निहायत ही रंज-ओ-ग़म और अफ़सोस के साथ आप तमाम अहले बिरादरी को इत्तिला दी जाती है कि आज, 30 जुलाई 2026 (जुमेरात) को रात तक़रीबन 1:30 बजे गाँव जिमानी निवासी मरहूमा जुलेखा बी, अहलिया जनाब अब्दुल हमीद साहब, जिनकी उम्र तक़रीबन 68 साल थी और जो जनाब साजिद जिमानी वाले की वालिदा-ए-माजिदा थीं, कज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल फ़रमा गईं।
إِنَّا لِلّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
यह ख़बर सुनकर पूरे इलाके और बिरादरी में गहरे दुख और अफ़सोस की लहर दौड़ गई। मरहूमा अपने अख़लाक़, सादगी, ख़ुलूस और नेक सीरत की वजह से बिरादरी में एहतराम की निगाह से देखी जाती थीं। अल्लाह तआला ने जो फैसला फ़रमाया, उसी पर सब्र करना मोमिन की पहचान है।
मरहूमा की नमाज़-ए-जनाज़ा एवं तदफ़ीन आज दिन जुमेरात को दोपहर 12:00 बजे, गाँव जिमानी के क़ब्रिस्तान में अदा की जाएगी।
🤲 मग़फ़िरत और सब्र की दुआ
हम बारगाह-ए-इलाही में दुआगो हैं कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मरहूमा जुलेखा बी की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे, उसे नूर से मुनव्वर फ़रमाए, सवालात-ए-क़ब्र को आसान फ़रमाए, तमाम सगीरा व कबीरा ख़ताओं को माफ़ फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।
अल्लाह तआला मरहूमा के तमाम अहल-ए-ख़ाना, रिश्तेदारों और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए और इस सदमे को बर्दाश्त करने की तौफ़ीक़ नसीब फ़रमाए। आमीन या रब्बल आलमीन।
मज़ीद मालूमात के लिए संपर्क करें:
📞 9012645041
"मुल्तानी समाज" विशेष रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
इश्तिहारात एवं ख़बरों के लिए राब्ता करें
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment