Friday, January 30, 2026

“मुल्तानी घराना” — मुल्तानी समाज की पहचान, विरासत और कारोबार को डिजिटल बुलंदी देने वाला क्रांतिकारी मंच

मुल्तानी समाज सदियों से हुनर, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल रहा है। पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी ने हमेशा अपने हाथों की कारीगरी से न सिर्फ़ रोज़गार पैदा किया, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी दी। इसी सोच, इसी जज़्बे और इसी दूरदर्शिता के साथ देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी तंजीम “मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ऑल इंडिया)” ने एक ऐतिहासिक पहल की है — “मुल्तानी घराना”

मुल्तानी घराना : एक डिजिटल शजरा, एक साझा पहचान

“मुल्तानी घराना” केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि मुल्तानी बिरादरी का ऑनलाइन शजरा (फैमिली ट्री) है, जो हमारी नस्लों, परिवारों और विरासत को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सहेजने का काम करेगा। यह ऐसा मंच है, जहाँ मुल्तानी समाज का अतीत, वर्तमान और भविष्य एक साथ जुड़ता है।

इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, ताकि यह वेबसाइट तकनीकी रूप से मजबूत, आकर्षक और विश्वसनीय बने। उद्देश्य साफ़ है — हजारों नहीं, बल्कि लाखों और करोड़ों लोगों तक मुल्तानी समाज की पहचान को पहुँचाना।

कारोबार को मिलेगी नई उड़ान

“मुल्तानी घराना” का एक अहम मक़सद मुल्तानी समाज के बिज़नेसमैन भाइयों और उद्योगपतियों को एक साझा डिजिटल मंच देना है। इस वेबसाइट के ज़रिए समाज के लोग अपने-अपने कारोबार का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन पहचान ही तरक्की की कुंजी है। ऐसे में “मुल्तानी घराना” पर विज्ञापन देना, अपने बिज़नेस को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का बेहतरीन अवसर है। चाहे छोटा कारोबार हो या बड़ा उद्योग — यह मंच हर उस शख़्स के लिए है, जो अपने काम को आगे बढ़ाना चाहता है।

जल्द होगा वेबसाइट का पब्लिक लॉन्च

“मुल्तानी घराना” वेबसाइट को बहुत ही जल्द पब्लिक किया जा रहा है। लॉन्च के साथ ही यह प्लेटफॉर्म समाज के भीतर आपसी जुड़ाव, पहचान और आर्थिक मजबूती का बड़ा माध्यम बनेगा।

यदि आप भी चाहते हैं कि आपका कारोबार ऊँची उड़ान भरे और लाखों लोगों तक पहुँचे, तो आज ही “मुल्तानी घराना” पर अपना विज्ञापन बुक कराएं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
📞 मोबाइल : 9410652990
📧 ईमेल : info@multanisamaj.com

मुल्तानी समाज : एक समर्पित आवाज़

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” लगातार समाज की आवाज़ को बुलंद कर रही है।

यह विशेष रिपोर्ट समाज के जज़्बे, एकता और भविष्य की उम्मीदों को समर्पित है —
ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट

संपर्क व जानकारी :
📱 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com

#multanisamaj

मुल्तानी घराना — जहाँ पहचान भी है, विरासत भी और तरक्की का रास्ता भी।

No comments:

Post a Comment