Thursday, July 9, 2026

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन — थानाभवन के जनाब शाहिद मिर्ज़ा का दर्दनाक हादसे में इंतिकाल, पूरी मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी ग़मज़दा

थानाभवन (शामली), 09 जुलाई 2026।

निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को यह दुखद इत्तिला दी जाती है कि उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कस्बा थानाभवन जिला शामली, उत्तर प्रदेश स्थित मोहल्ला रेती सराय निवासी जनाब शाहिद मिर्ज़ा वल्द जनाब यूनुस साहब (मरहूम) का आज दिन जुमेरात, 09 जुलाई 2026 को तकरीबन शाम 4 बजे एक दर्दनाक हादसे में कज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया। उनकी उम्र लगभग 50 साल थी।

बताया जाता है कि बरसात के दौरान अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर फैली, मरहूम के घर पर मातम का माहौल छा गया। रिश्तेदार, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब, दोस्त और बिरादरी के लोग बारिश की परवाह किए बिना मरहूम के घर पहुंचने लगे। हर शख्स की आंखें अश्कबार थीं और हर ज़ुबान पर यही दुआ थी कि अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए।

शाहिद मिर्ज़ा अपने पीछे अपनी अहलिया, दो बेटों, तीन बेटियों सहित पूरे खानदान, रिश्तेदारों और चाहने वालों को गहरे ग़म में छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए रुख़्सत हो गए। उनका इस तरह अचानक बिछड़ जाना न सिर्फ़ उनके परिवार बल्कि पूरी बिरादरी के लिए भरपाई करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा और सुपुर्द-ए-ख़ाक आज रात 10:00 बजे सिटी गार्डन के पास स्थित कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। तमाम अहबाब, बिरादरान और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत करें और उनके लवाहिकीन को सब्र-ए-जमील अता होने की दुआ करें।

दुआ:
अल्लाह तआला मरहूम शाहिद मिर्ज़ा की मग़फिरत फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और तमाम लवाहिकीन को इस सदमे को बर्दाश्त करने की तौफ़ीक़ के साथ सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।

नोट:
मैय्यत के सिलसिले में अधिक जानकारी के लिए जनाब अज़ीज़ साहब (बशीर मार्किट वाले) से मोबाइल नंबर 6398598981 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, लेख, संदेश, सामाजिक सूचना, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित कराना चाहते हैं तो संपर्क करें:

9410652990
8010884848

No comments:

Post a Comment