Tuesday, July 21, 2026

साइट पर काम के दौरान दर्दनाक हादिसा, नौजवान की वफ़ात से मुल्तानी बिरादरी में ग़म की लहर, इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

लोनी (ज़िला गाज़ियाबाद), उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश डेस्क

निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ इत्तिला दी जाती है कि आज मंगल, 21 जुलाई 2026 को लोनी (ज़िला गाज़ियाबाद) में एक बेहद दर्दनाक हादिसा पेश आया, जिसमें जनाब फ़रियाद मुग़ल (GM) और जनाब आरिफ़ ख़ान गोरिपुर वाले के भांजे साइट पर काम करने के दौरान एक हादिसे का शिकार हो गए। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका और उनका इंतिक़ाल हो गया।

मरहूम की इस नाक़ाबिले-तलाफ़ी जुदाई से अहल-ए-ख़ाना, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और पूरी मुल्तानी बिरादरी गहरे सदमे और ग़म में डूबी हुई है। यह दर्दनाक ख़बर सुनकर हर आँख अश्कबार है और हर ज़ुबान पर मरहूम के लिए दुआएँ हैं।

"मुल्तानी समाज" क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल की पूरी टीम मरहूम के इंतिक़ाल पर गहरा दुख और अफ़सोस ज़ाहिर करती है। हम अल्लाह तआला की बारगाह में दुआगो हैं कि वह मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी तमाम ख़ताओं से दरगुज़र फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए और अहल-ए-ख़ाना को इस अज़ीम सदमे को बर्दाश्त करने के लिए सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

दुआ:

اللّٰهُمَّ اغْفِرْ لَهُ وَارْحَمْهُ وَعَافِهِ وَاعْفُ عَنْهُ، وَأَسْكِنْهُ فَسِيحَ جَنَّاتِكَ.
ऐ अल्लाह! मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमा, उन पर अपनी रहमत नाज़िल फ़रमा, उन्हें अफ़्व-ओ-आफ़ियत अता फ़रमा और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम नसीब फ़रमा। आमीन।

दफ़्न और तफ़्सीलात से मुताल्लिक़ ज़्यादा मालूमात के लिए राब्ता करें:
जनाब फ़रियाद मुग़ल (GM): 98187 08536
जनाब आरिफ़ ख़ान: 9412104980


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment