मुल्तानी समाज उत्तर प्रदेश डेस्क
"इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।"
निहायत ही अफ़सोस और गहरे रंजो-ग़म के साथ मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी और तमाम अहबाब को इत्तिला दी जाती है कि जनाब दिलशाद साहब (पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद बड़ौत), निवासी गांव तुगाना, हाल निवासी मोहल्ला पठानकोट, बड़ौत, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) के जिगर के टुकड़े जनाब जीशान (उम्र लगभग 20–22 वर्ष) का मंगलवार, 7 जुलाई 2026 की बीती रात लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मरहूम जीशान दिल्ली से बाइक द्वारा अपने घर बड़ौत लौट रहे थे। इसी दौरान सरूरपुर एरिया में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वह ज़िंदगी की जंग हार गए और अपने रब के हुक्म से इस फ़ानी दुनिया को अलविदा कह गए।मरहूम अपने वालिदैन की उम्मीदों का सहारा थे। बताया जाता है कि उनकी तीन बहनें हैं और उन्हीं का इकलौता भाई थे। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही बड़ौत पहुंची, घर में मातम छा गया। मोहल्ले और शहर में जिसे भी यह दुखद समाचार मिला, वह ग़मज़दा परिवार के घर ताज़ियत के लिए पहुंचने लगा। हर आंख अश्कबार है और हर ज़ुबान पर मरहूम की मग़फ़िरत की दुआ है।
परिजनों के अनुसार मरहूम के नाना और मामा मूल रूप से गांव कोताना के रहने वाले बताए जाते हैं, जो वर्तमान में गांव बावली, तहसील बड़ौत, जनपद बागपत में निवास करते हैं।बाद नमाज़ असर मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा होगी और बड़ौत के ही कब्रिस्तान मैं किए जायेंगे तदफ़ीन सपूर्दे ख़ाक लिहाज़ा आप हजरात भी जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें।
हम अल्लाह तआला की बारगाह में दुआगो हैं कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मरहूम जीशान की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए और तमाम लवाहिक़ीन को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन या रब्बल आलमीन।
दुआ की गुज़ारिश:
तमाम अहबाब से गुज़ारिश है कि मरहूम के लिए सूरह फ़ातिहा, इस्तिग़फ़ार और दुआ-ए-मग़फ़िरत का एहतमाम फ़रमाएं तथा उनके अहल-ए-ख़ाना के लिए सब्र और हिम्मत की दुआ करें।
नोट: मरहूम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उनके चाचा जनाब मईनुद्दीन साहब से मोबाइल नंबर 7455844715 पर संपर्क किया जा सकता है।
— प्रेस लाइन —
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल / यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।