इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन
मुज़फ्फरनगर/खतौली, उत्तर प्रदेश | मुल्तानी समाज | ख़ास रिपोर्ट
निहायत अफ़सोस और गहरे रंज-ओ-ग़म के साथ बिरादरी और तमाम अहबाब को इत्तिला दी जाती है कि नाहरीया धर्म कांटे के सामने मोहल्ला शाहबान, बुढ़ाना रोड, कस्बा खतौली, ज़िला मुज़फ्फरनगर की रहने वाली नजमा बी, अहलिया जनाब मिर्ज़ा अफ़ज़ाल साहब (कुशावली वाले) खजांची "मुल्तानी समाजसेवी संगठन का बीती रात तकरीबन 2:00 बजे मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया। मरहूमा की उम्र लगभग 35 साल थी।
मरहूमा नजमा बी अपने पीछे अपने शौहर, चार बेटों और एक बेटी सहित पूरा खानदान, रिश्तेदार, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और चाहने वालों को ग़मज़दा छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा के लिए रुख़्सत हो गईं।
बताया जाता है कि मरहूमा, जनाब सईद अहमद साहब (गाँव दभेड़ी), हाल निवासी खतौली की साहबज़ादी थीं। उनके परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। इस सदमे से पूरे परिवार और बिरादरी में गहरा दुःख और मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरहूमा की नमाज़-ए-जनाज़ा आज, बुधवार 08 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे मस्जिद फतेहपुरी, खतौली में अदा की जाएगी। इसके बाद गोर-ए-ग़रीबा कब्रिस्तान में तदफ़ीन अमल में लाई जाएगी। तमाम बिरादरान-ए-इस्लाम से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूमा के हक़ में दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और उनके लवाहिक़ीन को सब्र-ए-जमील की दुआ दें।
अल्लाह तआला मरहूमा नजमा बी की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे, उसे जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और तमाम अहल-ए-ख़ाना को यह सदमा बर्दाश्त करने की तौफ़ीक़ के साथ सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।
नोट: मरहूमा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उनके शौहर एवं बिरादरी की ख़िदमत में हमेशा पेश-पेश रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी जनाब मिर्ज़ा अफ़ज़ाल साहब (कुशावली वाले) खजांची मुल्तानी समाजसेवी संगठन से मोबाइल नंबर 8077790947 पर संपर्क किया जा सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी कोई ख़बर, लेख, संदेश, सामाजिक गतिविधि, संस्मरण या विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 9410652990 | 8010884848
No comments:
Post a Comment