ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट — मुल्तानी समाज
लोकतांत्रिक भारत में प्रत्येक नागरिक का मत सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि उसकी आवाज़ और अस्तित्व की पहचान है। ऐसे में युवा साथियों के लिए एक अहम सूचना जनहित में जारी की जा रही है। यदि आपकी आयु 9 दिसम्बर से 01 जनवरी 2026 के बीच 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, तो आपके लिए यह सर्वोत्तम अवसर है कि आप अपना नाम आधिकारिक मतदाता सूची (Voter List) में दर्ज कराएँ।
फॉर्म-6 भरकर आसानी से करा सकते हैं पंजीकरण
जो युवा अब वयस्क हो चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपनी एंट्री वोटर लिस्ट में जोड़ सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है तथा इसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से भी पूरा कर सकता है।पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़
वोटर आईडी के लिए आवेदन करते समय निम्न में से कोई भी दस्तावेज़ उपयोग किया जा सकता है—पहचान प्रमाण (Identity Proof)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- हाई स्कूल सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाणपत्र
परिवार की पुष्टि हेतु (Optional)
- वर्ष 2003 की सूची में माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी का नाम
अन्य आवश्यक विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
कहाँ करें आवेदन?
नागरिक निम्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं—
- लोकवाणी केंद्र
- जनसेवा केंद्र
- या स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
यह सुविधा उन सभी युवाओं के लिए बेहद लाभदायक है जो पहली बार मतदान करेंगे और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का शुरुआती उपयोग करने जा रहे हैं।
मुल्तानी समाज: इंजीनियर, मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत “मुल्तानी समाज” दिल्ली से प्रकाशित होने वाली एक विशिष्ट मासिक पत्रिका है जो मुल्तानी समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक उन्नति के लिए समर्पित है।
यह पत्रिका मुल्तानी लोहार व बढ़ई बिरादरी की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है और समाज के युवाओं, बुज़ुर्गों, महिला शक्ति और उद्यमियों तक हर ज़रूरी जानकारी को सम्मान के साथ पहुँचाने का कार्य करती है।
संपर्क सूत्र
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
No comments:
Post a Comment