सोमवार, 31 मई 2021

"ऐसे दगाबाज को जिन्दा रहने का कोई हक़ नहीं है जो अपने मुनाफे के लिए अपने ही समाज को फंसाने का काम करे और अपने लोगो को धोखा दे..!"

 


बाजार में एक चिड़ीमार तीतर बेच रहा था...


उसके पास एक बडी जालीदार टोकरी में बहुत सारे तीतर थे..!


और एक छोटी जालीदार टोकरी में सिर्फ एक ही तीतर था..!


एक ग्राहक ने पूछा 

एक तीतर कितने का है..?


"40 रूपये का..!"


ग्राहक ने छोटी टोकरी के तीतर की कीमत पूछी।


तो वह बोला, 

"मैं इसे बेचना ही नहीं चाहता..!" 


"लेकिन आप जिद करोगे, 

तो इसकी कीमत 500 रूपये होगी..!"


ग्राहक ने आश्चर्य से पूछा, 

"इसकी कीमत इतनी ज़्यादा क्यों है..?"


"दरअसल यह मेरा अपना पालतू तीतर है और यह दूसरे तीतरों को जाल में फंसाने का काम करता है..!"


"जब ये चीख पुकार कर दूसरे तीतरों को बुलाता है और दूसरे तीतर बिना सोचे समझे ही एक जगह जमा हो जाते हैं फिर मैं आसानी से सभी का शिकार कर लेता हूँ..!"


बाद में, मैं इस तीतर को उसकी मनपसंद की 'खुराक" दे देता हूँ जिससे ये खुश हो जाता है..!


"बस इसीलिए इसकी कीमत भी ज्यादा है..!"


उस समझदार आदमी ने तीतर वाले को 500 रूपये देकर उस तीतर की सरे आम बाजार में गर्दन मरोड़ दी..!


किसी ने पूछा, 

"अरे, ज़नाब आपने ऐसा क्यों किया..?


उसका जवाब था, 

"ऐसे दगाबाज को जिन्दा रहने का कोई हक़ नहीं है जो अपने मुनाफे के लिए अपने ही समाज को फंसाने का काम करे और अपने लोगो को धोखा दे..!"


हमारी व्यवस्था ( कौम ) में 500 रू की क़ीमत वाले बहुत से तीतर हैं...🙏

जयपुर के मशहूर मकबूल समाजी ख़िदमतगार और समाज के मजबूत सिपाही “ हाजी रफत साहब ”का अचानक इंतक़ाल हो गया समाज के लिए दुख की ख़बर है एक बड़ा सदमा है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता,

 


(इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन)

उनका पूरा जीवन जनसेवा और आम लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा 

जयपुर मै हर वर्ग के लोगों की ख़िदमत की,जबकि वह समाज के ऐसे सिपाही थे जो हर हाल में समाज के साथ रहे हाजी रफत साहब का इंतकाल से समाज ही नहीं बल्कि राजस्थान वह जयपुर में उनके चाहने वाले गमग़ीन हैं 

अल्लाह ताला से दुआ है के वोह “ हाजी रफत की मग़फ़िरत फ़रमाए उनको जन्नत में आला मुक़ाम अता करे और उनके घर वालों को और तमाम चाहने वालों को सबरे जमील अता फरमाए

रविवार, 30 मई 2021

एक मुसलमान दूसरे मुसलमान से : भाई जान एक बात पूछूं ? दूसरा: पूछो भाई।


पहला: अल्लाह ना करें कि अगर आपको कोरोना हो जाए तो आप क्या करोगे? 

दूसरा: भाई मै अपने आप को एक कमरे में क्वारेंटाइन कर लूंगा और फिर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर अपना इलाज करूंगा।

पहला: अगर आपकी तबियत ठीक ना हुई और हालत और बिगड़ गई तो क्या करोगे?

दूसरा: फिर मैं किसी अच्छे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हो जाऊंगा और वहा अपना इलाज करवाऊंगा। 

पहला: अगर फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो आप क्या करोगे?

दूसरा: फिर तो बस अल्लाह से दुआ ही कर सकता हूं।

पहला: और क्या करोगे?

दूसरा: अपने गुनाहों से तौबा करूंगा, नमाज़ पढूंगा, तस्बीह पढूंगा, अल्लाह से रो रो कर दुआ मंगुगा अपने लिए भी और दूसरे बीमारों के लिए भी। 

पहला: अगर इस वक्त आप कोई आखरी तमन्ना मांगना चाहो तो क्या मांगोगे?

दूसरा: मैं अल्लाह से कहूंगा की मुझे एक मौका और दे दें की अब मैं कोई गुनाह ना करु और सिर्फ नेक अमाल करु।

पहला: मेरे भाई वो ही मौका तो अब है तुम्हारे पास, अभी देर नहीं हुई है।

लाखो लोग मर चुके हैं इस कोरोना की बीमारी से अगर आप अभी तक जिंदा हो और बीमार भी नही हुए हो तो अल्लाह का शुक्र अदा करो और इस मौके को आखरी मौका समझ कर लोट आओ अल्लाह की तरफ।


मैं दुआ करता हूं या अल्लाह इस मैसेज को लिखने वाले को, और पढ़ने वाले को, और इसे शेयर करने वाले को और इनके खानदान वालो को और तमाम आलम के मुसलमानो को इस वबा से महफूज फरमाए। और नबी करीम हजरत मुहम्मद सल लल लाहू अलैहि वसल्लम के बताए हुए दीन के रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।🤲🤲

नोट :- *ख़बर में का फोटो जानबूझकर डाला गया ताकि आप मैसेज को ध्यान से पढ़े*

🌹 *بسم اللہ الرحمن الرحیم* 🌹 *🌹इत्तिला तारीख-ए-निकाह🌹* तमाम बिरादराने अहले मुलतानी *اسلام علیکم ورحمت اللہ وبرکاتہ*

 


📜📜📜📜📜📜📜📜📜

🌹 *بسم اللہ الرحمن الرحیم* 🌹


*🌹इत्तिला तारीख-ए-निकाह🌹*


तमाम बिरादराने अहले मुलतानी 


*اسلام علیکم ورحمت اللہ وبرکاتہ* 


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 बहुत ही खुशी के साथ यह तहरीर की जाती है ।

अल्लाह के फज़लो करम से हमारे छोटे भाई *मोहम्मद यूनुस काजी के नेक फरजन्द *मोहम्मद फेजान * व मोहम्मद इदरीस साहब तारापुर वाले कि नेक दुख्तर लख्ते जिगर *अल्मास फातिमा * की शादी खाना आबादी  हस्बे जेल प्रोग्राम के मुताबिक़ तय कि है ।


  आपसी रज़ा मंदी से हमने 3 अक्टूबर 2021 तारीख तय कि हे जिसका बाद मे बिरादरी के रस्मों रिवाजों के हिसाब से काम को अंजाम दिया जायेगा *انشاءاللہ*...

     

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹    

*_🌴प्रोग्राम इंशाअल्लाह🌴


_*3 अक्टूबर 2021 बरोज इतवार 


नेक फरजन्द *मोहम्मद फेजान*

 इब्न *मोहम्मद यूनुस काजी *

                 

           *_🌴हमराह🌴_*


नेक दुखतर *अल्मास फातिमा * 

बिन्त *मोहम्मद इदरीस साहब तारापुर वाले उदयपुर *


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

हाजी मोहम्मद इकबाल काजी

9414111124 

मोहम्मद यूनुस काजी

9300001606 

मोहम्मद इदरीस काजी

9414115586 

अहले काजी खानदान

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शुक्रवार, 28 मई 2021

राजस्थान में 1जून से अनलॉक की हो सकती है शुरुआत,मिनी अनलॉक में फ़िलहाल ज़्यादा छूट मिलने की उम्मीद कम,

 


*राजस्थान में 1 जून से 'मिनी अनलॉक':​​​​​​​अनलॉक में फिलहाल ज्यादा छूट मिलने की उम्मीद कम, दुकानों के खुलने का समय बढ़ेगा, एक्सपर्ट्स ने दिया कम केस वाले जिलों को पहले खोलने का सुझाव*


प्रदेश में कम होते कोरोना के मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार 1 जून से ​मिनी अनलॉक की शुरुआत करने जा रही है। ​मिनी अनलॉक इसलिए क्योंकि बहुत ज्यादा छूट नहीं मिलने वाली है, अनलॉक के पहले फेज में बाजार में सीमित संख्या में दुकानों को खोलने की मंजूरी मिलेगी। गृह विभाग अनलॉक की गाइडलाइन तैयार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दो दिन में अनलॉक की गाइडलाइन को मंजूरी देंगे। राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन है, लेकिन जहां कोरोना के मामले कम हैं वहां अनलॉक की शुरुआत होगी।


गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक अनलॉक के पहले फेज में रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी। किराना और खाद्य साामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। किराना दुकानों का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। पहले फेज में एक्सपर्ट्स ने कुछेक बंदिशें ही हटाने का सुझाव दिया है, इसके आधार पर ही गाइडलाइन तैयार की जा रही है। पहले से जिन दुकानों और गतिविधियों को छूट मिल रही हैं उनकी संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी।


आवागमन पर लगी रोक हट सकती है

अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है।


एक्सपर्ट बोले- जहां मामले कम वहां सावधानी से दुकानें खोलने की अनुमति दे सकते हैं

सरकार के कोरोना कोर ग्रुप के एक्सपर्ट डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा- कोरोना की पॉजिटिविटी रेट कम होने व केस कम आने और एक्टिव रोगियों की संख्या कम हो तो बाजार में चुनिंदा दुकानों को खोला जा सकता है। यह बहुत सावधानी से करना होगा, पहले फेज में केवल कम भीड़ की संभावना वाली दुकानों को ही खोला जाए। जहां पर कोरोना केस कम हैं वहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी सावधानी बरतते हुए दुकानें और कमिर्शियल एक्टिविटी को मंजूरी दी जा सकती है ताकि जीविका भी चलती रहे।



गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी

गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों को खोलने की मंजूरी तय है। इनके साथ पंखा, AC, कूलर रिपेयरिंग की दुकानों को भी अनुमति मिलना तय है। कई व्यापारिक संगठन भी इसकी मांग कर रहे थे।


अनलॉक में ये खुल सकते हैं


जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप

किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय

रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी

खाद, बीज और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़ी दुकानें और वर्कशॉप का समय बढ़ेगा

निजी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल लेने का समय बढ़ेगा

निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति संभव

ये बंद रहेंगे


स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स, लाइब्रेरी बंद रहेंगे

सिनेमाघर,मल्टीप्लेक्स, थियेटर, जिम, स्वीमिंग पूल्स,पब्लिक पार्क, स्टेडियम बंद रहेंगे

शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे, बाजार में चुनिंदा दुकानों को छोड़ बंद रहेंगी

होटल, रिसोर्ट बंद रहेंगे

शादी समारोहों पर पाबंदी जारी रहेगी, घर पर शादी में 11 लोगों से ज्यादा नहीं आ सकेंगे

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा

8 जून तक लॉकडाउन के बीच 1 जून से अनलॉक 

राजस्थान सरकार ने 8 जून तक लॉकडाउन लगा रखा है, इसके बीच ही अनलॉक शुरू हो रहा है। 1 जून से शुरू होने वाला अनलॉक नाम का ही होगा, क्योंकि ज्यादातर पाबंदियां जारी रहेंगी। जब तक वीकेंड कर्फ्यू नहीं हटता और आवागमन पर दिन में रोक नहीं हटती तब तक अनलॉक का ज्यादा असर नहीं होगा।


चुनिंदा जिलों की जगह पूरे प्रदेश में अनलॉक की रणनीति 

प्रदेश में 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की गाइडलाइन में ही 1 जून से अनलॉक का जिक्र है। उस वक्त सरकार की रणनीति चुनिंदा जिलों में अनलॉक की शुरुआत करने का था। अब सरकार ने रणनीति बदल दी है, अब कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर सभी जिलों में अनलॉक लागू करने का सुझाव दिया गया है। पहले की जगह दूसरे फेज में ज्यादा पाबंदियां हटने के आसार हैं।

गुरुवार, 27 मई 2021

भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई.......

 


अजमेर (राजस्थान ) 27 मई 2021

आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई  

युवा कांग्रेस की ओर से अंदर कोट क्षेत्र में छोटे बच्चों को टॉफी वितरित की गई

इस मौके पर राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश आईटी सेल कार्यकारिणी सदस्य अकबर हुसैन ,

पूर्व लोकसभा महासचिव मोहम्मद आज़ाद , 

पूर्व उत्तर विधानसभा महासचिव मोहसिन खान ,

मोहम्मद अलीमुद्दीन , 

पूर्व लोकसभा महासचिव शेख बादशाह 

व पूरी टीम मौजूद रही ।


रविवार, 23 मई 2021

*राजस्थान 24 से 8 जून तक त्रिस्तरीय जन अनुशासन की गाइडलाइंस से संबंधित मुख्यमंत्री का प्रेस रिलीज़*

 


राजस्थान 23/5/2021

#LatestNews : लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी



प्रदेश की गहलोत सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन



लॉकडाउन की दूसरी अवधि में भी सख्त कदम

8 जून तक सुबह 5 बजे तक बढ़ाया लॉकडाउन



प्रदेश में विवाह समारोह 30 जून तक स्थगित 

11 व्यक्तियों को ही मिली शादी की परमिशन 


शनिवार, 22 मई 2021

अजमेर (राजस्थान) अंदरकोट स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर व बेड उपलब्ध करवाई......

 


अजमेर (राजस्थान) 21/5/2021                                      ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिमो की संस्था अंजुमन यादगार व युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर अंदर कोट स्थिति राजकीय डिस्पेंसरी को दो ऑक्सीजन सीलेंडर, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर व एक पलंग भेंट किया ।              अंजुमन के सचिव एहतेशाम चिश्ती व  युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद यासिर चिश्ती ने बताया की आमजन के लिए कॉविड केयर सेंटर   प्रारंभ किया गया है जिसमें  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया था जो कि लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा । इस मौके पर अंदरकोट डिस्पेंसरी के लिए जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया                           डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉक्टर महावर व नजमुद्दीन चिश्ती को समान उपलब्ध कराते हुए सभी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिस प्रकार से चिकित्सक तन मन के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं हम सभी उनका तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और चिकित्सा सेवा के लिए जो भी मदद होगी उसको पूरा करने में सभी सहयोग करेंगे चिश्ती ने बताया त्रिपोलिया गेट स्थित यादगार गेस्ट हाउस पर शनिवार रविवार को वैक्सीनेशन का कैंप आयोजित होगा इस मौके पर   पार्षद शाकिर शाह जिला बार एसोसिएशन के हाजी फैयाज उल्ला,नदीम चिश्ती, सलमान चिश्ती, मोईन चिश्ती,गुड्डू,असलम,वसीम बापू,अनवर काज़मी,अज़हर, राजा चिश्ती,शमीक, शेख युसूफ, फरहान इमरान चिश्ती ,अनस कप्तान,बाबर आदि मौजूद रहे

रविवार, 16 मई 2021

मिर्जा/मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी किया ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन


मिर्जा/मुलतानी वेलफेयर सोसाइटी की जूम प्लेटफार्म पर आज एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा उत्तराखंड और दिल्ली के बिरादरी के मेम्बरान ने हाजिर होकर अपने तजुर्बात और ख्यालात से मीटिंग में हाजिर सभी लोगों को फायदा पहुंचाया।वेबिनार में डॉक्टर मौ० असलम साहब,सीनियर सर्जन

जे एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ने चल रही मौजूदा महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए बहुत से तरीकों को बयान करते हुए लोगों से चर्चा की और उनके सवालात के जवाब दिये। इस मौके पर डॉक्टर प्रोफेसर अनीस साहब,प्रोफेसर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बिरादरी के लिए एक कोर्डिनेशन कमेटी बनाकर उसमें अगराज और मकासिद

तय करके बिरादरी को तालीमी और कारोबारी एतबार से दीनी मआशरे के साथ आगे बढ़ने के लिए सलाह दी।आखिर में प्रोग्राम की सदारत करते हुए डॉक्टर दाऊद साहब,रिटायर्ड मलेरिया इंस्पेक्टर नगीना ने कहा की सालभर महीने और चौबीस घंटे की प्लानिंग बनाकर लोगों की खिदमत के लिए तैयार रहना चाहिए।सीरत उन्न नबी को अख्तियार

करना चाहिए और दीन के सतून के नमाज कायम करके,रमजान की कद्र करते हुए इमानदारी से जकात देकर लोगों की मदद करनी चाहिए। मीटिंग की निजामत इंजीनियर उस्मान अहमद (सदर ऑल इंडिया) खतौली और मास्टर मौ० यामीन बड़ौत (कमेटी के केंद्रीय सलाहकार) ने संयुक्त रूप से की।मीटिंग में दिल्ली के सदर हाजी सगीर अहमद

साहब,सहारनपुर  से मास्टर अरशद बड़ौत से मास्टर हारून अली मनव्वर,बडौत से डॉक्टर शमशाद,दिल्ली से जहूर हसन, कोटद्वार से

खलील अहमद देवबंद से मौ०वसीम (सदर देवबंद),नगीना से मौ०इरशाद एडवोकेट, सरधना से मिर्जा मौ०इस्माइल साहब (जनरल सेक्रेटरी) वगैरह ने अपने तजुर्बे और ख्यालात पेश किये। मीटिंग में गुडगांव से हाजी

यूसुफ  ठेकेदार साहब,बागपत से हाजी इकरामुल्ला साहब,नईमुद्दीन एडवोकेट, रोहतक से मौहम्मद अली उर्फ मन्नू ,दिल्ली से हाजी मौहम्मद

हनीफ,मौ० इकबाल,फिरोज अहमद,सरसावा से शकील एडवोकेट (सेक्रेट्री कमेटी) बड़ौत से सलीम मुल्तानी,एडवोकेट शकील

अहमद,मास्टर वासिक,मास्टर राशिद,फईम अहमद, मौ० नाजिम,मोबीन अहमद मौ० नईम,मौ०आमिर,मौ० फैजान,जावेद ,दिल्ली से जहूर अहमद देवबंद से अमीर हसन उर्फ मुन्ना,अकील अहमद,भाई महबूब

साहब,जाफराबाद से मोहम्मद आलम साहब,बनत से मास्टर खलील अहमद,गोहाना हरियाणा से फैयाज अहमद,बरवाला से मौ० फारूक वगैरह ने शामिल होकर मीटिंग में अपने ख्यालात और सवालात से सभी को फायदा पहुंचाया।

बुधवार, 12 मई 2021

📕लॉकडाउन में ईद के दिन क्या करें📕

अगर ईद के दिन भी  लॉकडाउन रहा तो नमाज़-ए- ईद आप पर माफ है,नमाज़ -ए- ईद पढ़ने का मौका ना मिलने की वजह से आप गुनाहगार नहीं होंगे


घर में घर की छत पर  या किसी बड़े हाल वगैरह में *ईद की जमात नहीं हो सकती

इसलिए कम से कम ईद के दिन आप अपने घर में चार रकात चाशत की नफ़्ल नमाज़ पढ़ें* और उस का तरीक़ा वही है जो चार रकात सुन्नत पढ़ने का तरीक़ा है यानी जिस तरह आप ज़ुहर ,असर और ईशा से पहले चार रकात सुन्नत पढ़ते हैं उसी तरह से इस नमाज़ को भी पढ़ें, और सलाम फेरने के बाद *34* बार *अल्लाहु अकबर* पढ़ें उसके बाद आप अपने हिसाब से दुआ मांगे जिस तरह आप और दिनों में मांगते हैं।

