खतौली (मुज़फ्फरनगर), उत्तर प्रदेश।
निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ आप तमाम बिरादरान-ए-मुल्तानी लोहार को यह दर्दनाक इत्तिला दी जाती है कि भूड मिल के पास, क़स्बा खतौली, जिला मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले जनाब सलीम साहब वल्द जनाब निज़ामुद्दीन साहब (गाँव बलवा वाले) का आज बुध, 22 जुलाई 2026 की रात तक़रीबन 3:00 बजे कज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।
यह ख़बर सुनते ही पूरे इलाक़े और बिरादरी में ग़म की लहर दौड़ गई। मरहूम अपने नेक अख़्लाक़, खुश-मिज़ाजी और मिलनसार तबीयत की वजह से लोगों के दिलों में ख़ास मुक़ाम रखते थे। उनके इंतिक़ाल से अहल-ए-ख़ानदान, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और तमाम जानने वालों को गहरा सदमा पहुँचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज बाद नमाज़-ए-असर अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब, रिश्तेदारों और बिरादरान-ए-वतन से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और सवाब-ए-दारेन हासिल करें।
हम बारगाह-ए-इलाही में दिल की गहराइयों से दुआगो हैं कि अल्लाह तआला मरहूम की तमाम ख़ताओं को माफ़ फ़रमाए, उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए, क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और तमाम पसमांदगान को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment