

शहर में सिटी/मिनी बसों का संचालन प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। यात्रियों को खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। 

मेट्रो रेल का संचालन होगा। यात्रियों को खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

सिनेमा हॉल्स/थियेटर/मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन इन प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा अपने प्रतिष्ठान की बैठक व्यवस्था की प्लान को वेब पोर्टल पर 21 जून तक अपडेट करना अनिवार्य होगा।

जिम एवं योगा सेन्टर सोमवार से शनिवार प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक खोले जा सकेंगे। संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिम एवं योगा सेन्टर में वायु का उचित संचार हो। संचालकों द्वारा जिम एवं योगा सेन्टर की क्षमता की सूचना वेब पोर्टल पर 21 जून, 2021 तक अपडेट करना अनिवार्य होगा। 

सभी पर्यटन स्थल, कला एवं संस्कृति से जुड़े स्मारकों को खोले जाने की अनुमति होगी। इस सम्बन्ध में पर्यटन विभाग एवं कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पृथक से दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे।


राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में उपरोक्त छूट के साथ सभी कार्यालयों, रेस्टोरेंट, जिम, खेल परिसर आदि में सभी कार्मिकों, संचालकों, खिलाड़ियों, आगन्तुकों आदि को सार्वजनिक स्थानों के लिए निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनने और 2 गज की दूरी रखने की पालना करने एवं करवाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

          अशोक गहलोत

         मुख्यमंत्री राजस्थान

अजमेर, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष पद पर अमीन पठान बने चौथी बार अध्यक्ष

 

  

अब्दुल क़ादिर मुलतानी, अजमेर 


*अमीन पठान चौथी  बार चुने गए दरगाह कमेटी के चेयरमैन।*

*वहीं वाईस प्रेसिडेंट पद पर हुआ मुनव्वर खान का चयन।*


अजमेर 15 जून। महान सूफी संत हजरत ख्वाज ग़रीब नवाज़ रह. की प्रबन्ध कमेटी, दरगाह कमेटी दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर के वार्षिक चुनाव मंगलवार को दिल्ली में साकेत स्थित सेंट्ल वक्फ कांउसिल अल्प संख्य मंत्रालय के अवर सचिव नदीम खान की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। दरगाह कमेटी ने एक बार फिर पूर्ण सहमति से अमीन पठान को चेयममैन पद के लिए चुना वहीं वाईस प्रेसिडेंट पद के लिए कमेटी ने मुनव्वर खान का चयन किया। दोनो ही पदाधिकारीयांे का सभी दरगाह कमेटी सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्य फारूखे आज़म, कासिम मलिक, सैयद शाहिद हुसैन रिज्वी, सैयद बाबर अशरफ, सपात खान, वसीम राहत अली और जावेद पारेख सम्मिलित रहे। बैठक में बतौर सचिव, नाज़िम एवं मुख्यकार्यकारी अधिकारी अशफ़ाक़ हुसैन उपस्थित हुए। 



*पदाधिकारियों को नक़वी ने दी बधाई:* दरगाह कमेटी के चेयरमैन और वाईस प्रेसिडेंट के चुने अमीन पठान और मुनव्वर खान को अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने बधाई दी। नक़वी ने उम्मीद जताई की जिस तरह अब तक दरगाह कमेटी काम करती आई है वैसे ही काम करेगी और जायरीन व दरगाह विकास के नए आयाम लिखेगी। 



*मिस्बाहुल इस्लाम को दी श्रृद्धांजलि:* दरगाह कमेटी के मुंबई निवासी सदस्य मिस्बाहुल इस्लाम का गत 29 अप्रेल को बीमारी के चलते निधन हो गया था, इस मौके पर दरगाह कमेटी की ओर से इस्लाम को खिराजे अक़़ीदत पेश किया गया। पठान ने बताया की इस्लाम दरगाह कमेटी के एक्टीव सदस्यों में थे उनके प्रयासों से ही ख्वाजा माॅडल स्कूल में राष्ट्ीय अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम द्वारा सीएसआर सहयोग से कम्पयूटर लेब और होमसाईंस लेब को स्थापित किया गया था वहीं वर्तमान में प्रस्तावित कलाम लाईब्रेरी भी उन्ही का प्रयास था।


*जावेद पारेख बने दरगाह कमेटी के नए सदस्य:* मिस्बाहुल इस्लाम के निधन के बाद से ही दरगाह कमेटी में एक सदस्य का पद खाली हो गया था, इस सिलसिले में 14 जून 2021 को अल्पसंख्यक मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा जावेद पारेख के नाम की नोटिफिकेशन जारी किया। अपनी पहली बैठक में सम्मिलित पारेख का सभी सदस्यों ने स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद पेश की। गौरतलब है कि गत कमेटी के कार्यकाल के दौरान भी पारेख दरगाह कमेटी के एक्टीव सदस्य रहे थे, इस बार भी उनके अक़ीदत और कार्य करने की इच्छा शक्ति को देखते हुए ख्वाजा साहब ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है।

 

*अमीन पठान की उपलब्धि:* अमीन पठान का चैथी बार अध्यक्ष पद पर चुना जाना पिछले गत तीन वर्षो से उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो और सकारात्मक सोच का तोहफा है जिसकी वजह से ख्वाजा साहब के दरबार की जिम्मेदारी उन्हें एक बार फिर मिली है। जहां पठान ने सौलहा खंबा शौचालय का निर्माण करवा कर अपने कार्यो को सुनहरे शब्दों में लिखा वहीं कोविड के दौरान किए गए कार्यो में उनके प्रयास किसी से छीपे नहीं रहे, ये कई लोगों की दुआए ही थी की उन्हें यह सफलता का सेहरा एक बार फिर नसीब हुआ। 

पहले दिन हुआ चुनाव और हुआ बजट पर मंथन: दरगाह कमेटी बैठक में पहले दिन चेयरमैन और वाईस प्रेसिडंेट का चुनाव हुआ। इसके साथ ही नाज़िम अशफ़ाक़ हुसैन द्वारा वर्ष 2021-22 का लगभग 10 करोड़ का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट पर घटते आय के स्त्रोत पर चर्चा करते हुए उसे बढ़ाते हुए जायरीन के सुविधा और विकास के साथ स्थानिय लोगों को भी लाभान्वित करने के प्रस्ताव पर योजना बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दूसरे दिन आज फिर दोपहर 11ः30 बजे साकेत स्थित सेन्ट्ल वक्फ काउंसिल में बैठक जारी रहेगी जिसमें दरगाह विकास एवं प्रबन्ध के सम्बन्ध मंे चर्चा की जाएगी।

अजमेर, पायलट ब्रिगेड की और से ज़िला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.........

 


अजमेर 14 जून 2021

पायलट ब्रिगेड की और से ज़िला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, 



इस मौके पर पायलट ब्रिगेड के अजमेर ज़िला अध्यक्ष मोहसिन खान 

रंगरेज़ ने बताया की कोरोना काल में जहाँ आम आदमी का महंगाई 

को लेकर जीना मुश्किल हे वहीँ पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों को 

लेकर आम जन को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, 

Sunday, June 13, 2021

दोनों भाईयों को नम आँखों से दी गयी अंतिम विदाई सांसद फजलुर्रहमान सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने जनाज़े में शिरक़त की


बिरादरी के दो सगे भाइयों की डेड बॉडी लगभग शाम 7 बजे नूरपुर ( बिजनौर ) से सहारनपुर लायी गयी सुबह से ही पूरा सहारनपुर शहर व बिरादरी , रिश्तेदार और घर वाले आखिरी बार शक़्ल देखने के लिये एक

एक मिनट की खबर ले रहे थे जैसे ही दोनों भाईयों को एम्बुलेंस से उतार कर कर के अंदर ले जाया गया तो एक बार फिर से चीख पुकार मचने

लगी कुछ लोगो ने बामुश्किल सबको शांत कराने का प्रयास किया मौहल्ले वालों और खानदान , कुनबे के लोगो ने डेड बॉडी आने से पहले

ही कफ़न दफन का पूरा इंतेजाम करा लिया था । बाद नमाज़ इशा दोनों

मय्यतो को सुपुर्दे खाक किया गया इनके जनाजे में हालिया सांसद ज़नाब फजलुर्रहमान साहब, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद, सपा नेता उमर

