खतौली (मुज़फ्फरनगर), उत्तर प्रदेश | मुल्तानी समाज | उत्तर प्रदेश डेस्क
निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ तमाम बिरादराना हज़रात की ख़िदमत में यह इत्तिला पेश की जाती है कि आज दिन जुमा, बा-तारीख़ 10 जुलाई 2026 को पक्का बाग, क़स्बा खतौली, ज़िला मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले जनाब सलीम अहमद साहब वल्द जनाब मोहम्मद लतीफ़ साहब (मरहूम) गांव सलावे वाले तक़रीबन 60 साल की उम्र में मुज़फ्फरनगर के एक अस्पताल में क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया।
मरहूम के इंतिकाल की ख़बर सुनते ही परिवार, रिश्तेदारों, अहबाब और पूरी मुल्तानी बिरादरी में गहरा रंज-ओ-ग़म छा गया। हर आंख नम है और हर ज़ुबान से मरहूम के लिए मग़फ़िरत और बुलंदी-ए-दराजात की दुआएँ निकल रही हैं।
मय्यत को आज रात 10 बजे किया जाएगा सपुर्द-ए-खाक, लिहाज़ा आप हज़रात भी जनाज़े में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें।
🤲 दुआ-ए-मग़फ़िरत
हम अल्लाह तआला की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ करते हैं कि:
"ऐ अल्लाह! मरहूम जनाब सलीम अहमद साहब की तमाम ख़ताओं को माफ़ फ़रमा, उनकी मग़फ़िरत फ़रमा, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे, क़ब्र की तमाम मंज़िलों को आसान फ़रमा, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमा और तमाम लवाहिक़ीन को सब्र-ए-जमील और हिम्मत अता फ़रमा। आमीन या रब्बुल आलमीन।"
"इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।"
"अल्लाहुम्मग़फ़िर लहू, वरहम्हू, वा आफिही, वा'फु अन्हू।"
"मुल्तानी समाज" की जानिब से ताज़ियती पैग़ाम
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" की पूरी टीम मरहूम के इंतिकाल पर गहरे दुःख का इज़हार करती है और अहल-ए-ख़ाना से दिली ताज़ियत पेश करती है।
रिपोर्ट:
प्रधान संपादक – ज़मीर आलम
उत्तर प्रदेश डेस्क | "मुल्तानी समाज"
अपनी ख़बर, मज़मून या इश्तिहार भेजें
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी इन नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ:
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment