जनाब मिस्त्री शमशाद वल्द जनाब इशाक साहब, साकिन गांव सिसाना, ज़िला बागपत (उत्तर प्रदेश), उम्र तक़रीबन 60 साल, क़ज़ा-ए-इलाही से इस फ़ानी दुनिया से रुख़्सत फ़रमा गए।
मरहूम लगभग एक माह पहले सिद्धपुर, गुजरात में साइड पर काम करते हुए हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके सिर में गहरी चोट आई। हालात नाज़ुक होने पर दिमाग़ का ऑपरेशन कराना पड़ा। ऑपरेशन के बाद से वह पैरालाइज हो गए थे और लगातार कोमा में थे। तमाम कोशिशों, इलाज और दुआओं के बावजूद आख़िरकार अल्लाह की मर्ज़ी के आगे सर झुकाना पड़ा।
मरहूम की मय्यत को आज दिन शनिचर बा-तारीख़ 31 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे सपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। लिहाज़ा तमाम अहले-ईमान व अज़ीज़ो-अक़ारिब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत फ़रमाएँ और सवाबे-दारैन हासिल करें , यह ख़बर न सिर्फ़ उनके घर वालों बल्कि पूरी बिरादरी के लिए दिल को तोड़ देने वाली है। मिस्त्री शमशाद साहब एक मेहनती, शरीफ़ और नेक दिल इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
अल्लाह रब्बुल आलमीन मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ीचों में से एक बाग़ बनाए, उनके दर्जात बुलंद फ़रमाए और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
आमीन, सुम्मा आमीन।
📞 ज़रूरी सूचना
मैय्यत और दफीन से मुतल्लिक़ ज़्यादा मालूमात के लिए आप
जनाब इरफ़ान ख़ान साहब
मोबाइल नंबर: 8218611245
पर राब्ता क़ायम कर सकते हैं।
एक ज़रूरी ऐलान
इंतेक़ाल की ख़बर भेजने के लिए अहम् हिदायतें
अक्सर देखने में आता है कि किसी अज़ीज़ के इंतक़ाल की ख़बर या तो देर से पहुँचती है या अधूरी होती है, जिस वजह से लोग जनाज़े में शरीक नहीं हो पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि जब भी इंतेक़ाल की ख़बर भेजें तो इन बातों का ख़ास ख़्याल रखें:
1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम और वल्दियत या शौहर का नाम।
2️⃣ पूरा पता (स्थायी निवास और वर्तमान ठिकाना)।
3️⃣ दफीन का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के ज़िम्मेदार शख़्स (एक-दो) के मोबाइल नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतक़ाल हुआ है तो मरहूम का फोटो भी भेजें।
6️⃣ इंतक़ाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)।
7️⃣ अहल-ए-ख़ाना के नाम – जैसे भाई, बहन, वालिदैन, औलाद वग़ैरह।
👉 इन तमाम जानकारियों से ख़बर मुकम्मल होती है और बिरादरी के लोगों तक सही व वक़्त पर जानकारी पहुँच पाती है।
📰 डिस्क्लेमर (Disclaimer)
पत्रिका में प्रकाशित किसी भी प्रकार का लेख, समाचार, संपादकीय, विचार, टिप्पणी, प्रेस विज्ञप्ति, विज्ञापन या अन्य सामग्री लेखक, संवाददाता या विज्ञापनदाता के निजी विचार हैं।
इनसे पत्रिका के संपादक, प्रकाशक, प्रबंधन या संस्थान की सहमति या समर्थन आवश्यक रूप से अभिप्रेत नहीं है।
प्रकाशित सामग्री की सत्यता, विश्वसनीयता या किसी भी प्रकार के दावे के लिए संबंधित लेखक या विज्ञापनदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे। पत्रिका एवं प्रबंधन किसी भी प्रकार की कानूनी, सामाजिक या वित्तीय ज़िम्मेदारी से पूर्णतः मुक्त रहेंगे।
किसी भी विवाद, शिकायत या न्यायिक कार्यवाही की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित
देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए
ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।
No comments:
Post a Comment