नीयत इस तरह करें* : नीयत की मैंने चार रकअत नमाज़े चाशत नफ़्ल की वास्ते अल्लाह तआला के मुँह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।


यह नमाज़ तन्हा तन्हा पढ़ें क्योंकि तन्हा पढ़ना ही सब से  बेहतर है शरीअत को यही पसंद है।

कम से कम जब शहर की किसी एक मस्जिद में ईद की नमाज़ हो जाए तब आप यह नमाज़ पढें उस से पहले नहीं।

औरतें भी ईद के दीन  इस नमाज़ को पढ़ें।

हमारे अहले सुन्नत के मुफ्तीयान ए किराम व ओलमा की तरफ से यही बताया गया है। इस पर ही अमल करें

 मस्जिद या ईद गाह में नमाज़ पढ़ने का मौका ना मिलने की वजह से ज़्यादा मायूस होने की ज़रूरत नहीं है, हमारा रब बहुत मेहरबान है रब्बुल आलमीन हमें उतना ही सवाब आता फ़रमाएगा जितना पिछले और सालों में ईद की नमाज़ ईदगाह या मस्जिद में पढ़ने पर मिलता था, क्योंकि हदीस से यह बात साबित है कि किसी नेक काम की नीयत अगर दिल में हो मगर किसी मजबूरी की बजह से आदमी ना कर पाए तो उसे उस काम को ना करने के बावजूद भी पूरा सवाब मिलता है। ( बुखारी शरीफ, जिल्द: 2, पेज: 637)


शेयर करे अपने ग्रुप में भेजे ताकि सब तक ये ईद के दिन घर पर क्या पढ़ना है सबको पता चले ( मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट )

बन्द शटर के अंदर घुस कर खरीदारी कर रही औरतो को देख कर बड़ा ताज्जुब हुआ ,क्या जहालत है ।ईद की खरीदारी कर रही है औरते ,मेरी समझ मे ये नही आ रहा ये औरते कौन सी ईद मना रही है ।

 


आज बाजार की तरफ से किसी ज़रूरी काम से गुजरना हुआ ,बाजार का जो हाल देखा दंग रह गया ।इतना बुरा हाल है बन्द शटर के अंदर घुस कर खरीदारी कर रही औरतो को देख कर बड़ा ताज्जुब हुआ ,क्या जहालत है ।ईद की खरीदारी कर रही है औरते ,मेरी समझ मे ये नही आ रहा ये औरते कौन सी ईद मना रही है ।

     मस्जिदे बन्द है,काम धंधे बन्द पड़े है ,लोग घरों में कैद है ,पूरे देश मे लाशो का अंबार लगा है ,कफ़न के लिए कपड़ा नसीब नही हो रहा ये कौन है जो नए कपड़ो की खरीदारी कर रहे है ,कौन सी ईद मना रहे है ।

                सब को पता है कोरोना से कितना बुरा हाल हुआ पड़ा है फिर भी जान जोखिम में डाल कर कौन सी ईद मना रहे है।क्या ईद अगर नही मनाएंगे तो मुसलमान नही रहोगे क्या ।

       और ताज्जुब आता है उन मर्दो को देख कर जो मोटरसाइकिल पर अपनी औरतो को लिए सुनी पड़ी गलियों में धक्के खाते घूम रहे है ,फिर अपनी औरत को शटर के अंदर घुसा कर खुद बाहर खड़े है हिफाज़त के लिए ।ये मनायेगे ईद 

   खुदा ना करे इस तरह घरों से निकल रहे है कोई कोरोना की चपेट में आ गया तो मना लेना ईद इन नए कपड़ो के चक्कर मे कफ़न की तैयारी कर लेना ।

       सम्भाल जाओ खुदा के वास्ते सम्भलजाओ ,ज़िंदगी रहेगी तो फिर मना लेना ईद ।

   मेरी सभी ज़िमेदारो से गुजारिश है कि अपनी अपनी मस्जिदों से ऐलान करवाये की कोई भी मर्द या औरत ईद की खरीदारी ना करे बल्कि जो खर्च ईद के लिए करना है उससे किसी गरीब की मदद करे ।

सोमवार, 10 मई 2021

कोरोना पॉजिटिव आजम खान की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल गिरने पर ICU में किए गए शिफ्ट


मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन का स्तर गिरने पर डॉक्टरों ने उन्हें चार लीटर की जगह 10 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है जबकि बेटे अब्दुल्लाह की तबीयत ठीक है।

आपको बता दें कि सीतापुर जेल में बंद कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान को कड़ी सुरक्षा में रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले लाया गया। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी लखनऊ भेजी गई। सीतापुर कारागार के कार्यवाहक अधीक्षक ओमकार पाण्डेय ने बताया कि आजम खान का ऑक्सीजन लेवल 90 तक पहुंच गया था। ऐसे में उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई। वह लखनऊ जाना नहीं चाहते थे। आजम के लखनऊ न जाने की जिद पर जेल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समझाया गया। फिर वह जाने को तैयार हो गये। अब्दुल्ला आजम भी कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिये साथ में मेदांता लाया गया है।

29 को पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

रामपुर सांसद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला 27 फरवरी, 2021 से सीतापुर जेल में बंद हैं। कार्यवाहक अधीक्षक ओमकार पाण्डेय के अनुसार 29 अप्रैल को दोनों पिता-पुत्र का एण्टीजन टेस्ट कराया गया था जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पहली मई को आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें भी पिता-पुत्र पॉजिटिव पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद पहली मई की रात में ही इन्हें सीतापुर के कोविड अस्पताल भेजने के प्रयास किये गये, लेकिन वे नहीं माने।

इतिहास के पन्नों से, यह 1973 की बात है जब....... ....

 


पत्रकार अब्दुल क़ादिर मुलतानी

 इतिहास के पन्नों से........ 

यह 1973 की बात है अरब और इसराइल के बीच जंग होने वाली थी ऐसे में एक अमेरिकी सीनेटर एक अहम काम के सिलसिले में इसराइल आया था वह हथियार खरीद फरोख्त कमेटी का अध्य्क्ष भी था ,उसे फौरन इसराइल की वजीरे आजम गोल्ड मायर के पास ले जाया गया गोल्ड मायर ने एक घरेलू औरत की मानिंद सीनेटर का स्वागत किया और उसे अपने किचन में ले गयी, यहां उसने कमरे में सीनेटर को एक छोटे से डाइनिंग टेबल के पास कुर्सी पर बिठा कर चूल्हे पर चाय के लिए पानी रख दिया और खुद भी वहीं आ बैठी उसके साथ उसने तोपो ,जहाजों मिसाइलों बंदूकों बमों के सौदे की बात की अभी बात जारी ही थी कि उसे चाय पकने की खुशबू आई वह खामोशी से उठी और चाय दो कपों  में चाय भरकर एक प्याली सीनेटर  के सामने और दूसरी गेट पर खड़े अमरीकी गार्ड को  थमा दी और फिर दोबारा मेज पर आकर बैठ गयी और अमेरिकी सीनेटर से बात करने लगी चंद लम्हों के बाद भाव ताव तय हो गया  इस दौरान गोल्ड मायर उठी और दोनों कपों को उठाया और उन्हें धोकर वापस सिनेटर की तरफ पलटी और बोली मुझे यह सौदा मंजूर है आप लिखित वायदा के लिए अपने  सेक्रेटरी को मेरे सेक्रेटरी के पास भिजवा दें याद रहे इसराइल उस वक्त माली बहरान का शिकार था मगर गोल्ड मायर ने इतनी सादगी से इसराइल की तारीख में असलहे की खरीदारी का इतना बड़ा सौदा कर डाला हैरत की बात यह है कि खुद इसराइली कैबिनेट ने इस भारी सौदे को रद्द कर दिया उनका कहना था कि इस खरीदारी के बाद इसराइल को वर्षों तक दिन में एक वक्त खाने पर  इत्तेफाक रखना पड़ेगा गोल्ड गोल्ड मायर काबीना के लोगों की बात सुनी और कहा आपका कहना दुरुस्त है लेकिन अगर हम यह जंग जीत गए और हम ने अरबों को हरा दिया और भागने पर मजबूर कर दिया तो तारीख हमें फातेह करार देगी और तारीख में जब किसी कौंम को जीत का सेहरा पहनाया जाता है तो तारीख यह भूल जाती है जंग के दौरान जीतने वाले मुल्क के लोग या फौजी ने कितने खाने खाए अंडे खाए मटन खाए या भूखे रहे उसके दस्तरख्वान पर सहद मक्खन जाम था या नहीं उनके जूतों में कितने छेद है या उनकी तलवारों के नियाम कितनी फटी थी जीत सिर्फ जीत होती है गोल्ड मायर की दलील में वजन था इस्राइली केबिनेट को इस सौदे की मंजूरी देनी पड़ी और आने वाले वक्त में साबित कर दिया कि गोल्ड मायर का यह कदम दुरुस्त था और फिर दुनिया ने देखा उसी असलहा  बारूद और जहाजों से अरबों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे जंग हुई और अरब एक बूढ़ी औरत से शर्मनाक हार खा गए यह भी एक अजीब हकीकत है की उम्मत मुस्लिमों को बीसवीं सदी में टुकड़ों में तक्सीम कर देने में दो औरतों का हाथ रहा यानी अरबों को खत्म करने में गोल्ड मायर का और अजम को शिकस्त देने में इंदिरा गांधी का जंग के एक अरसा बाद वाशिंगटन पोस्ट के नुमाइंदे ने  गोल्ड मायर का इंटरव्यू लिया और सवाल किया अमेरिकी असला खरीदने के लिए आपके जहन में यह जो दलील आई थी वह फौरन आपके जेहन में आई थी यह पहले से हिकमत अमली तैयार थी गोल्ड मायर ने जवाब दिया यह जवाब चौंकाने वाला है वह बोली मैंने यह इस्तदलाल अपने दुश्मनों मुसलमानों के नबी 

#मोहम्मद_सल्लल्लाहो_अलेहे_वसल्लम से लिया था मैं जब पढ़ रही थी तो मजहब का मोवाज़ना मेरा पसंदीदा मौजू था उन्हीं दिनों में मैंने मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे  वसल्लम की संवाहे हयात पड़ी उस किताब में मुसन्निफ ने एक जगह लिखा था कि जब मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का वेसाल हुआ तो उनके घर में इतनी रकम नहीं थी कि चिराग जलाने के लिए तेल खरीदा जा सके लिहाजा उनकी बीवी आयशा सिद्दीका रजिअल्लाहो  ने उनकी जिरह बख्तर गिरवी रखकर तेल खरीदा लेकिन उस वक़्त भी मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम केे हुजरे की दीवारों में #नव_तलवार_लटक_रही_थी मैंने जब वाक्य पढ़ा तो मैंने सोचा कि दुनिया में कितने लोग होंगे जो मुसलमानों की पहली रियासत की कमजोर माली हालत के बारे में जानते होंगे लेकिन मुसलमानों ने आधी दुनिया फतह कर ली थी यह बात पूरी दुनिया जानती है इसलिए मैंने फैसला कर लिया कि अगर मुझे और मेरी कौंम को सालों भूखा रहना पड़े कच्चे मकानों में रहना पड़े जमीन पर खेमा बनाकर रहना पड़े तो भी मैं असलहा खरीदूंगी खुद को मजबूत साबित करने के लिए और फ़तह का एजाज पाने के लिए गोल्ड मायर ने इस हकीकत से पर्दा उठाया मगर साथ ही इंटरव्यू लेने वाले से अपील की इसे आफ रिकॉर्ड रखा जाए और इसे छापा ना जाए अखबारों में वजह थी कि मुसलमानों के नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का नाम लेने से जहाँ उसकी कौंम नाराज हो जाती वहीँ दूनियां के मुसलमानों के मौवक्कूफ को तकवीत मिलेगी, इस लिए वॉशिंगटन पोस्ट के नुमाइंदे ने यह वाकया हजम  कर लिया, फिर वक़्त धीरे धीरे गुजरता रहा यहाँ तक की ग़ोल्ड मायर का इंतेकाल हो गया और वह इंटरवियू लेने वाला भी मीडिया से दूर हो गया,,,, उस दौरान एक और नामा निगार  अमेरिका के बीस बड़े नामा निगारों के इंटरवियू लेने मर बीजी था ,,,,, उसी कड़ी में उस नामा निगार का नाम भी था जिस ने इसराइल की प्रधानमंत्री ग़ोल्ड मायर का इंटरवियू लिया था, जब इंटरवियू हुआ तो उस नामा निगार ने इस राज से  पर्दा उठाया की ग़ोल्ड मायर किस तरह से मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम से प्रभावित थीं, उस नामा निगार ने यह कहा कि अब यह वाकया ब्यान करने में मूझे कोई शर्मिंदगी नहीं।

ग़ोल्ड मायर का बयान लेने वाले सहाफी ने कहा कि मैंने जब इस वाकये के बाद तारीखे  इस्लाम को पढ़ना चालू किया तो मैं अरब बददूओं की जंगी हिकमते अमलियां देख कर दंग रह गया हैरान हो गया,,,,, कियुं की मूझे मालूम हुआ की वह तारिक बिन ज़ेयाद जिसे जिब्राल्टर(जबल तारिक) के रास्ते स्पेन फतह किया था उसकी के आधे से ज़्यादा मुजाहिदों के पास पूरा लिबास भी नहीं था वह बहत्तर बहत्तर घण्टे एक छागल पानी और सूखी रोटी के चंद टुकड़ों पर गूजारा करते थे,,,,, यह वह मौका था जब ग़ोल्ड मायर का  ब्यान लेने वाला सहाफी कायल हो गया इस बात पर की

 तारीख फतूहात गिनती है दस्तरख्वान पर पड़े अंडे मटन मछली और जाम नहीं :

محفل کیوں بجھ جاتی حے ،جاننے کے لیے ضرور پڈھیں ،ایک سبق آموز حکایت۔۔۔۔ِ۔۔

 


*ایک شخص اپنے دوستوں کی محفل میں باقاعدگی سے شریک ہوتا تھا، اچانک کسی اطلاع کے بغیر اس  نے آنا چھوڑ دیا۔*


 *کچھ دنوں کے بعد، ایک انتہائی سرد رات میں، اس محفل کے ایک بزرگ نے اس سے ملنے کا فیصلہ کیا اور اس کے گھر گئے۔ وہاں انہوں نےاس شخص کو گھر میں تنہا، ایک آتشدان کے سامنے بیٹھا پایا  جہاں روشن آگ جل رہی تھی۔ ماحول کافی آرام دہ تھا۔ اس شخص نے مہمان کا استقبال کیا۔ دونوں خاموشی سے بیٹھ گئے، اور آتشدان کے آس پاس رقص کرتے شعلوں کو دیکھتے رہے۔ کچھ دیر بعد، مہمان نے ایک لفظ کہے بغیر، جلتے انگاروں میں سے ایک کا انتخاب کیا جو سب سے زیادہ چمک رہا تھا، اس کو چمٹے کے ساتھ اٹھایا اور ایک طرف الگ رکھ دیا۔ میزبان خاموش تھا مگر ہر چیز پر دھیان دے رہا تھا۔ کچھ ہی دیر میں تنہا انگارے کا شعلہ بجھنے لگا، تھوڑی سی دیر میں جو کوئلہ پہلے روشن اور گرم تھا اب ایک کالے اور مردہ ٹکڑے کے سوا کچھ نہیں رہ گیا تھا۔*


 *سلام کے بعد سے بہت ہی کم الفاظ بولے گئے تھے۔ روانگی سے پہلے، مہمان نے بیکار کوئلہ اٹھایا اور اسے دوبارہ آگ کے بیچ رکھ دیا، فوری طور پر اس کے چاروں طرف جلتے ہوئے کوئلوں کی روشنی اور حرارت نے اسے دوبارہ زندہ کر دیا۔ جب مہمان روانگی کے  لئے دروازے پر پہنچا تو میزبان نے کہا: "آپ کی آمد کا، اور آپ کے اس خوبصورت سبق کے لئے بہت شکریہ، میں جلد ہی آپ کی محفل میں واپس آؤں گا"*


*اکثر محفل کیوں بجھ جاتی ہے؟؟*

*بہت آسان: "کیونکہ محفل کا ہر رکن دوسروں سے آگ اور حرارت لیتا ہے۔  گروپ کے ارکان کو یاد رکھنا چاہیے کہ وہ شعلے کا ایک حصہ ہیں اور  ہم سب ایک دوسرے کی آگ کو روشن کرنے کے ذمہ دار ہیں اور ہمیں اپنے درمیان اتحاد کو قائم رکھنا چاہئے تاکہ محبت کی آگ واقعی مضبوط ، موثر اور دیرپا ہو، اور ماحول آرام دہ رہے"۔*


  *گروپ بھی ایک کنبہ کی طرح ہے، اس سے کوئی فرق نہیں پڑتا کہ کبھی کبھی ہم کچھ پیغامات سے ناخوش اور ناراض ہوتے ہیں، جو بات اہم ہے وہ یہ ہے کہ اس تعلق کو قائم رکھنا چاہیے۔ ہم یہاں ایک دوسرے کی خیریت سے آگاہ رہنے کے لئے، خیالات کا تبادلہ کرنے، یا محض یہ جاننے کے لئے ہیں کہ ہم تنہا نہیں ہیں۔*

*دوسروں سے حرارت لیں اور اپنی حرارت سے دوسروں کو مستفید کریں اور سب کو دعاؤں میں یاد رکھیں*


 *اس شعلہ کو زندہ رکھیں اور اللہ کی بخشی گئی سب سے خوبصورت چیز، "دوستی" کو ہمیشہ قائم و دائم رکھیں*

रविवार, 9 मई 2021

📕लॉकडाउन में ईद के दिन क्या करें📕*


अगर ईद के दिन भी  लॉकडाउन रहा तो नमाज़-ए- ईद आप पर माफ है,नमाज़ -ए- ईद पढ़ने का मौका ना मिलने की वजह से आप गुनाहगार नहीं होंगे


घर में घर की छत पर  या किसी बड़े हाल वगैरह में *ईद की जमात नहीं हो सकती

इसलिए कम से कम ईद के दिन *आप अपने घर में चार रकात चाशत की नफ़्ल नमाज़ पढ़ें* और उस का तरीक़ा वही है जो चार रकात सुन्नत पढ़ने का तरीक़ा है यानी जिस तरह आप ज़ुहर ,असर और ईशा से पहले चार रकात सुन्नत पढ़ते हैं उसी तरह से इस नमाज़ को भी पढ़ें, और सलाम फेरने के बाद *34* बार *अल्लाहु अकबर* पढ़ें उसके बाद आप अपने हिसाब से दुआ मांगे जिस तरह आप और दिनों में मांगते हैं।

नीयत इस तरह करें* : नीयत की मैंने चार रकअत नमाज़े चाशत नफ़्ल की वास्ते अल्लाह तआला के मुँह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

यह नमाज़ तन्हा तन्हा पढ़ें क्योंकि तन्हा पढ़ना ही सब से  बेहतर है शरीअत को यही पसंद है।

कम से कम जब शहर की किसी एक मस्जिद में ईद की नमाज़ हो जाए तब आप यह नमाज़ पढें उस से पहले नहीं।

औरतें भी ईद के दीन  इस नमाज़ को पढ़ें।

हमारे अहले सुन्नत के मुफ्तीयान ए किराम व ओलमा की तरफ से यही बताया गया है। इस पर ही अमल करें

 मस्जिद या ईद गाह में नमाज़ पढ़ने का मौका ना मिलने की वजह से ज़्यादा मायूस होने की ज़रूरत नहीं है, हमारा रब बहुत मेहरबान है रब्बुल आलमीन हमें उतना ही सवाब आता फ़रमाएगा जितना पिछले और सालों में ईद की नमाज़ ईदगाह या मस्जिद में पढ़ने पर मिलता था, क्योंकि हदीस से यह बात साबित है कि किसी नेक काम की नीयत अगर दिल में हो मगर किसी मजबूरी की बजह से आदमी ना कर पाए तो उसे उस काम को ना करने के बावजूद भी पूरा सवाब मिलता है। ( बुखारी शरीफ, जिल्द: 2, पेज: 637)

शेयर करे अपने ग्रुप में भेजे ताकि सब तक ये ईद के दिन घर पर क्या पढ़ना है सबको पता चले।।

#MULTANI #SAMAJ

शनिवार, 8 मई 2021

शुक्रवार, 7 मई 2021

लखनोती में रईसा बानो का अभी अभी हुआ इंतेकाल।


बड़े ही गमज़दा माहौल में लिखना पड़ रहा है कि आज बा तारिख़ 07/ 05/21 को हमारी बिरादरी की एक और नेकदिल औरत अभी अभी इस फानी दुनिया से कूच कर गयी है। जिला सहारनपुर के कस्बा गंगोह से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्राम लखनोती इस गाँव में ज़नाब मोहम्मद हाशिम साहब की अहलिया रईसा बानो का अभी अभी इंतेकाल हो गया है। वो एक हफ्ता से बीमार थी। रईसा बानो अपने पीछे शौहर मोहम्मद हाशिम सहित 5 लड़के आजम, आलम, नायाब, रिहान, सुफियान सहित 3 लड़कियां सहित पोते पोतियों , रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर इस फानी दुनिया से हमेशा हमेशा के लिये विदा हो गयी है। इनका मायका मोहल्ल पीरज़ादगान कस्बा गढ़ी पुख्ता ( शामली ) में था।  इनके 3 भाई शहजाद,शाहनवाज, गुलनवाज है। मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर औहदार और मेम्बरान दुःख की इस घड़ी में गमज़दा परिवार के साथ है। बिरादरी से इल्तज़ा करते है कि मय्यत की मग़फिरत के लिये दुआ और गमज़दा परिवार को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ करें। मय्यत को कोरोना महामारी की गाइड लाइन की पालना करते हुए किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक अभी इनके दफीने की जानकारी नही हो पाई है। आप 6395618574 शाहनवाज से जानकारी ले सकते है।

गुरुवार, 6 मई 2021

राजस्थान में गहलोत सरकार ने लगाया प्रदेश में लॉक डाउन,10 मई सुबह से 24 मई तक रहेगा प्रदेश में लॉकडाउन, जारी हुई गाइड लाइन

 


*राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला* 



*प्रदेश की अशोक गेहलोत सरकार ने प्रदेश में लगाया सम्पूर्ण लोकडाउन* 



*10 मई सुबह 5बजे से 24 मई तक रहेगा लोकडाउन*



*लोकडाउन को लेकर जारी हुई गाइडलाइन*



*31 मई तक शादी समारोह पर रहेगी रोक*



बुधवार, 5 मई 2021

अजमेर वार्ड नंबर 7की पार्षद गीता देवी लखन द्वारा वार्ड में सेनेटाइजर कराया गया....

 



अजमेर (राजस्थान) 4/5/2021

वार्ड 7 की पार्षद गीता देवी लखन द्वारा वार्ड में सेनिटाइज़र कराया गया



 व जहाँ पर वाहन नहीं पहुँच सकते वहां पार्षद पुत्र आज़ाद लखन

 ने खुद पैदल पहुँच कर सेनिटाइज़र किया






 


मंगलवार, 4 मई 2021

सभी मुस्लिम भाइयों से मोहब्बतना गुज़ारिश


👉 *अब कुछ नहीं,* 

👉 *कोई जलसे जुलूस नही,* 

👉 *कोई उर्स नही,* 

👉 *कोई क़व्वाली नही,* 


★ *सबसे पहले मुस्लिम समाज  का बडा चॅरिटेबल हॉस्पिटल बनाना चाहीये हर जिले मे...!!*


★ *जलसे जुलूस, उर्स, क़व्वाली ,इज्तेमा के लिये लाखो रुपये जमा हो सकते, तो हॉस्पिटल के लिये क्यू नहीं?*


★ *हमारे पास वक्फ की जमीने है,कितनी देर लगेगी एक नायाब हॉस्पिटल बनाने मे...*


★ *जिसमे जिले के सभी को फ्री मे इलाज (कुछ मामुली पैसो मे) मिलेंगा।*


*क्या कोई मुस्लिम मालदार आगे आएंगे...*


★ *हम हर घर से 500-1000 ₹ निकालेंगे..*


★ *मुस्लिम पॉप्युलेशन हर जिले मे 3 लाख है,*

*3 लाख × 100 = 3 करोड रुपये...*


★ *मतलब हर बंदा सिर्फ 100 रुपये दे तो 3 करोड रुपये जमा हो सकते हे..!!*


★ *हर जिले मे होस्टल हो*


★ *हर जिले मे KG से PG तक बेहतरीन स्कूल, मेडिकल, इंजीनियरिंग ओर दीगर पढाई के लिए कॉलेज और बाकी सारे इंतजाम जैसे खेल, लायब्ररी, रहना, खाना, स्पेशल कोचिंग*


★ *हर जिले की है तहसील मे टेक्निकल, पॉलिटेक्निक, इंजिनियरिंग, मेडिकल की कोचिंग का इंतजाम*


★ *ऍग्रीकल्चर, बिज़नेस मॅनेजमेंट, नर्सिंग, मेडिकल कॉलेज*


★ *छोटे, बडे बिज़नेस लोन का इंतजाम*


★ *सभी पढे लिखे जिम्मेदार, बिज़नेस'मेंन, किसान और हर जिले मे हर लाईन से जिम्मेदार एक होकर मशवरा कर इन बातों पर गौर करे।*


★ *हमे हमारा सालाना सदका, ज़कात, खैरात  कहा खर्च करना चाहिए..अब इस पर सोचने का वक्त आया है।*


★ *हमारे एक से ज्यादा बार हज और उमरा करने वाले भाई बहन इसाले सबाब हासिल करने दोबारा जाने के बजाये वही खर्चा ऐसे नेक कामो मे करने के बारे मे गहराई से सोचने का वक्त आया है।*


★ *बराई मेहरबानी इस मेसेज को हर मुस्लिम ग्रुप के मे send कीजिए।*


*मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) द्वारा जारी*

 🙏🏻🤲🏻🤲🏻🤲🏻

🤝🏻🏥🏨🏦🏬🏢🤝🏻

मुलतानी समाज की अफ़साना ग्राम पंचायत सदस्य बनी


जी हां कल उत्तरप्रदेश में ग्राम प्रधान, बीडीसी, चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिसमें सैफ़ी बिरादरी ( लुहारों ) से सैकड़ो ग्राम प्रधान, बीडीसी व अन्य पदों पर चुनें गए तो बेहट निवासी मुलतानी लुहार बिरादरी के एक कांग्रेसी नेता ने बिरादरी के ग्रुप पर तंज कसते हुए पूछा था कि मुलतानी लुहार बिरादरी से इस चुनाव में कोई ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य बना हो तो बताये यह मैसेज पढ़कर पूरे ग्रुप में सन्नाटा छा गया यह सच भी है कि

हमारी बिरादरी अन्य बिरादरियों से राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी में बहुत कम ही हिस्सा लेती है। इस खबर को जब बिरादरी की सभी सोशल मीडिया की साइट्स पर वायरल किया गया तो एक बेहद खुशी की खबर हम तक पहुँची कि जिला मुजफ्फरनगर की तहसील व ब्लॉक सदर मुजफ्फरनगर के गाँव शाहबुद्दीनपुर माजरा ( नियाज़पुरा ) वार्ड नं0-15,

से मुलतानी लुहार बिरादरी की अफ़साना अहलिया मो0 खलील ग्राम पंचायत सदस्या चुनी गई है। मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) संस्था इनके उज्वल मुस्कबिल की दुआ करती है। और इनको मुलतानी गौरव अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा करती है।

सोमवार, 3 मई 2021

अजमेर, 3मई से जारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े में दिखी सख्ती, बेवजह घूमते 50से अधिक को किया कोरन्टाइन


 अजमेर (राजस्थान) 3मई 2021

*रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा*

*बेवजह घूमते मिले, 100 से अधिक को किया क्वारेंटाइन*

*आरआरटीआई में बनाया गया है क्वारेंटाइन सेन्टर*

*आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, नेगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगी छुट्टी*

*पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर होंगे होम आइसोलेट*



     अजमेर जिला प्रशासन और पुलिस ने रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना में सख्ती करना शुरू कर दिया है। 



सोमवार शाम तक बेवजह शहर में घूमने वाले 100 से ज्यादा लोगों को जयपुर रोड़ स्थित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान में क्वारेंटाइन किया गया। इन सभी को आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद छोड़ा जाएगा।



           जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित और पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने भी राजस्व प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार ने बताया कि क्वारेंटाइन सेन्टर में 100 से ज्यादा लोगों को भर्ती किया गया है। 



इन सभी को जिला पुलिस ने रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े में बिना वजह घूमते हुए पकड़ा है। क्वारेंटाइन सेन्टर में सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा। जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आएगी उन्हें होम आइसोलेट किया जाएगा।



           उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेन्टर में रखे गए लोगों को खाने, पीने, सोने, दवा और जांच आदि का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भर्ती रखा गया है। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भर्ती रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को घरों में रहना जरूरी है। बेवजह बाहर नहीं निकलें और प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करें।

थानाभवन में हाजी अब्दुल अज़ीज साहब की अहलिया बीबी रईसा का रात 2 बजे हुआ इंतेकाल 11 बजे की जाएगी सुपुर्द-ए-खाक

 


मिली जानकारी के अनुसार के शामली जिले के कस्बा थानाभवन में हाजी अब्दुल अजीज साहब की अहलिया हज्जन रईसा लगभग एक हफ्ता से बुखार से पीड़ित थी। जिसके चलते उनको क़ई जाने माने चिकित्सको को दिखाया गया लेकिन कोई आराम नही लगा और आज बा तारीख 3 मई 2021 को रात लगभग 2 बजे उनकी रूह परवाज हो गई । नेक नियत , रोजे परहेज़गार, नेक दिल, दिलखुश के साथ साथ मेहमान नवाजी तो मानो इनकी रग रग में समायी हुई थी।  हज्जन रईसा उम्र लगभग 65 साल अपने शौहर हाजी अब्दुल अजीज साहब के अलावा 4 साहबजादे ज़नाब असलम साहब, ज़नाब हाफिज़ अफज़ल साहब, अकरम साहब आस मोहम्मद व 2 बेटी फरजाना, मुंबब्शरा और पोते पोतियों, नाते, नातिनों सहित भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़कर इस फानी दुनिया से हमेशा हमेशा के लिये विदा हो गयी है। अल्लाह मरहूमा की मग़फिरत फरमाये और घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाये। कोरोना महामारी की गाइडलाइन की पालना करते हुए आज  ( अभी ) लगभग 11 बजे उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा ।। मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर औहदेदार व मेम्बरान दुःख की इस घड़ी में इनके परिवार के साथ है। और अल्लाह से दुआ करते है कि अल्लाह इनकी मग़फिरत फरमाये और ज़न्नत-उलं-फिरदौश में आला मकाम अता फरमाये ... आमीन

रविवार, 2 मई 2021

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से बिरादरी की एक और शख्सियत हमेशा हमेशा के लिये रुखसत


बेहद अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि


हाजी अबरार अहमद वलदियत मरहूम हाजी तासीर अहमद सहारनपुर उत्तरप्रदेश का आज बातारीख 02 मई 2021 को सुबह तकरीबन 7 बजे इन्तेकाल हो गया । इनकी पूरी फैमिली क़ई दिनों से बीमार थी। परिवार के बाकी मेंबर्स सेहतयाब होकर हॉस्पिटल से घर आ गए लेकिन इनकी हालत ज्यादा खराब होने पर फैमिली इनको इलाज के लिये हरियाणा ले गयी वहां भी कोई आराम न होने पर इनको तकलीफ़ बढ़ती गई और आज सुबह हम सबको छोड़कर हमेशा हमेशा के लिये इस फानी दुनिया से लगभग 50 साल की उम्र में अलविदा कह गए। अभी कुछ देर बाद जोहर की नमाज से पहले ही इनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा ।

अल्लाह त आला उनकी मगफिरत फरमाए और उनके घर वालो को सब्र ए जमील आता फरमाए।