अली खान, उबैद रहमान महामंत्री भाजपा सहित अनेकों गणमान्य लोगों

ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी और मग़फिरत की दुआए की


बिरादरी की हर छोटी बड़ी खबरें हमें इस व्हाट्सएप पर भेजें
8010884848
7599250450

दो जवान सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत सहारनपुर सहित मुल्तानी बिरादरी में ग़म का माहौल

 


बड़े ही दुःख के साथ लिखना पड़ रहा है कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में मोहल्ला यहिय्या शाह पक्का बाग निवासी आरफिन ( 40 ) साल सुहैल ( 38 ) साल का आज दिनांक 13 जून 2021 को सुबह 10 बजे सहारनपुर से मुरादाबाद जाते समय कस्बा नूरपुर जिला बिजनोर ( उत्तरप्रदेश ) में इनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिंडत

हो गयी टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी इनके साथ इनका 10 साल का एक भांजा भी कार में पीछे की


सीट पर बैठा हुआ था उसकी भी दर्ज़नो हड्डियां टूट गयी जिसको गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चें की हालत भी नाजुक

बताई जा रही है। 

जैसे ही दो सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना की ख़बर परिजनों को लगी तो चारों और से चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग


शराफ़त साहब के घर की और दौड़ पड़े और जब उन्हें पूरी जानकारी हुई तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसने भी इस खबर को सुना सन्न रह गया


शराफ़त साहब का लकड़ी का कारोबार है और इनका ज़्यादातर माल की सप्लाई मुरादाबाद में होती है। किसी पार्टी के बुलावे पर बिज़नेस मीटिंग के सिलसिले में यह दोनों भाई मुरादाबाद जा रहे थे कि यह हादसा हो

गया शराफ़त साहब के तीन बेटे सबसे बड़े आरफिन दूसरे नंबर पर सोहेल दोनों की आज मौत हो गई तीसरा बेटा सुऐब ( 36 ) साल घर पर

काम होने की वजह से नही जा सका जो घर पर ही था। ख़बर लिखें जाने तक डेड बॉडी घर वालों को किस वक़्त तक दी जाएगी पूरी जानकारी

नही मिल सकी , आज मुल्तानी बिरादरी में बहुत ही ग़म का माहौल है।

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर सिपाही दुःख की इस घड़ी में इस गमज़दा परिवार के साथ है। और सभी दुआ करते है कि अल्लाह इनकी

मग़फिरत फरमाये और घर वालों को सब्र-ए-ज़मील अता फरमाये आमीन

इस खबर को बार बार अपडेट किया जाता रहेगा जब भी कोई जानकारी

 मिलेगी ख़बर में एडिट किया जाता रहेगा इसलिये इस ख़बर को एक घंटे बाद दोबारा चेक करते है।


सहारनपुर से सांसद माननीय हाजी फजलुर्रहमान साहब ने भी इन दो नोजवानों की मौत पर दुःख जताया

Saturday, June 12, 2021

अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अनिल जैन का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ने पर दी बधाई.....

 


अजमेर (राजस्थान ) 12 जून 2021

अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अनिल जैन जी से मुलाकात कर 1 साल का कार्यकाल बढ़ने पर बधाई दी,

 अधीक्षक और प्राचार्य वी भी सिंह के नेतृत्व में उपाधीक्षक डॉ लाल थदानी जी, 

डॉ संजीव माहेश्वरी, डॉ अनिल सांवरिया, डॉ श्याम भूतड़ा ,

 तमाम नर्सिंग और लैब कर्मी को कोरोना महामारी में जो काबिले तारीफ़ कार्य किया उसकी भी प्रशंसा की।

 चर्चा के दौरान हॉस्पिटल का मेन गेट जो बंद था और मरीजों को असुविधा हो रही थी उसको खोलने को कहा ।

 डॉ अनिल जैन साहब ने हमें आश्वासन दिया कि सोमवार तक खोल दिया जाएगा। 

वार्ड 68 के पार्षद अनिता चौरसिया के पति मनीष चौरसिया , 

अजमेर युवा कांग्रेस लोकसभा के पूर्व महासचिव मोहम्मद आज़ाद , 

राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश आईटी सेल के सदस्य अकबर हुसैन मौजूद रहे।

Friday, June 11, 2021

बिरादरी की आन बान और शान जनाब मो0 आलम साहब ने मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्यता ली : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए

 


बहुत ही खुशी के साथ यह इत्तला दी जा रही है बहुत तेजी से देश में लोहार,बढई बिरादरी के सम्मान में बढ़ते कदम , क्रांतिकारी ट्रस्ट व आई0एस0ओ0 प्रमाणित संख्या AN ISO 9001 2015 सर्टिफाइड संगठन मुलतानी समाज चैरिटबल ट्रस्ट ( रजि0 )  के रास्ट्रीय  चैयरमेन मुल्तानी ज़मीर आलम जी ने दिनांक 11/06/21 , को जाफराबाद दिल्ली

निवासी जनाब मोहम्मद आलम साहब वल्द जनाब शब्बीर अहमद साहब ( मरहूम) निवासी मकान न0 822 बी , स्ट्रीट न0- 30/2, इंद्रा कॉलोनी , जाफराबाद दिल्ली-110053 को तंजीम के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मो0 इक़बाल काजी जी व राष्ट्रीय सलाहकार शकील अहमद जी के अनुरोध पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़मीर आलम मुल्तानी जी ने नवनियुक्त रास्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम साहब को बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट , जनाब मोहम्मद आलम साहब (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) के पद पर रहते हुए

अहलेवतन मुल्तानी लोहार बिरादरी की तरक्की और आपसी भाईचारे के साथ साथ बिरादरी को डिजिटल कराने की चलाई जा रही मुहिम को निः स्वार्थ भावना से ऊंच नीच से  हटकर देश की अखंडता, और सामाजिक प्रभुता को कायम रखते हुए , सबका साथ, सबका विकास , सबको न्याय , 

को लेकर ट्रस्ट के मिशन को मजबूत करते हुए और आगे बढ़ाएंगे साथ ही मा0 मुलतानी ज़मीर आलम जी व  वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त रास्ट्रीय उपाध्यक्ष जी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।।

तंजीम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिये आप तंजीम की वेबसाइट www.multanisamaj.com पर विजिट ज़रूर करें।  बिरादरी की खबरों के लिये आप हमारी न्यूज़ वेबसाइट www. msctindia.com पर विजिट करें।

अजमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने किया पेट्रोल, डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन.....


 अजमेर 11 जून 2021

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम में कमरतोड़ महंगाई के विरोध में 

अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

निर्देशानुसार अजमेर शहर के समस्त पेट्रोलपंप पर शहर कांग्रेस 

कमेटी और युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया,

जिसमें राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहम्मद 

शब्बीर खान, 

राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश आईटी सेल के सदस्य अकबर हुसैन,

अजमेर युवा काँग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव मोहम्मद आज़ाद,

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान, 

पूर्व महासचिव मोहसिन खान, 

मनीष चैरसिया, करीम कुरेशी, हाफिज खान व टीम मौजूद रही

Wednesday, June 9, 2021

आप यह मत देखिये की आप 25 करोड़ है तो आप कम है


आप केवल हर साल 2500 लोग

अपनी कौम में से निकालिए

300 आईएस

400 आई पी एस

500 जज

600 आई आईटीयन

600 वकील,और

100 राष्ट्रीय समाज सेवी


फिर देखिये आपकी सुनी भी जाएगी,कही भी जाएगी और देखी भी जाएगी

आज से अहद करलो।

आधी रोटी खाना है लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित बनाना है,आगे शेयर करें और हमारी क़ौम ए मुस्लिम को जगाएं.!

17 जून को देशभर के लोहार मनायेगे मुल्तानी स्थापना दिवस


पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी लुहार,बिरादरी की देश की सबसे बड़ी और

क्रांतिकारी संस्था मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का 17 जून को स्थापना दिवस है इस तारिख़ को प्रतिवर्ष "मुल्तानी स्थापना दिवस के रूप में

मनाने को लेकर संस्था ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर 17 जून को सरकारी दस्तावेजों

में "मुल्तानी स्थापना दिवस" के रूप में दर्ज़ करने की दरख्वास्त की है।































इस कार्यक्रम को पूरे भारत में मुल्तानी लुहार बिरादरी इस वर्ष कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए सिर्फ वृक्षारोपण करके बड़ी ही सादगी के साथ सोशल डिस्टेंस का पूर्ण पालन करते हुए धूमधाम से मनायेगे