कैराना/शामली/नई दिल्ली।
निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी को यह इत्तिला दी जाती है कि गाँव इस्सोपुर, तहसील कैराना, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले एवं हाल निवासी स्वरूप नगर, दिल्ली जनाब इक़बाल साहब वल्द जनाब शमशुद्दीन साहब (उम्र तकरीबन 60 वर्ष) का आज शनिवार, 25 जुलाई 2026 को साइट पर काम करने के दौरान अचानक हुए एक दर्दनाक हादसे में क़ज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया।
मरहूम के अचानक इंतेकाल की खबर से उनके खानदान, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और पूरी मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी में गहरे रंज-ओ-मलाल की लहर दौड़ गई है। हर आँख अश्कबार है और हर ज़ुबान से मरहूम की मग़फ़िरत एवं बुलंद-ए-दराज़ात के लिए दुआएँ निकल रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मरहूम जनाब इक़बाल साहब की नमाज़-ए-जनाज़ा अदा किए जाने के बाद, रविवार 26 जुलाई 2026 को लिबासपुर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम बिरादरान-ए-इस्लाम से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत फरमाएँ और उनके एहले-ख़ाना के ग़म में शरीक होकर सब्र-ओ-हौसले का पैग़ाम दें।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और तमाम लवाहिक़ीन को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।
मालूमात के लिए संपर्क
- जनाब नसीम साहब (छोटे भाई): 8273273227
- जनाब मुस्तकीम साहब (भतीजे): 9012101507
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी संपर्क करें:
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment