Monday, July 27, 2026

सहारनपुर से शामली तक मोहब्बत, यकजहती और भरोसे का सफ़र — मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर हुआ गर्मजोशी से इस्तक़बाल

"जब क़ौम अपने लोगों से मिलने निकलती है, तो सिर्फ़ मुलाक़ातें नहीं होतीं, बल्कि भरोसे, मोहब्बत और इत्तेहाद की नई दास्तानें भी लिखी जाती हैं।"

शामली (उत्तर प्रदेश):
बीते रोज़, इतवार, 26 जुलाई 2026 को सहारनपुर के लिंक रोड निवासी जनाब मोहम्मद नौशाद साहब और जनाब मोहम्मद राशिद साहब अपनी फैमिली के साथ पैदाइशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी तंजीम "मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ऑल इंडिया)" एवं "मुल्तानी समाज" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के प्रधान-संपादक ज़मीर आलम मुल्तानी के शामली स्थित कार्यालय पहुँचे।

कार्यालय पहुँचने पर सभी मेहमानों का बेहद गर्मजोशी, अपनत्व और इज़्ज़त के साथ इस्तक़बाल किया गया। इस ख़ुशनुमा मुलाक़ात के दौरान बिरादरी की तरक़्क़ी, तालीम, सामाजिक एकता, नौजवानों के बेहतर मुस्तक़बिल और आने वाले वक़्त में संगठन को और मज़बूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

इस अवसर पर मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार हाजी शकील अहमद साहब तथा ख़ज़ांची हाजी नूरमोहम्मद साहब भी मौजूद रहे। सभी ने बिरादरी के हित में एकजुट होकर काम करने और समाज को नई बुलंदियों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

प्रधान-संपादक ज़मीर आलम मुल्तानी ने कहा कि "मुल्तानी समाज" केवल एक समाचार पत्रिका नहीं, बल्कि बिरादरी की आवाज़, पहचान और हक़ूक़ की बुलंद आवाज़ है। इसका उद्देश्य समाज को जोड़ना, प्रतिभाओं को सामने लाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और देशभर में फैले मुल्तानी समाज के लोगों को एक मज़बूत मंच उपलब्ध कराना है।

यह मुलाक़ात इस बात का भी प्रमाण है कि आज देश के विभिन्न राज्यों से बिरादरी के लोग संगठन और समाचार पत्रिका पर लगातार अपना भरोसा जता रहे हैं तथा समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।


उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान-संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदाइशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज"।

यदि आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी स्तर पर प्रकाशित या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी निम्नलिखित नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ—

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment