Saturday, July 11, 2026

सहारनपुर में हाजियों के एजाज़ में शानदार इस्तेक़बाली तक़रीब, मुल्तानी बिरादरी की बड़ी शख्सियात की गरिमामयी शिरकत

सहारनपुर | उत्तर प्रदेश डेस्क

बा-तारीख़ 10 जुलाई 2026, रोज़-ए-जुमुआ, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित दून बारातघर में जनाब अब्दुल खालिक साहब की जानिब से हज्ज-ए-बैतुल्लाह की सआदत हासिल करके लौटने वाले हाजी हज़रात के एजाज़ व इस्तेक़बाल में एक शानदार और पुरवक़ार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

तक़रीब का माहौल बेहद रूहानी, मोहब्बत-आमेज़ और बिरादराना यकजहती का आईना पेश कर रहा था। इस मौक़े पर हाजी हज़रात की दस्तारबंदी, इस्तेक़बाल और दुआओं के साथ उनका ख़ैरमक़दम किया गया। तक़रीब में रात के खाने का भी बेहतरीन इंतज़ाम किया गया, जिसमें तमाम मेहमानों ने शिरकत कर मेज़बानों का शुक्रिया अदा किया।

इस गरिमामयी प्रोग्राम में सिर्फ़ हाजी हज़रात ही नहीं, बल्कि मिर्ज़ा मुल्तानी बिरादरी के जिम्मेदारान, बुज़ुर्गान, समाजी रहनुमा और कई मुअज़्ज़िज़ शख्सियात ने भी बड़ी तादाद में शिरकत की।

तक़रीब में दिल्ली, रुड़की, भगवानपुर, ट्रोनिका सिटी, बड़ौत, रामपुर मनिहारान, जलालाबाद, मुज़फ्फरनगर, खतौली, बेहट, चिलकाना, सरसावा, बुढ़ाना, बागपत, शामली, बनत, गढ़ी पुख़्ता, तीतरो, हरियाणा समेत विभिन्न शहरों और क़स्बों से आए बिरादरी के जिम्मेदारान और मेहमानों की मौजूदगी ने इस आयोजन की शान को और बढ़ा दिया।

इस मौक़े पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बिरादरी में आपसी मोहब्बत, इत्तेहाद, भाईचारा और सामाजिक रिश्ते मज़बूत होते हैं तथा नई नस्ल को अपनी तहज़ीब और रिवायतों से जोड़ने का बेहतरीन मौक़ा मिलता है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।


अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment